Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सराय,वैशाली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सराय (अंग्रेज़ी: Sarai) भारत गणराज्य बिहार के वैशाली जिले में स्थित हाजीपुर शहर से 10 किमी उत्तर एवम बिहार की राजधानी से 25 किंक एवम मुज़फ़्फ़रपुर से 45 दक्षिण में राष्ट्रीय राजमार्ग 22 ( पहले इसे राष्ट्रीय राजमार्ग 77 के नाम से जाना जाता था लेकिन सरकार द्वारा इसे बदल दिया गया) के पास स्थित है। सराय तीन पंचायतो से मिल कर अपने आप बना हुआ एक बाजार है। यह तीन पंचायत अकबर मलाही, जहांगीरपुर पटेढ़ा एवम महमदबाद क्रमशः यह तीन पंचायत के सीमायें जहा मिलती हैं यही पे सराय बाजार बसा हुआ है। यह वैशाली जिले का महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र है। यहाँ पे आसपास के गांव के लोग व्यवसायिक तौर पे ज्यादा आते है। एवम यहां हाट बाजार में लोग आसपास के जिले से भी लोग खरीद विक्री करने के लिए आते है। सराय में एक डाकघर भी है एवम इसके अंदर उपडाकघर भी है जिसका पिनकोड 844125 है। आसपास के लोगो के लिए यातायात के साधन भी यहाँ उपलब्ध है। सराय रेलवे स्टेशन पर बरौनी ग्वालियर मेल एक्सप्रेस का ठहराव है जो बिहार के बरौनी से खुल कर भाया हाजीपुर- गोरखपुर- लखनऊ- कानपुर होते हुवे मध्यप्रदेश के ग्वालियर तक जाती है। एवम हरिहरनाथ एक्सप्रेस का भी ठहराव है जो कि बरौनी से खुल कर भाया लखनऊ- लक्सर होते हुवे अंबाला कैंट तक जाती है। एवम अन्य 4 जोड़ी पैसेंजर भी रुकती है। सिवान - समस्तीपुर,सोनपुर - समस्तीपुर, पाटलिपुत्र- मुज़फ़्फ़रपुर चलती है जो कि सराय के आसपास के लोगो के लिए बहुत ही सहूलियत होती है। चूँकि यहाँ एक ही प्लेटफार्म के चलते यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सराय रेलवे स्टेशन पर ही रेल यार्ड स्थित है जिससे कि दूसरा प्लेटफार्म अभी नही बन पाया है। सराय रेल यार्ड पे बड़ी बड़ी उद्योग से समान सीधा वैशाली जिले के सराय में मालगाड़ी समान लेकर रुकती है और यहां से सप्लाई किया जाता है। और वही राष्ट्रीय राजमार्ग 22 होने की वजह से भी बहुत महत्वपूर्ण है जो कि पटना को हाजीपुर - मुज़फ़्फ़रपुर- सीतामढ़ी सहित नेपाल बॉर्डर तक जोड़ती है। यहां पे विभिन सरकारी बस एवम निजी कम्पनी की बस चलती है। सराय थाना क्षेत्र के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत बेरई पंचायत के तलगहरा गांव में सीआरपीएफ की रैफ ट्रेंनिंग सेंटर को बनाया जाना है। इसके लिए बिहार सरकार जमीन भी चिन्हित कर चुकी है।