Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भूसन्नति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भूसन्नति (Geosyncline) भूविज्ञान तथा भूआकृतिविज्ञान की एक अपेक्षाकृत पुरानी संकल्पना और शब्द है जिसका व्यवहार अभी भी कभी-कभी ऐसे छिछले सागरों अथवा सागरीय द्रोणियों के लिए किया जाता है जिनमें अवसाद जमा होने और तली के धँसाव की प्रक्रिया चल रही हो।Selley, Richard C., Applied Sedimentology, Academic Press, 2nd edition, 2000, p. 486 ISBN 978-0-12-636375-3J. A. Steers, Unstable Earth सर्वप्रथम इस तरह का विचार अमेरिकी भूवैज्ञानिक जेम्स हाल और जेम्स डी डाना द्वारा प्रस्तुत किया गया था और इसके द्वारा पर्वतों की उत्पत्ति की व्याख्या करने वाले सिद्धांत का प्रतिपादन किया गया था। हालाँकि, प्लेट टेक्टॉनिक्स सिद्धांत के बाद यह परिकल्पना अब पुरानी पड़ चुकी है। हाल और डाना ने भूसन्नतियों की परिकल्पना एप्लेशियन पर्वत की उत्पत्ति की व्याख्या प्रस्तुत करने के लिए की थीAdolph Knopf, The Geosynclinal Theory https://web.archive.org/web/20160102074246/http://gsabulletin.gsapubs.org/content/59/7/649.full.pdf 2 जनवरी 2016 , Bulletin of the Geological Society of America 59:649-670, July 1948 और बाद में जर्मन भूवैज्ञानिक कोबर ने अपना पर्वत-निर्माण का "भूसन्नति सिद्धांत" भी प्रस्तुत किया और अल्पाइन पर्वतों (ऍटलस, ऐल्प्स और हिमालय इत्यादि) के निर्माण की व्यख्या दी। सिंह, सवींद्र (2010), भौतिक भूगोल की रूपरेखा, प्रयाग पुस्तक भवन, इलाहाबाद, पृ. 168 - 79 सन्दर्भ श्रेणी:भूविज्ञान श्रेणी:भू-आकृति विज्ञान श्रेणी:प्लेट विवर्तनिकी