Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बेटा पॅगासाई तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|बेटा पॅगासाई पर्णिन अश्व तारामंडल में 'β' के चिह्न द्वारा नामांकित तारा है बेटा पॅगासाई, जिसका बायर नाम भी यही (β Pegasi या β Peg) है, पर्णिन अश्व तारामंडल के क्षेत्र में स्थित एक तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ८५वाँ सब से रोशन तारा है। यह एक परिवर्ती तारा है और पृथ्वी से देखी गई इस तारे की चमक (सापेक्ष कान्तिमान) +२.३१ से +२.७४ मैग्नीट्यूड के दरम्यान बदलती रहती है। बेटा पॅगासाई हमसे लगभग १९९ प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। अन्य भाषाओँ में बेटा पॅगासाई तारे को अंग्रेज़ी में "शीऐट" (Scheat) भी कहते हैं। अरबी में इसे "अल​-साएद" (ur الساعد) कहते हैं, जिसका अर्थ "टांग" है। ध्यान रहे कि "शीऐट" का पारम्परिक नाम एक अन्य तारे, डॅल्टा अक्वेरियाए (δ Aqr, δ Aquarii) के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, जिस से कभी-कभी असमंजस पैदा हो सकता है। पारम्परिक भारतीय खगोलशास्त्र में अल्फ़ा पॅगासाई और बेटा पॅगासाई को मिलाकर "पूर्वभाद्रपदा" नक्षत्र का नाम दिया जाता है, जिसका अर्थ है "पहले वाले ख़ुश क़दम"। विवरण बेटा पॅगासाई M2.3 II-III श्रेणी का लाल दानव तारा है, जिसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का लगभग ६ गुना लेकिन व्यास (डायामीटर) हमारे सूरज के व्यास का ९५ गुना है। इसकी तारे की निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की लगभग १,५०० गुना है। इतना रोशन होने के बावजूद इसका सतही तापमान केवल ३,७०० कैल्विन अनुमानित किया गया है, जो काफ़ी कम है। इन्हें भी देखें पर्णिन अश्व तारामंडल सबसे रोशन तारों की सूची लाल दानव सन्दर्भ श्रेणी:पर्णिन अश्व तारामंडल श्रेणी:तारे श्रेणी:दानव तारे श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना