411 REFERENCE · Wikipedia
हेलेन (2019 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेलेन Helen 2019 poster.jpg मथुकुट्टी जेवियर अल्फ्रेड कुरियन जोसेफ नोबल बाबू थॉमस मथुकुट्टी जेवियर विनीत श्रीनिवासन अन्ना बेन लाल नोबल बाबू थॉमस अनंद सी. चंद्रन शमीर मोहम्मद शान रहमान हैबिट ऑफ लाइफ बिग बैंग एंटरटेनमेंट्स फनटैस्टिक फिल्म्स 2019 11 15 y 117 मिनट भारत मलयालम
हेलेन 2019 की मलयालम भाषा की भारतीय फ़िल्म है।माइनस 16 डिग्री में फंसीं जान्हवी कपूर कैसे बचाएंगी अपनी जान? फिल्म 'मिली' के टीजर में देखिए अभिनेत्री का संघर्ष https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/mili-new-posters-out-janhvi-kapoor-to-star-in-boney-kapoor-hindi-remake-of-survival-thriller-malayalam-film-h 3 जुलाई 2024 अमर उजाला hi इसका निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया है (यह उनके द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है) और इसका निर्माण विनीत श्रीनिवासन ने किया है। फिल्म में अन्ना बेन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि लाल, नोबल बाबू थॉमस, अजू वर्गीज, रोनी डेविड और बीनू पप्पू सहायक भूमिकाओं में हैं। इसे अल्फ्रेड कुरियन जोसेफ, नोबल बाबू थॉमस और मथुकुट्टी जेवियर ने लिखा है। इसका संगीत शान रहमान ने तैयार किया है।
हेलेन 15 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में जारी हुई थी। फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते - पदार्पण निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ मेकअप कलाकार।न्यूज़ एबीपी जान्हवी कपूर अगस्त में शुरू करेंगी मलयालम फिल्म हेलेन के रीमेक की शूटिंग https://www.abplive.com/entertainment/janhvi-kapoor-begin-shooting-for-the-remake-of-malayalam-film-helen-1940313 3 जुलाई 2024 एबीपी न्यूज़ 14 जुलाई 2021 hi इसे 2022 में हिन्दी में मिली नाम से बनाया गया था। इसका निर्देशन भी मथुकुट्टी जेवियर ने किया और जाह्नवी कपूर ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई।मलयालम फिल्म हेलन की हिंदी रीमेक मिली का टीजर रिलीज https://dainiknavajyoti.com/article/26427/mili-teaser-release-of-hindi-remake-of-malayalam-film-helen 3 जुलाई 2024 dainiknavajyoti.com 20 जून 2024 hiMili: इस मूवी की हिंदी रीमेक है जान्हवी की मिली, मलयालम एक्ट्रेस को रोल के लिए मिला था फिल्म पुरस्कार https://www.timesnowhindi.com/entertainment/bollywood/janhvi-kapoor-starrer-mili-is-remake-of-film-helen-for-which-anna-ben-won-state-film-award-article-95157287 3 जुलाई 2024 टाइम्स नाउ 29 अक्टूबर 2022 hi
कहानी
हेलेन पॉल ने नर्सिंग में बीएससी स्नातक की है। वह विदेश में नौकरी के लिए आईईएलटीएस कोचिंग कक्षाओं में भाग लेती है। वह एक आलीशान मॉल के अंदर द चिकन हब नामक एक रेस्तरां में अंशकालिक काम भी करती है। वह अपने पिता पॉल के साथ रहती है, जो कि एक बीमा एजेंट हैं। पॉल को हेलेन की विदेश जाने की योजना पसंद नहीं है। पॉल एक रूढ़िवादी ईसाई है और हेलेन का गैर-ईसाई दोस्तों के साथ जुड़ने उसे ठीक नहीं लगता। पॉल को पता नहीं है कि हेलेन का एक अज़हर नाम का मुस्लिम प्रेमी है। एक रात, जब अज़हर हेलेन को उसके घर ले जा रहा होता है, तो उन्हें पुलिस रोकती है। वह उसे हेलमेट न पहनने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए दंडित करती है। वे दोनों पुलिस स्टेशन लाए जाते हैं। पॉल को थाने बुलाया जाता है। पॉल अपनी बेटी को ऐसे किसी के साथ देखकर निराश हो जाता है और बातचीत करने के उसके कई प्रयासों के बावजूद उससे बात नहीं करता है।
एक दिन चिकन हब में काम के बाद हेलेन के प्रबंधक जयशंकर अनजाने में उसे फ्रीजर रूम में बंद कर देते हैं। -18 डिग्री सेल्सियस पर, हेलेन को कड़ाके की ठंड में जीवित रहना पड़ता है। वह खुद को जीवित रखने के लिए हर संभव कोशिश करती है। वह वाष्पीकरण पंखे को रोकने की कोशिश करती है लेकिन उसका पैर अपनी जगह से उखड़ जाता है। उसे ठंड लगने लगती है और उसकी नाक से खून बहने लगता है। उसके पिता को चिंता होने लगती है कि हेलेन घर नहीं पहुँची है। वह अपने पड़ोसी की मदद से हेलेन की तलाश करता है। वे उसके सभी सहकर्मियों को बुलाते हैं लेकिन सभी कहते हैं कि उन्हें कुछ नहीं पता। अज़हर भी जाँच में शामिल हो जाता है। वे शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जाते हैं लेकिन उन्हें अज़हर पर शक होता है। वहां फिर पॉल का झगड़ा होने के कारण हेलेन के बारे में नहीं पता चल पाता।
इस बिंदु पर, वे मॉल के एक चौकीदार से मिलते हैं जो कहता है कि हेलेन शायद मॉल से बाहर नहीं गई होगी क्योंकि वह अक्सर उसे अंदर-बाहर आते-जाते देखता है। वे चिकन हब की ओर भागते हैं और फ़्रीज़र खोलते हैं। अंत में, 5 घंटे बाद, वे हेलेन को ढूंढ़ लेते हैं। उसे हाइपोथर्मिया के अंतिम चरण से ठीक पहले अस्पताल ले जाया जाता है। हेलेन अपने पिता और प्रेमी से फिर मिलती है। डॉक्टर कहता है कि वह खतरे से बाहर है और उसे बाद में फिजियोथेरेपी की आवश्यकता है। वह आगे कहता है कि किसी भी आम आदमी या महिला के लिए उस ठंडे मौसम में जीवित रहना मुश्किल है और हेलेन एक बहादुर लड़की है। जब चौकीदार पॉल से पूछता है कि उसकी बेटी का नाम क्या है, तो पॉल गर्व से जवाब देता है, "हेलेन"।
सन्दर्भ
श्रेणी:2019 की फ़िल्में
श्रेणी:मलयालम फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय थ्रिलर फ़िल्में