411 REFERENCE · Wikipedia
महाकाश्यप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
The elder Mahākāśyapa File:Mahākāśyapa meets an Ājīvika and learns of the parinirvana, Gandhara sculpture.jpg Shaven monk in robes standing next to naked, shaved man महाकाश्यप ने एक आजीविक से मिलकर परिनिर्वाण का ज्ञान प्राप्त किया। (गान्धार शैली की मूर्ति) Pippali 603 BC or 520 BC (supposedly) Mahātittha, Magadha (Present day India) 460 BC or 380 BC In Kukkuṭapāda Mountain, Magadha. According to many traditional accounts, still alive there Magadha Buddhism all, but most honored in Theravāda and Chan Buddhism Leader of the First Buddhist Council; foremost in ascetic practices (dhutavādānaṃ yes) DhutarajaTournier 2014 27 गौतम बुद्ध brahmin caste education आनंद Śroṇa-Koṭikarṇa; Bhadra-Kapilānī Father Nyagrodha, Kapila or Kosigotta; mother Sumanādevī
महाकाश्यप (पालि: महाकस्सप) बुद्ध के प्रमुख शिष्यों में से एक थे। भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण के बाद बौद्ध संघ की प्रथम संगीति के लिए सभापति के रूप में महाकाश्यप को चुना गया था। उन्हे बौद्ध धर्म के झेन सम्प्रदय का पहला प्रधान भी माना जाता है। वे भगवान बुद्ध के एकमात्र ऐसे शिष्य थे जिनके साथ भगवान बुद्ध ने वस्त्रों का आदान-प्रदान किया था। बुद्ध ने बहुत बार महाकाश्यप की बड़ाई भी की थी और महाकाश्यप को अपने बराबर का स्थान दिया था।
महाकाश्यप कपिल और उन्की पत्नी सुमनदेवी के पुत्र के रूप में मगध में पैदा हुए। वे काफी धन दौलत सुख सुविधाओं के बीच बड़े हुए। उनके न चाहते हुए भी उनका विवाह कर दिया गया। अपने माता पिता कि मृत्यु के बाद कुछ समय तक उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अपने माता पिता के धन दौलत को सम्भाला, लेकिन कुछ समय बाद उन दोनो ने संन्यासी बनने का फैसला कर लिया। वे दोनो बुद्ध के अनुयायी बन गये।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
महाकस्सप : संघ के पिता
श्रेणी:अर्हत