411 REFERENCE · Wikipedia
मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल २०१९ की एक अमेरिकी साइंस फिक्शन एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो एफ गैरी ग्रे द्वारा निर्देशित और आर्ट मार्कम एवं मैट हॉलोवे द्वारा लिखित है। यह मेन इन ब्लैक फिल्म श्रृंखला का एक स्टैंडअलोन सीक्वल, स्पिन-ऑफ और सॉफ्ट रीबूट है, जो कि लॉवेल कनिंघम द्वारा निर्मित इसी नाम की मार्वल कॉमिक्स पुस्तकों पर आधारित है। फिल्म में क्रिस हैमस्वर्थ, टेस्सा थॉम्पसन, कुमैल नांजियानि, रेबेका फर्ग्यूसन, रेफे स्पैल, लॉरेंट और लैरी बूर्जुआ, लियाम नीसन, एम्मा थॉम्पसन और टिम ब्लेनी ने मुख्य भूमिकाऐं निभाई हैं।
२०१२ में मेन इन ब्लैक ३ की रिलीज़ के बाद से ही शृंखला की चौथी फ़िल्म के लिए बातचीत शुरू हो गयी थी। फरवरी २०१८ में हेम्सवर्थ ने स्पिन-ऑफ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए हस्ताक्षर किए, जबकि एफ गैरी ग्रे को इसे निर्देशित के लिए चुना गया, और फिर अगले महीने थॉम्पसन भी कलाकारों के समूह में शामिल हुई। इसके बाद जुलाई से अक्टूबर २०१८ तक न्यूयॉर्क नगर, मोरक्को, इटली और लंदन में फिल्मांकन हुआ।
मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल को संयुक्त राज्य अमेरिका के सिनेमाघरों में १४ जून २०१९ को सोनी पिक्चर्स द्वारा कोलंबिया पिक्चर्स लेबल के तहत जारी किया गया था। फिल्म को समीक्षकों से प्रतिकूल समीक्षा मिली, जिन्होंने इसके "भावशून्य एक्शन दृश्यों और विस्मरणीय कथानक" की आलोचना की, हालांकि हेम्सवर्थ और थॉम्पसन के बीच की केमिस्ट्री की प्रशंसा की गई।
== पात्र ==
क्रिस हैमस्वर्थ – हेनरी / एजेंट एच; एमआईबी की यूके शाखा में एक शीर्ष एजेंट।
टेस्सा थॉम्पसन – मौली राइट / एजेंट एम; यूके शाखा को सौंपी गई एक नई एमआईबी भर्ती।
रेबेका फर्ग्यूसन – रिज़ा स्टावरोस; एक एलियन अंतर्राज्यीय हथियार डीलर और एच की पूर्व प्रेमिका।
लियाम नीसन – हाई टी; एमआईबी की यूके शाखा के प्रमुख।
कुमैल नांजियानि – पनी; एक एलियन जो एच और एम से दोस्ती करता है।
रेफे स्पैल – एजेंट सी; यूके शाखा में एक एमआईबी एजेंट जो एच के अतीत के बारे में संदेह करता है।
लॉरेंट तथा लैरी बूर्जुआ – द ट्वेंटीज़; खतरनाक कलाकृतियों की तलाश में घूम रही आकार-बदलने वाली एक एलियन जोड़ी।
एम्मा थॉम्पसन – एजेंट ओ; एमआईबी की यूएस शाखा की प्रमुख।
टिम ब्लेनी – फ्रैंक द पग।
== सन्दर्भ ==