411 REFERENCE · Wikipedia
वियतनाम में धर्म
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|क्वान आम पगोडा (चोलोन) में अमिताभ बुद्ध
महायान बौद्ध धर्म, कान्फुसियसवाद तथा ताओवाद वियतनाम के प्राचीन काल से चले आ रहे धर्म रहे हैं।जुलाई 2016 नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वर्तमान समय में अधिकांश वियतनामी बौद्ध एवं देशी धर्म को मानते हैं जिसमें स्थानीय आत्माओं, देवताओं एवं देवी माँ की पूजा की जाती है।जुलाई 2016 १९८० के बाद से देशी धर्म पुनर्जीवित हो चले हैं। यहां सर्वाधिक संख्या बौद्ध धर्म को मान वालों की संख्या अधिक नहीं है। अधिकांशतः वियतनामी किसी एक संगठित धर्म पर विश्वास नहीं करते हैं। इनमे से अधिकांशतः एक या अधिक स्थानीय धर्म पर विश्वास करते हैं जिनमे से कुछ पूर्वजों की पूजा और देवी देवताओं की पूजा की बात करते हैं।स्थानीय धर्मों की रूपरेखा चीन के कन्फ्यूशियस और तो धर्म के साथ बौद्ध धर्म के कई परंपराओं से मिलती जुलती हैं। इन तीन धर्मों के साथ साथ ईसाई धर्म का भी वियतनाम में प्रभाव देखने को मिलता हैं।वियतनाम में स्थानीय धर्म भी हैं जैसे की कॉडिज्म और हाओहाओडिस्म । प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार2010 में अधिकांश लोग स्थानीय धर्मों का पालन करते हैं।16.4% लोग बौद्ध हैं,8.2% ईसाई और 30% आबादी नाश्तिकों की हैं।सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम एक नास्तिक देश हैं,जैसा की वहां की कम्यूनिस्ट सरकार द्वारा घोषित किया गया हैं।वियतनाम सरकार के धार्मिक कमिटी के 2018 के रिपोर्ट के अनुसार2018 में बौद्धों की संख्या14.9% ईसाई 8.5%,कैथोलिक 7.4% और प्रोटेस्टेंट 1.1% हैं।हाओहाओ बौद्ध 1.5% और काऊ धर्म के मतावलंबी1.2% हैं।अन्य धर्मों में हिंदू इस्लाम और बहाई संप्रदाय हैं जो 0.2% से भी कम जनसंख्या में है हालांकि 1999 की रिपोर्ट में वियतनाम के अधिकांश लोग अपने आप को किसी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं बताते हैं लेकिन धर्म वियतनाम के लोगों के जीवन का आवश्यक अंग रहा हैं जो की वियतनामी लोगों awam प्रवासी वियतनामियों के लिए एक पुल का काम करता हैं तीन प्रमुख धर्म महायान बौद्ध कन्फ्यूशियस और तो और वियतनाम के परंपरागत धर्मों का वहां के लोगों के जीवन पर बड़ा प्रभाव पर हैं।वियतनाम के सबसे अधिक पारंपरिक धर्मों में पूर्वजों की पूजा की व्यवस्था सन्निहित हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
वियतनाम में बुद्ध धर्म
में धर्म
श्रेणी:वियतनाम