411 REFERENCE · Wikipedia
मधु बागान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हासीमारा एयरफोर्स से उत्तर की ओर सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित मधु बागान एक छोटा सा चाय का गाँव है। पश्िचम बंगाल राज्य के नये निर्मित जिला अलिपुरद्वारा में स्थित यह सुदर सा गाँव, कालचीनी ब्लाक के हासीमारा रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर की दूरी पर है। एअर फोर्स हसिमारा स्टेशन के पास मधु बागान हरियाली से भरा पूरा गाँव है। मधुबागान से होकर एक रेल लाईन गुजरती है जो गुवाहाटी को दिल्ली, कोलकाता से जोड़ती है। यहां एक चाय बागान भी है। मधु बागान एक बहुभाषी बागान है जहाँ देश के अनेक समुदाय के लोग रहते हैं विशेष कर झारखंडी आदिवासियों की अच्छी जनसँख्या है। इसके सिवा बंगाली, बिहारी, गोर्खा, मारवाड़ी भी रहते हैं। यहाँ मुख्यत: सादरी, कुडुख, मुण्डारी, खडिया, नेपाली, बंगला भाषा बोली जाती है। यहाँ एक चाय बनाने की फैकट्री, एक दवाखाना, सरकारी डिस्पेंसरी, एक डाकबंगला और पोस्ट ऒफिस है। यहाँ का डाकबंगला पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग के द्वारा पंजीकृत है जिसमें ठहरने के लिए सरकारी पर्यटन विभाग के माध्यम से आरक्षण मिलता है। यहाँ का पिन नम्बर 735215 है। यहाँ एक बंगला माध्यम का उच्च माध्यमिक विद्यालय भी है। मधु बागान में एक सुंदर खेल का मेदान है, जहाँ बच्चे फूटबाल, क्रिकेट आदि खेलते हैं। मधु बागान से बहुभाषी लोकप्रिय आदिवासी पत्रिका NIRANG PAJHRA निकलती है। मधु बागान के पुर्व दिशा में मधु फारेस्ट है, जहाँ जंगली हाथी, चीता, सियार, जंगली भैंसा आदि पाया जाता है।
श्रेणी:गाँव