Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरमान जाफर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अरमान जाफर (जन्म 25 अक्टूबर 1998) एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने घरेलू प्रतियोगिताओं में मुंबई के लिए खेला है। वे 2010 में क्रॉस मैदान में जाइल्स शील्ड टूर्नामेंट के दौरान रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के लिए आईईएस राजा शिवाजी स्कूल के खिलाफ तत्कालीन रिकॉर्ड 498 रन बनाने के बाद प्रसिद्ध हुए। जाफर पूर्व मुंबई, विदर्भ और भारतीय टीम के बल्लेबाज वसीम जाफर के भतीजे हैं। अरमान एक बार फिर तब चर्चा में आए जब उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में लगातार तीन दोहरे शतक जड़े। इसके साथ ही उन्होंने 5 मैचों में 223.75 की औसत से 895 रन बनाए। दिसंबर 2015 में, उन्हें बांग्लादेश में होने वाले 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में नामित किया गया था। फरवरी 2016 में, उन्हें 10 लाख रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 6 अक्टूबर 2016 को 2016-17 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया। उन्होंने 2 फरवरी 2017 को 2016-17 इंटर स्टेट ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में मुंबई के लिए अपना ट्वेंटी-20 पदार्पण किया। नवंबर 2019 में, उन्हें बांग्लादेश में 2019 एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था। उन्होंने 14 नवंबर 2019 को इमर्जिंग टीम्स कप में नेपाल के खिलाफ भारत के लिए अपना लिस्ट ए पदार्पण किया। == संदर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == खिलाड़ी की प्रोफ़ाइल: अरमान जाफर क्रिकइन्फ़ो से