411 REFERENCE · Wikipedia
कार्ले की गुफाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कार्ले की गुफाएँ Karla Cave Karla caves Chaitya.jpg The Great Chaitya in the Karla Caves, Maharashtra कार्ली, महाराष्ट्र 18.783 73.471 inline, title India yes बेसाल्ट
कार्ले की गुफाएँ भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में कार्ली में चट्टानों को काट कर बनाया गया एक प्राचीन बौद्ध गुफाओं का परिसर है। यह लोनावला से ग्यारह किमी दूर है। इसका निर्माण प्रथम शताब्दी ईसापूर्व से पाँचवी शताब्दी ईसवी तक किया गया था। अनुमान है कि सबसे पुरानी गुफा का निर्माण 160 ईसापूर्व में किया गया था। यह अरब सागर से दक्कन के पठार जाने वाले एक प्राचीन व्यापारिक मार्ग पर स्थित है।Miller, Barbara Stoler. The Powers of Art: Patronage in Indian Culture. Oxford University Press. pp. 41–42.World Heritage Monuments and Related Edifices in India, Volume 1 ʻAlī Jāvīd, Tabassum Javeed, Algora Publishing, 2008 p.42Southern India: A Guide to Monuments Sites & Museums, by George Michell, Roli Books Private Limited, 1 mai 2013 p.72
विवरण
यहाँ पर एक भव्य चैत्यगृह तथा तीन विहार है। यह चैत्यगृह सबसे बड़ा और सबसे सुरक्षित दशा में है। यह मुख्य द्वार से पीछे के द्वार तक १२४ फुट ३ इंच लम्बा, ४५ फुट ५ इंच चौड़ा तथा ४६ फुट ऊंचा है। इसके सामने का भाग दुमंजिला है। ऊपरी मंजिल में प्रकाश के लिए बड़ा वातायन तथा निचली मंजिल में तीन द्वार है। कार्ले की गुफाओं में स्तंभों पर बुद्ध की मूर्तियां भी हैं और ब्राह्मी लिपि मे लेख भी उत्कीर्ण है। एक अभिलेख के अनुसार, कार्ले चैत्य का निर्माण कुनित वरमोरा ने करवाया, वही पूर्णता पर पहुँचाने का काम सातवाहनों ने किया। इसमे 200 ई.पू. की तिथियाँ हैं।इनका निर्माण 80 ई.पू. कर लिया गया था ।
छविदीर्घा
इन्हें भी देखें
कार्ली, महाराष्ट्र
कान्हेरी गुफाएँ
सन्दर्भ
श्रेणी:महाराष्ट्र की गुफ़ाएँ
श्रेणी:भारत में बौद्ध मंदिर
श्रेणी:पुणे ज़िले में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:भारत में बौद्ध मठ
श्रेणी:भारतीय तक्षित-शिला वास्तुकला
श्रेणी:भारत के भूतपूर्व आबाद स्थान