411 REFERENCE · Wikipedia
उरई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उरई Orai उरई India Uttar Pradesh 25.98 79.47 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति ज़िला जालौन ज़िला राज्य उत्तर प्रदेश देश 190625 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
उरई (Orai) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जालौन ज़िले में स्थित एक नगर और नगरपालिका है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है।Uttar Pradesh in statistics 1987 आशिष पब्लिशिंग हाउस 978-81-7024-071-6 कृपा शंकर पहला नई दिल्ली गोविन्द बल्लभ पंत सोशल साइंस इंस्टिट्यूट"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
उरई, जालौन जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। जालौन जिले के सभी प्रशासनिक कार्यालय, जिसमें जिला कलेक्ट्रेट, पुलिस, दूरसंचार और विभिन्न अन्य सरकारी संगठन शामिल हैं, इस शहर में स्थित हैं। 2019 में, उरई को स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत 'फास्टेस्ट मूवर' छोटे शहर (0.8–3.1 लाख) का पुरस्कार मिला, जो भारत की गुणवत्ता परिषद द्वारा आयोजित एक वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण है। वर्तमान में उरई के विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गौरी शंकर वर्मा हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में समाजवादी पार्टी के दयाशंकर वर्मा को हराकर यह सीट जीती थी।https://www.amarujala.com/election/vidhan-sabha-elections/uttar-pradesh/candidates/dayashankar-verma-sp-2022-orai-256-uttar-pradesh Sp Dayashankar Verma Candidate Orai (sc) Uttar Pradesh Vidhan Sabha Election Result 2022 Amar Ujala hi 2024-12-07
विवरण
रेलवे लाईन और बस मार्ग पर यह शहर कानपुर और झाँसी के मध्य में है। उरई बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्थित है। कानपुर और झाँसी से नियमित अन्तराल पर बस और ट्रेन कि सुविधा से उरई पहुन्चने के साधन आसान हो गये हैं। यह कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित है।
उरई नगर में प्राचीन ठंडेश्वरी हनुमान मंदिर है जो महाभारत काल के ऋषि उद्दालक के द्वारा निर्मित है,यहां के महंत श्री सिद्ध रामदास जी है जिन्होंने इस मंदिर में बहुत निर्माण कार्य करवाया प्रसिद्ध ज्योतिष समूह भी इस मंदिर में बहुत पाए जाते है आचार्य वरुण तिवारी जी आचार्य श्री कांत मिश्रा जी आचार्य पुष्पेंद्र जी , ओर अन्य सभी बड़े कथावाचक ओर कर्मकांड मर्मज्ञ का यहां स्थान माना जाता है ,मंदिर के समीप प्राचीन राम कुंड सरोवर है जो आज एक पुरातत्व विभाग ओर शहरी विकास द्वारा अनदेखा किया गया है , नगर के अंदर विभिन्न होटल ,रेस्तरां,ओर विवाह घर है
अनुमानित आंकड़ा 100 से ऊपर विवाह घर केवल इसी नगर में है
कोचिंग सेंटर और होटल यहां के मुख्य व्यवसाय है
उद्दालक ऋषि के नगरी होने के कारण इसका नाम उरई पड़ा, 11सौ ईस्वी तक यहां क्षत्रिय राजाओं का राज्य था
यह नगर एक हिंदू धार्मिक स्थलों से जुड़ा हुआ है
यह शहर आल्हा उदल के मामा महिल की नगरी है
उरई में महिल तालाब भी स्थित है जो जो उरई के सौंदर्य का प्रतीक है उरई का प्रसिद्ध मौनी मंदिर (शक्ति पीठ ) यहां के लोगो का युगों युगों से आस्था का केंद्र बना हुआ है
उरई की प्रसिद्ध मिठाई गुलाब जामुन, पेड़ा है जो भारत में बहुत ही प्रसिद्ध है
फैक्ट्री :-
उरई में हिंदुस्तान यूनिलीवर, लोहा की चादर फैक्ट्री, बहुत सी कई बड़ी बड़ी इंडस्ट्री है
शिक्षा:-
उरई में उच्च शिक्षा के लिए दयानंद वैदिक कॉलेज (डी० वी० डिग्री कॉलेज) और गाँधी महाविद्यालय जैसी सुप्रसिद्ध सरकारी संस्थाओं समेत कई निजी संस्थान भी हैं। साथ ही गाँधी इंटर कॉलेज, जी आई सी इंटर कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज है
== उरई मुख्यालय में श्री आदर्श संस्कृत महाविद्यालय भी स्थित है जो (संस्कृत पाठशाला) नाम से भी जाना जाता है।यहां पर सिद्ध पीठ सिद्धेश्वर भगवान का भी स्थान है यहां के प्राचार्य बहुत सरल और योग्य शिक्षक है
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:जालौन ज़िला
श्रेणी:जालौन ज़िले के नगर
*