411 REFERENCE · Wikipedia
नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य IV उत्तराखण्ड, भारत 29 02 00 N 79 48 00 E inline, title २०१२ India Uttarakhand#India 1
नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित एक वन्यजीव अभयारण्य है, जिसकी स्थापना २०१२ में की गयी थी। यह भारत में उत्तराखण्ड से लेकर नेपाल तक फैले तराई वनक्षेत्र में स्थित है।Irengbam, M. Dobriyal, P. Hussain, S.A. Badola, R. 2017 Balancing conservation and development in Nandhaur Wildlife Sanctuary, Uttarakhand, India https://www.currentscience.ac.in/Volumes/112/06/1187.pdf Current Science 112 1187 1187–1196 10.18520/cs/v112/i06/1187-1196
स्थिति
नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य हल्द्वानी वन प्रभाग में गोला और शारदा नदियों के मध्य स्थित है। यह रामनगर और तराई केंद्रीय वन प्रभाग के जंगलों को नेपाल के शुक्लाफांटा राष्ट्रीय उद्यान के साथ जोड़ता है। यह २६९.९६ वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य सन २००२ से शिवालिक हाथी रिजर्व] का एक हिस्सा रहा है। भारतीय वन्यजीव संस्थान ने २००४ में इस अभयारण्य को बाघों के दीर्घकालिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण तीन व्यवहार्य आवासों में से एक के रूप में मान्यता दी थी।Proposal for Nandhaur Wildlife Sanctuary Verma A. Uttarakhand Forest Department 2011 5http://www.livemint.com/Politics/3WGSwo8kE3GzVx8UbO9sPL/Nandhaur-becomes-a-wildlife-sanctuary.html Nandhaur becomes a wildlife sanctuary 2012 HT Mint 28 November 2012
वन्यजीव
पेड़-पौधे
नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य मुख्य रूप से साल के वृक्षों का वन है, जिसमें शीशम, बांस, सागौन और चीड़ सहित १०० से अधिक प्रजातियों के पेड़ पाये जाते हैं। इसके अतिरिक्त झाड़ियों की ३० से अधिक प्रजातियाँ और लताओं एवं घासों की लगभग ३५ प्रजातियाँ भी यहां पायी जा चुकी हैं।http://ibnlive.in.com/generalnewsfeed/news/sanctuary-status-for-uttarakhands-nandhaur-get-centres-push/962388.html Sanctuary status for Uttarakhand's Nandhaur get Centre's push 2012 CNN IBN 28 November 2012 https://archive.today/20130126105902/http://ibnlive.in.com/generalnewsfeed/news/sanctuary-status-for-uttarakhands-nandhaur-get-centres-push/962388.html 2013-01-26
पशु
नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य में स्तनधारियों की लगभग २५ प्रजातियाँ, पक्षियों की २५० प्रजातियाँ, सरीसृपों की १५ प्रजातियाँ और मछलियों की २० प्रजातियाँ उपस्थित हैं। यहां पायी जाने वाली प्रमुख स्तनधारी प्रजातियों में एशियाई हाथी, तेंदुआ, बाघ और स्लॉथ रीछ शामिल हैं।http://zeenews.india.com/news/eco-news/centre-pushes-for-sanctuary-status-to-nandhaur_758020.html Centre pushes for sanctuary status to Nandhaur 2012 Zee News 28 November 2012
खतरा
नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य को अवैध कटाई और बोल्डर खनन, अवैध शिकार और गैर-वानिकी संबंधी विकासात्मक गतिविधियों के लिए वन भूमि के प्रयोग से खतरा है।http://www.livemint.com/Politics/xdri6vwrUMgBLelR02t5yH/Saving-a-forest-from-vanishing.html Saving a forest from vanishing 2012 HT Mint 28 November 2012
संदर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक
श्रेणी:आईयूसीएन श्रेणी IV