Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेरे सपनों की रानी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चलचित्र मेरे सपनों की रानी (1997 फ़िल्म) मेरे सपनों की रानी गीत किशोर कुमार आराधना हिन्दी १९६९ ई॰ ५:०० (पाँच मिनट) सारेगामा सचिन देव बर्मन आनन्द बक्शी "मेरे सपनों की रानी" सन् १९६९ के हिन्दी चलचित्र 'अराधना' का एक हिन्दी गीत है। इस गीत के संगीतकार सचिन देव बर्मन थे और इसका गायन किशोर कुमार ने किया। चलचित्र में, नायक राजेश खन्ना एक अनावृत यान पर सवार होकर यह गीत गाते हैं, तथा लगभग नायिका शर्मिला टैगोर (ठाकुर) का पीछा कर रहे होते हैं, जो उस समय दार्जिलिङ के खिलौना रेल (दार्जिलिङ हिमालयी रेलवे) में विराजमान थीं।http://www.outlooktraveller.com/aspscripts/travelogue.asp?dest=Darjeeling Darjeeling: Where the journey is the destination Mahalingam Sudha March 2001 Travelogues. Outlook Traveller. Outlook Publishing (India) Private Limited https://web.archive.org/web/20061210182920/http://www.outlooktraveller.com/aspscripts/travelogue.asp?dest=Darjeeling 2006-12-10 2007-03-09 dead यह गीत भारत में अत्यन्त लोकप्रिय हुआ। इस गीत के अनेक अन्य संस्करण भी बने, जैसे श्रीलंका के प्रसिद्ध गायक एच॰ आर॰ जोतिपाला का गीत "अथा दिलिसेना हिरु"।SinhalaJukebox – A Jukebox of Songs from Sri Lanka (siinhalajukebox.orgJanuary 2018 InternetArchiveBot yes) यह गीत सन् २०१५ की तमिल चलचित्र 'एली' में पुनः प्रयुक्त हुआ।http://www.thehindu.com/news/cities/chennai/wont-rule-out-another-stint-in-politics-says-vadivelu/article7203553.ece Won't rule out another stint in politics, says Vadivelu Naig, Udhav 13 May 2015 The Hindu 26 May 2015 सन् २०२६ में, आभासी वाद्यवृन्द गोरिल्लाज़ ने अपने नवम स्टूडियो एल्बम 'द माउण्टेन' के विशेष सीडी संस्करण में इस गीत की एक आवृत्ति सम्मिलित की, जिसे हिन्दू जेआ बैण्ड जयपुर ने तत्पर किया था।The Mountain CD (Deluxe) चित्रांकन चलचित्र में राजेश खन्ना ने अरुण वर्मा की भूमिका निभाई है, जो भारतीय वायुसेना के एक युवा विमानचालक हैं। दार्जिलिङ की खिलौना रेल में शर्मिला ठाकुर वन्दना हैं, जो हाल ही में महाविद्यालय की स्नातक बनी हैं और अपने पर्वतीय स्थान स्थित गृह लौट रही हैं। अरुण तथा उसके मित्र मदन (सुजीत कुमार) ने बिना अनुमति के अवकाश ले रखा है, और जब मदन अनावृत यान चला रहे हैं, अरुण किशोर कुमार के स्वर में यह गीत गाते हुए वन्दना को शृंगारिक दृष्टि से निहारता है, और पश्चात् में चलचित्र में, जब उनका पुनः मिलन होता है, वे प्रणय-बन्धन में बँध जाते हैं। रोचक तथ्य इस गीत के समय शर्मिला ठाकुर को अलिस्टेयर मैक्लीन की पुस्तक 'व्हेन एट बेल्स टोल' पढ़ते हुए दिखाया गया है।मेरे सपनो की रानी 4K - Mere Sapno Ki Rani Song - आराधना - राजेश खन्ना - शर्मिला टैगोर - किशोर कुमार https://www.youtube.com/watch?v=-Q8mrKJ1Jps https://web.archive.org/web/20210701063738/https://www.youtube.com/watch?v=-Q8mrKJ1Jps en 2021-07-06 2021-07-01 सन्दर्भ श्रेणी:Articles with hAudio microformats श्रेणी:संगीत श्रेणी:किशोर कुमार श्रेणी:गीत श्रेणी:भारतीय सिनेमा श्रेणी:Pages with unreviewed translations