411 REFERENCE · Wikipedia
तुर्किस्तान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तुर्किस्तान कज़ाख़स्तान के शहर तुर्किस्तान (शहर)
thumb|300px|सन् 1914 के मानचित्र में रूसी तुर्किस्तान दर्शाया गया है
तुर्किस्तान मध्य एशिया के एक बड़ा भूभाग का पारम्परिक नाम है जहाँ तुर्की भाषाएँ बोलने वाले तुर्क लोग रहते हैं। इस नाम द्वारा परिभाषित इलाक़े की सीमाएँ समय के साथ बदलती रहीं हैं और इसका प्रयोग भी तुर्किस्तान से बाहर रहने वाले लोग ही अधिक करते थे।Heartlands of Eurasia: The Geopolitics of Political Space, Anita Sengupta, Lexington Books, 2009, ISBN 978-0-7391-3606-5, ... the Central Asian region was referred to as Turkestan, a term used by Persians to define the land of the Turks ... आधुनिक युग में तुर्कमेनिस्तान, उज़्बेकिस्तान, कज़ाख़स्तान, किर्गिज़स्तान, ताजिकिस्तान और चीन का शिंजियांग प्रांत आते हैं। इनके अतिरिक्त उत्तरी ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के कुछ भाग, रूस के साइबेरिया क्षेत्र का छोटा सा भाग और मंगोलिया का सुदूर पश्चिमी भाग भी शामिल हैं। ध्यान दें कि ताजिकिस्तान को छोड़कर इन सभी क्षेत्रों में तुर्की भाषाएँ सबसे अधिक बोली जाती हैं। ताजिकिस्तान में बोली जाने वाली ताजिक भाषा एक ईरानी भाषा है, लेकिन ताजिकिस्तान को फिर भी तुर्किस्तान का भाग माना जाता है।Encyclopadea Britannica. Turkistan. https://web.archive.org/web/20120308130919/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/610093/Turkistan 8 मार्च 2012 Retrieved: 24 अगस्त 2009.Oxford Dictionaries https://web.archive.org/web/20210305102243/https://languages.oup.com/ 5 मार्च 2021 , Oxford University Press, Retrieved: 26 मई 2012.
इन्हें भी देखें
तुर्की भाषाएँ
तुर्क लोग
मध्य एशिया
सन्दर्भ
श्रेणी:सांस्कृतिक क्षेत्र
श्रेणी:एशिया के एतिहासिक क्षेत्र
श्रेणी:मध्य एशिया का भूगोल