Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सामी लोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सामी लोगों से असम्बंधित मध्य पूर्व के सामीती (सेमेटिक) लोगों के लिए सामीती लोग thumb|230px|कुछ सामी लोग thumb|230px|स्कैंडिनेविया में सामी लोगों की मातृभूमि thumb|230px|1900 के आसपास नॉर्वे में सामी परिवार। सामी लोग (Sami, Saami या Sámi) उत्तरी स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड और रूस के कोला प्रायद्वीप में बसने वाले एक आदिवासी समुदाय का नाम है। यह जिस आर्कटिक क्षेत्र में रहते हैं उसे सापमी (Sápmi) भी बुलाया जाता है और इसका क्षेत्रफल लगभग ३,८८,३५० किमी२ है। मूल रूप से यह लोग सामी भाषाएँ बोलते हैं जो युराली भाषा-परिवार की एक शाखा है। पारम्परिक रूप से इनका व्यवसाय रेनडियर-पालन, मछली पकड़ना, भेड़ चराना और जंगली जानवरों का शिकार करना हुआ करता था।http://www.galdu.org/govat/doc/eng_reindeer.pdf Galdu.org 30 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20070927172745/http://www.galdu.org/govat/doc/eng_reindeer.pdf 27 सितंबर 2007 dead सामियों की कुल आबादी १.५ से २ लाख के बीच अनुमानित की गई है।World Heritage and the Arctic https://web.archive.org/web/20121102103754/http://whc.unesco.org/archive/websites/arctic2008/finland.html 2 नवंबर 2012 , Yrjö F. Norokorpi, Case study: Struve Geodetic Arc, UNESCO, 2007. पुराना नाम सामियों को यूरोप में पहले 'लैप' या 'लैपलैंडर' बुलाया जाता था, लेकिन सामी अब इसे एक अपशब्द समझते हैं क्योंकि इसका मतलब '(रफ़ू के लिए प्रयोग होने वाला) कपड़े का चिथड़ा' है। इस शब्द का तात्पर्य यह था कि सामी ग़रीब और फटेहाल हैं।Finland, Chung Lee Tan, Marshall Cavendish, 2007, ISBN 978-0-7614-2073-6, ... The Sami of Finland used to be known as Lapps. This term, however, is deemed somewhat derogatory and offensive. The word lapp means a patch of cloth used for mending, suggesting poverty ... इतिहास सामी लोग अपनी मातृभूमि में पिछले ५,००० सालों से बस रहे हैं, हालाँकि इनके इलाक़ें में १०,००० वर्ष पुराने अवशेष मिले हैं जिनमें से कुछ पर उसी प्रकार के चित्रण हैं जो सामी आज भी परंपरागत रूप से प्रयोग करते हैं।। यह यूरोप के सबसे उत्तरतम मूल निवासी समझे जाते हैं। इन्हें प्राचीन रोमन इतिहासकार टैसिटस ने अपनी लिखाईयों में 'फ़ेन' (Fenn) का नाम दिया था। माना जाता है कि पिछले हिमयुग के दौरान सामियों के पूर्वज नॉर्वे के पश्चिमी तट पर बसे हुए थे और जैसे-जैसे बढ़ती गर्मी से हिमानियाँ (ग्लेशियर) हटते गए वैसे यह पूर्व की ओर बाक़ी उत्तरी स्कैंडिनेविया में फैल गए। सामियों की दक्षिणी सीमा यूरोप में यह एक विवाद का विषय रहा है कि सामी पहले अपने आधुनिक क्षेत्र से कितना दक्षिण तक विस्तृत थे। इस प्रशन के उत्तर पर सामियों का अपनी ज़मीनों पर अधिकार होने का निर्णय भी टिका हुआ था। पहले तो यह समझा जाता रहा कि वे मध्य स्कैंडिनेविया से उत्तर में ही रहते थे लेकिन आधुनिक खोज से दक्षिणी नॉर्वे के कुछ भागों में भी मध्यकालीन सामी अवशेष मिले हैं। सामियों पर अत्याचार १८वीं सदी तक सामी लोग बहुत हद तक नॉर्वे से स्वतन्त्र जीवन व्यतीत करते थे, लेकिन १९वीं सदी में अपने राष्ट्र को संगठित करने के प्रयास में नॉर्वे ने सामियों पर अपनी संस्कृति छोड़कर नॉर्वेइयाई संस्कृति और भाषा अपनाने के लिए दबाव डाला। उत्तरी नॉर्वे का विकास किया गया और उस से भी सामियों में अपनी संस्कृति के लिए हीन भावना उत्पन्न हुई। स्वीडेन और फिनलैंड में इतना दबाव नहीं था लेकिन वहाँ भी पाठशालाओं में सामी भाषाओं पर पाबंदी लगा दी गई। स्वीडन में १९१३-१९२० काल में नस्लवादी नीतियों के तहत सामियों को एक हीन जाति बताया गया। जीवित लोगों और क़ब्रों में दफ़न शरीरों से अध्ययन के लिए सैम्पल लिए गए। कुछ सामी स्त्रियों की ज़बरदस्ती नसबंदी कर दी गई ताकि वे संतान न पैदा कर सकें।The Sami vs. Outsiders https://web.archive.org/web/20121026074002/http://www.utexas.edu/courses/sami/dieda/hist/sami-west.htm#immigration 26 अक्तूबर 2012 , Káre (Kimmi) Woodard, Unoversity of Texas. नॉर्वेइयाई लोगों को सामी क्षेत्रों में घुसकर बसने के लिए रियायतें दी गई। जब नात्ज़ी जर्मनी ने स्कैंडिनेविया पर क़ब्ज़ा किया तो उन्होंने सामी संस्कृति के चिह्नों को मिटाने की भी बहुत चेष्टा करी।Linnaeus: Nature and Nation, Lisbet Koerner, Harvard University Press, 2001, ISBN 978-0-674-00565-5, ... in the Nazi era, the Sami were classified by German race anthropologists again as a 'patologische Rasse' of degenerate Finns ... आधुनिक युग में १९७९ में नॉर्वे के सामी क्षेत्र के फ़िनमार्क ज़िले (Finnmark) के आलता (Alta) शहर में एक बाँध बनने की योजना बनी। सामियों ने इसका पुरज़ोर विरोध किया। बाँध फिर भी बना लेकिन इस घटना से सामियों में अपने अधिकारों और अपनी पहचान ले लिए लड़ने की एक नई चेतना जन्मी।The New Media Nation: Indigenous Peoples and Global Communication, Valerie Alia, Berghahn Books, 2010, ISBN 978-1-84545-420-3, ... The Alta Conflict was a major turning point in Sami political and cultural life. It was in some ways a last straw ... १९८६ में सामियों ने अपना एक राष्ट्रगान और ध्वज बनाया। २००५ में नॉर्वे की संसद ने 'फ़िनमार्क विधेयक' पारित किया जिसके अंतर्गत सामी संसद और फ़िनमार्क प्रांतीय परिषद को फ़िनमार्क ज़िले के उन इलाक़ों का प्रशासन सौंपा गया जिनपर पहले नॉर्वे की सरकार का नियंत्रण था।First World, First Nations: Internal Colonialism and Indigenous Self-Determination in Northern Europe and Australiaसितंबर 2021 InternetArchiveBot , Günter Minnerup and Pia Solberg (editors), Sussex Academic Press, 2011, ISBN 978-1-84519-351-5, ... Finnmark Act, Chapter 5 deals with peoples' existing rights to land. In section 5, it is recognized that 'through prolonged use of land and water areas, the Sami have collectively and individually acquired rights to land in Finnmark' ... अब सामी अपनी भाषा और संस्कृति को फिर जागृत करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इन्हें भी देखें सामी भाषाएँ (यूरोप) नॉर्वे फिनलैंड स्वीडन सन्दर्भ 2 स्रोत Hansen Lars Ivar Hunters in Transition: An Outline of Early Sámi History Olsen Bjørnar 2014 Brill 978-90-04-25254-7 The Northern World: North Europe and the Baltic c. 400–1700 AD. Peoples, Economics and Cultures 63 Leiden 24 September 2009 Ancient DNA Reveals Lack of Continuity between Neolithic Hunter-Gatherers and Contemporary Scandinavians Current Biology Cell Press 19 20 1758–1762 10.1016/j.cub.2009.09.017 4275881 19781941 Malmström Helena 30 January 2018 The genetic prehistory of the Baltic Sea region Nature Communications Nature Research 16 1 442 2018NatCo...9..442M 10.1038/s41467-018-02825-9 5789860 29382937 Mittnik Alisa Urbańczyk Przemysław Przemysław Urbańczyk Medieval Arctic Norway Semper 1992 978-83-900213-0-0 Warsaw Institute of the History of Material Culture, Polish Academy of Sciences इन्हें भी पढ़ें Paine Robert Robert Paine (anthropologist) Coast Lapp Society I 1957 Robert Paine (1926–2010) Paine Robert Robert Paine (anthropologist) Coast Lapp Society II 1965 https://is.muni.cz/th/vw94m/DIPLOMOVA_PRACE_Sami_ethnicity.pdf KONSTRUKCE SÁMSKÉ ETNICKÉ IDENTITY Maixner Miroslav cs सामी भाषा की किताबें The Germania by Tacitus (the chapter on Fenni) Vigilant Ancestor: A World of Secrets Whispered in My Ear, by H. D. Rennerfeldt. 978-1-62675-021-0. The Sami Peoples of the North: A Social and Cultural History, by Neil Kent. 978-1-84904-257-4. The Sámi People: Traditions in Transitions, by Veli-Pekka Lehtola. 978-1-889963-75-4. God Wears Many Skins: Myth and Folklore of the Sami People, by Jabez L. Van Cleef. 978-1-4382-2189-2. Liberating Sápmi: Indigenous Resistance in Europe's Far North, by Gabriel Kuhn. 978-1-62963-712-9. बाहरी कड़ियाँ Sámi_people Sami people सामी लोग श्रेणी:सामी (यूरोप) श्रेणी:यूरोप की मानव जातियाँ श्रेणी:स्वीडन की मानव जातियाँ श्रेणी:फ़िनलैंड की मानव जातियाँ श्रेणी:नॉर्वे की मानव जातियाँ