411 REFERENCE · Wikipedia
पूरब और पश्चिम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पूरब और पश्चिम पूरब और पश्चिम.jpg पूरब और पश्चिम का पोस्टर मनोज कुमार मनोज कुमार कल्याणजी-आनंदजी मनोज कुमार शशि गोस्वामी मनोज कुमार, सायरा बानो, प्राण, प्रेम चोपड़ा, अशोक कुमार, निरूपा रॉय, विनोद खन्ना, 1970 भारत हिन्दी
पूरब और पश्चिम 1970 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।'पूरब और पश्चिम' से 'क्रांति' तक, मनोज कुमार के जन्मदिन पर उनकी सिनेमाई विरासत पर डालें एक नजर https://bharat24live.com/from-purab-aur-paschim-to-kranti-take-a-look-at-manoj-kumars-cinematic-legacy-on-his-birthday 16 अगस्त 2024 bharat24live.com hi यह उपकार के पश्चात भारत कुमार के रूप में उनकी दूसरी फिल्म है। इसमें उनके साथ प्राण, अशोक कुमार, सायरा बानो, मदन पुरी, प्रेम चोपड़ा आदि हैं।75 Years of Independence: 'मदर इंडिया' से लेकर 'पूरब और पश्चिम' तक नए गणराज्य की समस्याओं को बयां करती ये फिल्में https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-75-years-of-independence-from-mother-india-to-purab-aur-paschim-films-based-on-struggle-of-newly-independent-india-azadi-ka-amrit-mahotsav-har-ghar-tiranga-22978891.html 16 अगस्त 2024 जागरण hi
संगीत कल्याणजी आनंदजी का है। 2007 की फिल्म नमस्ते लंदन इसी फिल्म से प्रेरित है। यह मनोज कुमार की देशभक्ति पर उनकी चार फिल्मों में से एक है (सबसे पहले शहीद आई, जबकि इसके बाद रोटी कपड़ा और मकान और क्रांति आईं।)
कहानी
1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हरनाम (प्राण) एक स्वतंत्रता सेनानी को धोखा देता है। उसे तो पुरस्कृत किया जाता है, लेकिन स्वतंत्रता सेनानी की हत्या हो जाती है। वर्षों बाद, भारत की आज़ादी के बाद स्वतंत्रता सेनानी का बेटा, भारत (मनोज कुमार) पढाई के लिए लंदन जाता है। वहां ब्रिटेन पहुंचने पर, भारत अपने पिता के कॉलेज मित्र, शर्मा (मदन पुरी), उनकी पत्नी रीटा (शम्मी), बेटी प्रीति (सायरा बानो) और हिप्पी बेटे शंकर (राजेन्द्रनाथ) से मिलता है। पूरी तरह से पश्चिमीकृत हो चुकी प्रीति के लंबे सुनहरे बाल हैं, वह छोटी-छोटी पोशाकें पहनती है, धूम्रपान करती है, शराब पीती है और उसे भारतीय मूल्यों के बारे में तब तक कोई जानकारी नहीं होती जब तक वह भारत से नहीं मिलती।
भारत को यह देखकर आश्चर्य होता है कि लंदन में कई भारतीय अपनी जड़ों से शर्मिंदा महसूस करते हैं और उन्होंने पश्चिमी लगने के लिए अपना नाम भी बदल लिया है। हालाँकि, उसे यह भी एहसास होता है कि अन्य लोग भारत को याद करते हैं लेकिन वित्तीय कारणों से ब्रिटेन में रह रहे हैं। जैसे शर्मा के एल सहगल के रिकॉर्ड इकट्ठे किये हुए हैं। वह उन लोगों के सोचने के तरीके को बदलने की कोशिश करता है, जबकि वह और प्रीति एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। बाद में अपनी मां और गुरुजी (अशोक कुमार) की मंजूरी के साथ, वह प्रीति से शादी करने का वादा करता है। भारत के आदर्शवाद से प्रभावित होकर, प्रीति उससे शादी करने के लिए सहमत हो जाती है। लेकिन अभी वह भारत जाने को तैयार नहीं होती है। जब भारत उसे मनाता है, तो वह अंततः पारंपरिक जीवनशैली अपना लेती है।
मुख्य कलाकार
मनोज कुमार — भारत
अशोक कुमार — भारत के गुरु / दादा
सायरा बानो — प्रीति
प्राण — हरनाम
निरूपा रॉय — कौशल्या, हरनाम की पत्नी
प्रेम चोपड़ा — ओमकार / ओपी
मदन पुरी — डीपी शर्मा, प्रीति के पिता
भारती — गोपी
ओम प्रकाश — बाबा
विनोद खन्ना — श्यामू
कामिनी कौशल — गंगा, भारत की माता
शम्मी — रीटा, प्रीति की माता
संगीत
गायन कल्याणजी-आनंदजी 35:09 पूर्वा सुहानी आई रे संतोष आनंद लता मंगेशकर, महेन्द्र कपूर, मनहर उधास 7:32 ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार प्रेम धवन महेन्द्र कपूर, आशा भोंसले 4:07 दुल्हन चली इंदीवर महेन्द्र कपूर 7:18 कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे इंदीवर मुकेश 3:33 भारत का रहने वाला हूँ इंदीवर महेन्द्र कपूर 5:30 ओम जय जगदीश हरे आरती महेन्द्र कपूर, ब्रिज भूषण काबरा, श्यामा चित्तर 6:06 रघुपति राघव राजा राम पारंपरिक गीत महेन्द्र कपूर, मनहर उधास 6:06
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0234542 पूरब और पश्चिम
श्रेणी:1970 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:कल्याणजी–आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में