Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्नो व्हाइट एण्ड द हंट्समैन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्नो व्हाइट एण्ड द हंट्समैन Snow White and the Huntsman Poster.jpg फ़िल्म का पोस्टर रूपर्ट सैंडर्स सैम मर्सरपालक पटेलजो रोथ एवन डॉरिटी जॉन ली हैनकॉक होसेन अमीनी क्रिस्टन स्टीवर्ट शार्लीज़ थेरॉन क्रिस हैम्सवर्थ सैम क्लैफ्लिन जेम्स न्यूटन हावर्ड ग्रेग फ्रेजर यूनिवर्सल स्टूडियोज़ 2012 05 30 यूनाईटेड किंगडम 2012 06 01 अमेरिका 127 मिनट अमेरिका अंग्रेज़ी $170 millionBattleship Fallout: Lessons From a Box Office Sinking http://www.hollywoodreporter.com/news/battleship-universal-box-office-taylor-kitsch-327972 अक्टूबर 13, 2012 The Hollywood Reporter किम मास्टर्स मई 23, 2012 https://web.archive.org/web/20130128120657/http://www.hollywoodreporter.com/news/battleship-universal-box-office-taylor-kitsch-327972 28 जनवरी 2013 live $396,397,203http://boxofficemojo.com/movies/?id=snowwhiteandthehuntsman.htm Snow White and the Huntsman (2012) Box Office Mojo. Amazon.com अक्टूबर 13, 2012 https://web.archive.org/web/20130130202610/http://boxofficemojo.com/movies/?id=snowwhiteandthehuntsman.htm 30 जनवरी 2013 live स्नो व्हाइट एण्ड द हंट्समैन (Snow White and the Huntsman) अंग्रेज़ी भाषा की अमेरिकी फंतासी फ़िल्म है। फ़िल्म ग्रिम भाइयों द्वारा रचित जर्मन परी कथा "स्नो व्हाइट" पर आधारित है। फ़िल्म में क्रिस्टन स्टीवर्ट, शार्लीज़ थेरॉन, क्रिस हैम्सवर्थ और सैम क्लैफ्लिन मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म का निर्माण निर्माता सैम मर्सर, पालक पटेल और जो रोथ ने व इसे निर्देशित निर्देशक रूपर्ट सैंडर्स ने किया है। कथानक स्नो व्हाइट टैबर की राजकुमारी है। महाराजा मैग्नस स्नो व्हाइट की माँ की मृत्यु के पश्चात खूबसूरत रवैना से विवाह कर लेते हैं, परन्तु रवैना शादी की रात को ही महाराजा मैग्नस को मार कर अपने भाई की मदद से पूरे राज्य पर कब्जा कर लेती है। रवैना असल में एक शक्तिशाली जादूगरनी और डार्क आर्मी की स्वामिनी है। हमले की रात को ड्यूक हैमंड किले से अपने पुत्र और स्नो के घनिष्ठ मित्र विलियम और कुछ साथियों के साथ भाग ने में कामयाब हो जाता है परन्तु स्नो पीछे ही रहे जाती है। रवैना स्नो को कालकोठरी में डाल देती है। पूरा सम्राज्य नष्ट हो जाता है। रवैना हर कुछ समय पश्चात युवा स्त्रियों में से उनकी जवानी चूसती है जिस से वो अपनी जवानी को बरकरार रख सके। जब स्नो जवान होती है तो रवैना को अपने जादुई शीशे से पता चलता है कि स्नो उस से भी ज्यादा खूबसूरत है परन्तु अगर रवैना उसके दिल का सेवन कर लेगी तो वो हमेशा के लिए जवान और सुंदर बनी रहेगी। रवैना अपने भाई फिन को स्नो को लेने के लिए भेजती है परन्तु स्नो वहाँ से भागने में कामयाब हो जाती है। परन्तु स्नो भागते-भागते डार्क फॉरेस्ट में पहुँच जाती है। एरिक नाम का व्याध स्नो को पकड़ ने के लिए भेजा जाता है इस झूटे वादे के साथ कि ऐसा करने पर रवैना उसकी मृत पत्नी को जिन्दा कर देगी। परन्तु जब एरिक को असलियत का पता चलता है तो वो स्नो की डार्क फॉरेस्ट और रवैना के सैनिको से मदद करता है। स्नो के बचपन के साथी विलियम को जब यह पता चलता है कि स्नो जिन्दा है तथा रवैना के सैनिक उसके पीछे हैं तो वह उन सैनकों के साथ निशानेबाज़ बन कर जुड़ जाता है। स्नो और एरिक ड्यूक हैमंड के कासल की तरफ़ अपनी यात्रा शुरू कर देते हैं। रास्ते में उन्हें सात बौने मिलते हैं। बौने स्नो की रवैना के सैनिकों से मदद करते हैं। एरिक फिन को मार देता है जब उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी की हत्या फिन ने ही कि थी। विलियम अपनी असलियत प्रकट करता है और ऐसा करने से पहले वह स्नो और उसके साथियों की रवैना के सैनिकों को हराने में मदद करता है। बाद में विलियम भी स्नो के हैमंड कासल के सफ़र में उसका साथी बन जाता है। रवैना विलियम का रूप धारण कर के उसे जहरीला सेब खिला देती है जिस से स्नो अचेतन अवस्था में चली जाती है। विलियम स्नो को चुंबन करता है परन्तु यह नहीं देख पाता कि उसकी आँख से आसू निलक रहें हैं। स्नो को मृत समझ कर बौने, विलियम और एरिक उसके शरीर को लेके हैमंड कासल चले जाते हैं। कासल में एरिक स्नो के शरीर के समक्ष उसे न बचा पाने का दुःख प्रकट करता है और उसका चुंबन लेता है। इस चुंबन के साथ ही रवैना का जादू टूट जाता है। स्नो चेतना में आने के पश्चात हैमंड की सेना का निर्देशन अपने हाथ में लेती है और रवैना के किले पर हमला करती है। किले में स्नो रवैना को मारने में कामयाब हो जाती है और उसके पश्चात टैबर की महारानी बन जाती है। पात्र क्रिस्टन स्टीवर्ट — स्नो व्हाइट शार्लीज़ थेरॉन — रवैना क्रिस हैम्सवर्थ — एरिक सैम क्लैफ्लिन — विलियम सैम स्पुर्ल्ल — फिन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ http://www.snowwhiteandthehuntsman.com 1735898 स्नो व्हाइट एण्ड द हंट्समैन snowwhiteandthehuntsman स्नो व्हाइट एण्ड द हंट्समैन snow_white_and_the_huntsman स्नो व्हाइट एण्ड द हंट्समैन snow-white-and-the-huntsman स्नो व्हाइट एण्ड द हंट्समैन श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में