Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

होटल मेटरलोपे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वर्ष १८९५ निर्मित होटेल मेटरलोपे, ब्रुसेल्स इस शहर का १९वी सदी का बना एक्लौता होटेल है जो अभी भी सेवारत है। इस होटेल में २९८ कमरे और १५ सुइट बने हुए हैं। इतिहास १८९० में दो भाइयों ने, जिनका शराब बनाने का कारोबार था, अपने कंपनी द्वारा बनाए गये बियर को शहर में बेचने के लिए केफे मेटरलोपे की स्थापना की। इस केफे को परा सफलता मिली और इससे उत्साहित होकर वेलेमंस-सेउपपें परिवार ने इस केफे के सामने बने एक पुराने बॅंक की इमारत को खरीद लिया और इसी इमारत में १८९५ में होटेल मेटरलोपे का उद्घाटन किया गया। आज भी इस होटेल के स्वगत केंद्र के डेस्क का प्रारूप पुराने बॅंक वाला ही है और यह इस होटेल के इतिहास एवं विरासत वाले अतीत की झलक देता है। http://www.metropolehotel.com/en/about/history होटल मेटरलोपे का इतिहास मेट्रोपोलहोटल.कॉम २ मार्च २०१६ https://web.archive.org/web/20160307163717/http://www.metropolehotel.com/en/about/history 7 मार्च 2016 dead साज-सज्जा और विरासत वेलेमंस-सेउपपें भाइयों ने प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार अल्बन संबों को इस होटेल के डिज़ाइन को तैयार करने के लिए अनुबंधित किया। आज के समय में संबों द्वारा डिज़ाइन किए गये आधुनिक तौर पर आरामदेह और विलासिता की झलक को दिखाने वाला डिज़ाइन हेरिटेज होटेल के भवन का एक प्रमुख आकर्षण है और पूरे शहर के महत्वपूर्ण निशान चिन्होंन में से एक माना जाता है। होटेल मेटरलोपे ना केवल इस शहर का सबसे पुराना विलासिता वाला होटेल है बल्कि यह बिजली और केंद्रीकृत उश्मीकरण की सुविधा प्रदान करने वाला शहर का पहला होटेल भी है। इसकी ख्याति का आलम यह है कि इस शहर की विरासत की देखने आने वाले पर्यटक इस होटेल के डिज़ाइन और बनावट को देखने भी आते है। इस होटेल का स्वागत हेतु बना गलियारा और लाउंज कोरेंतियाँ स्तंभो, समृद्ध फर्नीचर और चमकते हुए फानूसो से भरा पड़ा है और इन सब को आज भी होटेल में देखा और महसूस किया जा सकता है। इसी तरह इस होटेल के मीटिंग और मनोरंजन वाले कक्ष की सजावट रेनाइसान्स की शैली में है। इस होटेल के दीवारों पर बने विशालकाय भित्तिचित्र, व्निशियन काँच से बने फनूस, स्नान कक्ष के दीवारों पर लगे कीमती पत्थर और इनके छतो पर लगे स्वरोवस्की क्रिस्टल्स (जो सितारों से भरे आकाश का एहसास कारतें हैं) इसकी भव्यता में चार चाँद लगा देते हैं। विशेष सुविधाएँ होटेल मेट्रोलोपे में रुकने वाले सभी अतिथियों को कई सारी सुविधेयों जैसे की लौंड्री सर्विस, बिजनेस सेंटर, कमरे के भीतर ही केश सॅज्जॅकार आदि का इंतज़ाम भी है। इसके साथ ही इस होटेल के सभी कमरे पालतू पशुओं की सुविधा का भी ख्याल रखते हैं। http://www.metropolehotel.com/en/facilities/pets-policy होटल मेटरलोपे की पालतू जानवर के प्रति सुविधा मेट्रोपोलहोटल.कॉम २ मार्च २०१६ https://web.archive.org/web/20160307221409/http://www.metropolehotel.com/en/facilities/pets-policy 7 मार्च 2016 dead इसके साथ पाँच सितारा होटेल में मिलने वाली दूसरी सुविधाएँ जैसे कि सेटिलाइट टी. वी, वाइ फ़ाई, कमरों के अंदर ही सुरक्षित अलमारी, मिनी बार आदि तो हैं हीं. इसके सूयीट तीन बड़े शयन काश, बाथरोब, जाकुज़ी, निजी बालकनी, अतरिक्त स्नंस काश आदि की सुविधा वाले हैं। http://www.cleartrip.com/hotels/belgium/brussels/ होटेल मेटरलोपे ब्रुसेल्स की सुविधाएँ क्लिरट्रिप.कॉम २ मार्च २०१६ https://web.archive.org/web/20160304022955/http://www.cleartrip.com/hotels/belgium/brussels/ 4 मार्च 2016 live लोकेशन एतिहसिक ग्रांड पार्क डिस्ट्रिक्ट के अत्यंत निकट बसा यह होटेल शहर के प्रमुख आकर्षण स्थलों के भी समीप है। दे ब्रौक्करे मेट्रो स्टेशन और सेंट्रल ट्रेन स्टेशन इस होटेल से थोड़ी ही दूर पर बने हुए हैं। ब्रसेल्ज़ के मध्य में स्थित इस होटेल के अंदर अति सुंदर एतिहसिक शैली में बने हुए कमरे है जिनसे प्लेस दे ब्रौक्करे और रू न्यूव जैसे आकर्षण साफ-साफ दिखाई पड़ते हैं। कॉमिक्स आर्ट म्यूज़ीयम, आटॉमीउम और रॉयल म्यूज़ियम्स ऑफ फाइन आर्ट्स जैसे प्रमुख स्थान जो ब्रसेल्ज़ के देखे जाने योग्य स्थलों की शीर्ष सूची में शामिल हैं, इस होतेले के निकट ही स्थित हैं। पुरस्कार और सम्मान होटेल मेटरलोपे १९११ ईस्वी में सोल्वे कान्फरेन्स के आयोजन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। साथ ही यह रशियन बार मॅन ग्यूस्टावी टॉप्स द्वारा लक्संबॉर्ग में अमेरिकी राजदूत पर्ल मेस्टा के सम्मान में पहली बार तैयार किए गये ब्लॅक रशियन कॉकटेल का भी जन्म स्थल है। http://www.fabulousfoods.com/articles/21219/featured-cocktails-black-russian-and-white-russian पहला ब्लॅक रशियन कॉकटेल मदिरा पेय का इतिहास फैबुलसफूड्स.कॉम ६अगस्त २००७ https://archive.today/20130425210303/http://www.fabulousfoods.com/articles/21219/featured-cocktails-black-russian-and-white-russian 25 अप्रैल 2013 dead सन्दर्भ श्रेणी:होटल श्रेणी:पर्यटन श्रेणी:बेल्जियम