411 REFERENCE · Wikipedia
भस्वती बसु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भास्वती बसु Bhaswati Basu.jpg yes 1973 03 05 भुवनेश्वर, ओडिशा, भारत उत्कल संगीत महाविद्यालय अभिनेत्री, नाटककार, निर्देशक, कवयित्री ओड़िआ सिनेमा, टेलीविज़न, रंगमंच विजय मंडल दिशानी (बेटी) असीम बसु (पिता)गीता बसु (माता) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, ओडिशा राज्य फिल्म पुरस्कार (२००५) Bhaswati Basu Signature in English.png
भास्वती बसु (जन्म: ५ मार्च १९७३) एक भारतीय अभिनेत्री, नाटककार, नाट्य निर्देशक और कवयित्री हैं, जो मुख्य रूप से ओड़िआ सिनेमा, धारावाहिकों और रंगमंच में अपने कार्यों के लिए जानी जाती हैं। ओड़िआ सिनेमाओं में उनके प्रमुख अभिनय में कथांतर, जिसके लिए उन्हें २००५ में ओड़िशा राज्य चलचित्र पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला और क्षणिक: द लॉस्ट आइडिया शामिल हैं । वह जानेमने रंगमंच निर्देशक और कला निर्देशक असीम बसु की बेटी हैं।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
भास्वती बसु का जन्म ५ मार्च १९७३ को बापूजी नगर, भुवनेश्वर, ओडिशा में हुआ था। उनकी माता गीता बसु और पिता असीम बसु जानेमने चित्रकार, अभिनेता, निर्देशक, लेखक और कला निर्देशक थे। उनके दो भाई-बहन, अतासी और गौतम हैं। उनका विवाह विजय मंडल से हुआ हॅ, जो पेशे से पत्रकार हैं और उनकी एक बेटी दिशानी है, जो पेशे से अभिनेत्री हैं।2009-08-30 Three acts of a new beginning https://www.newindianexpress.com/magazine/2009/Aug/30/three-acts-of-a-new-beginning-81797.html इंडियन एक्सप्रेस live https://web.archive.org/web/20250705131532/https://www.newindianexpress.com/magazine/2009/Aug/30/three-acts-of-a-new-beginning-81797.html 2025-07-05 2025-07-05
बसु ने उत्कल संगीत महाविद्यालय से नाटक (ड्रामा) में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इसी संस्थान में अतिथि प्राध्यापक के रूप में भी सेवा दी।2009-04-10 Women directors steal the show https://www.newindianexpress.com/states/odisha/2009/Apr/10/women-directors-steal-the-show-40017.html इंडियन एक्सप्रेस live https://web.archive.org/web/20250706074951/https://www.newindianexpress.com/states/odisha/2009/Apr/10/women-directors-steal-the-show-40017.html 2025-07-06 2025-07-06
करियर
फ़िल्में
भास्वती बसु ने २००५ में राजू मिश्रा द्वारा निर्देशित ओडिया फ़िल्म जीवन मृत्यु से अभिनय की शुरुआत की। उनकी दूसरी फ़िल्म २००६ में रिलीज़ हुई हिमांशु खटुआ द्वारा निर्देशित कथांतर थी। इस फ़िल्म ने २००६ के ओड़िशा राज्य चलचित्र पुरस्कारों में आठ पुरस्कार जीते, जिनमें उनके अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।http://www.orissadiary.com/ShowEntertainmentNews.asp?id=5223 Award winning parallel cinema Kathantara released, Orissa Entertainment News orissadiary.com 2009-02-22 https://web.archive.org/web/20110725015645/http://www.orissadiary.com/ShowEntertainmentNews.asp?id=5223 25 July 2011 dead
बसु ने २०१७ में अमर्त्य भट्टाचार्य द्वारा निर्देशित फ़िल्म क्षणिक: द लॉस्ट आइडिया में भी काम किया। इस फ़िल्म को २०१७ के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के इंडियन पैनोरमा खंड में प्रदर्शित किया गया था।2017-11-09 Indian Panorama selection of Feature and Non Feature films for 48th IFFI 2017 announced https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1508861 पत्र सूचना कार्यालय live https://web.archive.org/web/20250706032455/https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1508861 2025-07-06 2025-07-06Mishra Sweta 2017-10-21 Odisha-based filmmaker ecstatic after UK invite https://sambadenglish.com/odisha-based-filmmaker-ecstatic-after-uk-invite/ संबद live https://web.archive.org/web/20250705124057/https://sambadenglish.com/odisha-based-filmmaker-ecstatic-after-uk-invite/ 2025-07-05 2025-07-06
उन्होंने स्वराज मिश्रा द्वारा निर्देशित 2020 की लघु फिल्म रसगोला में अभिनय किया, जो ओडिशा के ग्रामीण जीवन पर आधारित कहानी संग्रह बाबुना से प्रेरित थी।2021-11-05 Swaraj Mishra's 'Rasagola' wins Odisha State Film Awards https://sambadenglish.com/swaraj-mishras-rasagola-adjudged-best-documentary-film-at-31st-odisha-state-film-awards/ संबद live https://web.archive.org/web/20211105145232/https://sambadenglish.com/swaraj-mishras-rasagola-adjudged-best-documentary-film-at-31st-odisha-state-film-awards/ 2021-11-05 2025-07-06 २०२१ में, उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर केंद्रित फ़िल्म कोकोली: फिश आउट ऑफ वॉटर में मुख्य पात्र की माँ की भूमिका निभाई।Banerji Annie 2018-09-25 Love in the Time of Climate Change: Indian film with a new take on romance https://www.reuters.com/article/world/love-in-the-time-of-climate-change-indian-film-with-a-new-take-on-romance-idUSKCN1M51ON/ रॉयटर्स 2025-07-06
२०२३ में रिलीज हुई फिल्म फाल्गुन चैत्र, जिसमें बसु ने एक प्रमुख भूमिका निभाई, 9 देशों में एक साथ रिलीज होने वाली पहली ओडिया फिल्म बनी।Routray Rituparna 2023-05-12 ବଦଳୁଛି ଓଡିଆ ଫିଲ୍ମର ଢାଞ୍ଚା : ଅଷ୍ଟ୍ରେଲିଆ ସହିତ ୮ଟି ଦେଶରେ ରିଲିଜ ହେଲା ଫିଲ୍ମ 'ଫାଲଗୁନ ଚୈତ୍ର' The format of Odia films is changing: 'Phalgun Chaitra' released in 8 countries including Australia or https://kanaknews.com/phalguna-chaitra-to-hit-theatres-across-odisha-on-may-12-australia-release-on-may-13/ कनक न्यूज़ live https://web.archive.org/web/20230512082627/https://kanaknews.com/phalguna-chaitra-to-hit-theatres-across-odisha-on-may-12-australia-release-on-may-13/ 2023-05-12 2025-07-06
रंगमंच
बसु ने अपने नाट्य करियर की शुरुआत थिएटर समूह शताब्दीरा कलाकार के साथ की। उन्होंने अपर्णा, दिने रातिरे, यदा यदा हि धर्मस्य और त्याग जैसे नाटकों का निर्देशन किया है। उन्होंने २५ से अधिक नाटकों में अभिनय किया, १९ प्रस्तुतियों के लिए पटकथा लिखी और १३ का निर्देशन किया।Chakra Shyamhari 2020-10-11 I Feel Like An Empress On Stage, Says Odia Theatre's Leading Light Bhaswati Basu https://odishabytes.com/i-feel-like-an-empress-on-stage-says-odia-theatres-leading-light-bhaswati-basu/ Odisha Bytes live https://web.archive.org/web/20210119131312/https://odishabytes.com/i-feel-like-an-empress-on-stage-says-odia-theatres-leading-light-bhaswati-basu/ 2021-01-19 2025-07-06
२००९ में, उन्होंने उत्कल संगीत महाविद्यालय में बनफूल के बंगाली नाटक पर आधारित अपने रूपांतरण अपर्णा का निर्देशन किया। २०१२ में, उन्होंने हेनरिक इबसेन के नाटक अ डॉल्स हाउस के अपने अनुवाद कंधेई घर का निर्देशन किया।2012-02-11 Students stage myriad plays https://www.telegraphindia.com/odisha/students-stage-myriad-plays-dramatists-translate-works-of-ibsen-o-henry-into-odia/cid/455091 द टेलीग्राफ इंडिया 2025-07-06 इसके अलावा उन्होंने हबीब तनवीर के प्रसिद्ध नाटक चरणदास चोर का शताब्दीरा कलाकार के लिए नाट्य रूपांतरण भी किया।2020-10-11 Plays staged by Satabdira Kalakar https://www.satabdirakalakar.org/kalakar.php Satabdira Kalakar live https://web.archive.org/web/20230827183305/https://www.satabdirakalakar.org/kalakar.php 2023-08-27 2025-07-06
टेलीविज़न
भास्वती बसु ने कई ओडिया धारावाहिकों में कार्य किया है:
शीर्षक चैनल / प्रसारक निर्देशक अनन्या ईटीवी नेटवर्क देबानंद नायक बधू नुहें बंधु डीडी ओडिया अजित दास सेइ कहाणी रजत पाइकराय अनन्या अनुपमा ज्योति प्रकाश धर्मात्मा गुड़िया महापात्र नीला मास्ट्राणी साधु मेहेर बुढ़ा शंखारी तापस बोस क्वीन तरंग टीवी अबुझा ए मन गायत्री ईटीवी ओडिया सुधांशु साहू भाग्य विधाता सुधांशु साहू आशार आकाश कलिंग टीवी बधू सार्थक टीवी माया तरंग टीवी सिंहद्वार मंजरी टीवी
कविता
२०१७ में अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने पुनः कविताएं लिखना शुरू किया। २०२१ में, उनकी ७० कविताओं का पहला संग्रह बाट अबाट प्रकाशित हुआ।Bata Abata by Bhaswati Basu https://ritikart.com/products/bata-abata-by-bhaswati-basu Ritikart 2025-07-06 २०२३ में उनका दूसरा कविता संग्रह राग मालकौंस प्रकाशित हुआ।Raga Malkosh https://www.amazon.in/Raga-Malkosh-Bhaswati-Basu/dp/B0CNZ6C3WM अमेज़न 2025-07-06
अन्य कार्य
बसु ने २०१८ में अपने पिता की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित असीम उत्सव के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें उनके पिता के तीन नाटकों का मंचन किया गया था। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में ओडिशा मंडप की संकल्पना का कार्यभार भी संभाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने युवा दर्शकों के लिए 'कैफ़ेटेरिया' नामक एक बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम का भी सह-आयोजन किया।Bal Sandip 2019-04-08 City witnesses litterateurs discuss politics https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/events/bhubaneswar/city-witnesses-litterateurs-discuss-politics/articleshow/68796139.cms टाइम्स ऑफ इंडिया live https://web.archive.org/web/20190515192743/https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/events/bhubaneswar/city-witnesses-litterateurs-discuss-politics/articleshow/68796139.cms 2019-05-15 2025-07-06
फ़िल्में
२००५ – जीवन मृत्यु
२००६ – कथांतर
२०१७ – क्षणिक: द लॉस्ट आइडिया
२०१९ – रसगोला
२०२१ – कोकोली: फिश आउट ऑफ वॉटर
२०२३ – फाल्गुन चैत्र
२०२५ – इंद्रधनु
कृतियाँ
२०२१: बाट अबाट
२०२३: राग मालकौंस
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
3377011
Bhaswati Basu भास्वती बसु
श्रेणी:1973 में जन्मे लोग
श्रेणी:ओडिशा की अभिनेत्रियाँ
श्रेणी:ओडिया सिनेमा की अभिनेत्रियाँ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भुवनेश्वर के लोग