Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विलियम नॉर्डहॉस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विलियम नॉर्डहॉस विलियम डॉबनी नॉर्डहॉस William Nordhaus EM1B6043 (46234132921).jpg स्टॉकहोम में नॉर्डहॉस, दिसंबर 2018 1941 5 31 अल्बुकर्क, न्यू मेक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका येल विश्वविद्यालय (बीए, एमए)मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (पीएचडी) बीबीवीए फाउंडेशन फ्रंटियर्स ऑफ नॉलेज अवॉर्ड (2017)अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (2018) पर्यावरणीय अर्थशास्त्र येल विश्वविद्यालय ए थ्योरी ऑफ एंडोजीनियस टेक्नोलॉजिकल चेंज https://www.proquest.com/docview/302275783/ 1967 विलियम डॉबनी नॉर्डहॉस (जन्म - 31 मई 1941) एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। ये आर्थिक मॉडल और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए मुख्य रूप से जाने जाते हैं। जलवायु परिवर्तन को दीर्घकालिक समष्टि-आर्थिक विश्लेषण में एकीकृत करने के लिए नॉर्डहॉस को 2018 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला।द प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज 2018 https://www.nobelprize.org/uploads/2018/10/press-economicsciences2018.pdf रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज 3 जून 2026 October 8, 2018 शिक्षा और करियर नॉर्डहॉस का जन्म अल्बुकर्क न्यू मेक्सिको में वर्जीनिया (रिग्स) और रॉबर्ट नॉर्डहॉस के बेटे के रूप में हुआ। नॉर्डहॉस ने एंडोवर स्थित फिलिप्स एकेडमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और तत्पश्चात 1963 तथा 1972 में येल विश्वविद्यालय से क्रमशः बीए और एमए की डिग्रियाँ हासिल की। 1967 में इन्होंने मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान से पीएचडी की उपाधि हासिल की।विलियम डी. नॉर्डहॉस डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स https://economics.yale.edu/people/william-d-nordhaus economics.yale.edu 3 जून 2026 en 11 फ़रवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190211030438/https://economics.yale.edu/people/william-d-nordhaus bot: unknown 2013 में नॉर्डहॉस को अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी के लिए चुना गया। इन्होंने 2014 और 2015 के बीच फेडरल रिज़र्व बैंक ऑफ़ बोस्टन के निदेशक मंडल के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।येल्स विलियम नॉर्डहॉस विंस 2018 नोबेल प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज https://news.yale.edu/2018/10/08/yales-william-nordhaus-wins-2018-nobel-prize-economic-sciences news.yale.edu 3 जून 2026 en 8 अक्टूबर 2018 अर्थशास्त्र और जलवायु परिवर्तन के अध्ययन में योगदान नॉर्डहॉस 20 से अधिक पुस्तकों के लेखक या संपादक हैं। पॉल सैमुएलसन के साथ सह-लिखित पुस्तक 'इकोनॉमिक्स' इनके शुरुआती कार्यों में से एक है। मूल रूप से यह केवल सैमुएलसन का ही एक प्रोजेक्ट था और नॉर्डहॉस ने इस पुस्तक के 12वें संस्करण से लेकर 19वें संस्करण तक काम किया।सैमुएलसन पॉल एंथनी नॉर्डहॉस विलियम डी. इकोनॉमिक्स मैकग्रॉ-हिल एजुकेशन 978-0-07-351129-0 https://www.mheducation.com/highered/product/economics-samuelson.html?viewOption=student 3 जून 2026 en नॉर्डहॉस ने भूमंडलीय ऊष्मीकरण और जलवायु परिवर्तन पर भी कई किताबें लिखी हैं जो इनके शोध के मुख्य क्षेत्रों में से एक है। इन पुस्तकों में 'मैनेजिंग द ग्लोबल कॉमन्स: द इकोनॉमिक्स ऑफ क्लाइमेट चेंज' (1994) शामिल है जिसने एसोसिएशन ऑफ एनवायरनमेंटल एंड रिसोर्स इकोनॉमिस्ट्स से 2006 का 'पब्लिकेशन ऑफ एंड्योरिंग क्वालिटी' पुरस्कार जीता। इन्हें भी देखें अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची सन्दर्भ श्रेणी:1941 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता