411 REFERENCE · Wikipedia
खारदुंग ला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खारदुंग ला दर्रा खारदोंग ला Chang La, Ladakh-2015.jpg खारदुंग ला लद्दाख में खारदुंग ला का स्थान 5359 लद्दाख, भारत हिमालय, लद्दाख सीमा 34 16 42 N 77 36 15 E type:landmark_region:NL_source:nlwiki inline,title
खारदुंग ला दर्रा हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है, जो लद्दाख के लेह जिले में है। इसे खारदोंग ला या खर्दज़ॉंग ला के नाम से भी जाना जाता है।Incredible India Khardung La Pass https://www.incredibleindia.org/content/incredibleindia/en/destinations/leh-ladakh/khardung-la-pass.html www.incredibleindia.org 18 दिसम्बर 2020 11 मई 2021 https://web.archive.org/web/20210511123840/https://www.incredibleindia.org/content/incredibleindia/en/destinations/leh-ladakh/khardung-la-pass.html dead
लद्दाख सीमा पर यह दर्रा लेह के उत्तर तथा श्योक और नुब्रा घाटियों के प्रवेशद्वार पर है। सियाचिन हिमनद अवस्थित भाग में यह उत्तरार्ध्द घाटी तक का रास्ता है। १९७६ में इसे निर्मित किया गया और १९८८ में सार्वजनिक मोटर वाहनों के लिए खोला गया था। सीमा सड़क संगठन द्वारा अनुरक्षित यह दर्रा भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उपयोग सियाचिन हिमनद में आपूर्ति करने के लिए किया जाता है।अतुल्य भारत खारदुंग ला मार्गध्दर्रा https://www.incredibleindia.org/content/incredible-india-v2/hi/destinations/leh-ladakh/khardung-la-pass.html www.incredibleindia.org 18 दिसंबर 2020 17 अक्तूबर 2021 https://web.archive.org/web/20211017010106/https://www.incredibleindia.org/content/incredible-india-v2/hi/destinations/leh-ladakh/khardung-la-pass.html dead Incredible India Khardung La Pass https://www.incredibleindia.org/content/incredibleindia/en/destinations/leh-ladakh/khardung-la-pass.html www.incredibleindia.org 18 दिसम्बर 2020 11 मई 2021 https://web.archive.org/web/20210511123840/https://www.incredibleindia.org/content/incredibleindia/en/destinations/leh-ladakh/khardung-la-pass.html dead
खारदुंग ला की ऊँचाई ५,३५९ मीटर (१७,५८२ फीट) है।http://www.viewfinderpanoramas.org/ICCSemoKhardung.pdf DGPS Document supplied by the Cartographic Institute of Catalonia 23 मई 2020 https://web.archive.org/web/20200318030801/http://www.viewfinderpanoramas.org/ICCSemoKhardung.pdf 18 मार्च 2020 dead स्थानीय शिखर संकेत और लेह में शर्ट बेचने वाले दर्जनों दुकानदारों का यह भ्रांतिपूर्ण दावा हैं कि इसकी ऊँचाई ५,६०२ मीटर (१८,३७९ फीट) है और यह दुनिया का सबसे ऊँचा यांत्रिक(मोटरेबल) दर्रा(पास) है।DGPS Document supplied by the Cartographic Institute of Cataloniaविश्व की सबसे ऊंची सड़क पर बाइक से पहुंचीं उत्तराखंड की बेटी सुचेता, बनाया नया रिकॉर्ड https://www.amarujala.com/dehradun/uttarakhand-girl-sucheta-reached-world-highest-khardung-la-pass-by-bike Amar Ujala 19 दिसम्बर 2020 hi
इतिहास
thumb|खारदुंग ला का पहाड़ी दृश्य|400px
खारदुंग ला ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मध्य एशिया के लेह से काशगर तक जाने वाले प्रमुख कारवां मार्ग पर स्थित है। इतिहास में यहाँ से लगभग 10,000 घोड़ों और ऊंटों को सालाना मार्ग लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। प्रसिद्ध इतिहासकार विलियम ओ डगलस ने भी इसका जिक्र किया हं।Douglas, William O. (William Orville), 1898-1980. Beyond the High Himalayas. [An account of a journey to Afghanistan and Ladakh.]. 1953 London 559521308 "the trail, after crossing the Indus, divides, one fork going south along the river's edge to Spitok, Khalatse and Khargil, the other turning north to Leh, the Khardong Pass (18, 380 feet), and Yarkand, an ancient trading center of Sinkiang."
स्थान
खारदुंग ला लेह सड़क मार्ग से ३९ किमी. की दूरी पर है। दक्षिण पुल्लू चेक प्वाइंट से उत्तर पुल्लू चेक प्वाइंट तक के लगभग १५ किमी की दूरी तक के भाग में मुख्य रूप से ढीली चट्टान, गंदगी और यदाकदा पिघली बर्फ के नाले थें। अब वह पूरी तरह से पक्का कर दिया गया है। नुब्रा घाटी की निकटवर्ती सड़क बहुत अच्छी तरह से बनी हुई है (कुछ स्थानों को छोड़कर जहां शिला स्खलन होता है)। किराए के वाहन (दो और चार-पहिया वाहन), भारी ट्रक और मोटरसाइकिल नियमित रूप से नुब्रा घाटी में यात्रा के लिए जाते हैं, हालाँकि यात्रियों के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है।Incredible India Khardung La Pass https://www.incredibleindia.org/content/incredibleindia/en/destinations/leh-ladakh/khardung-la-pass.html www.incredibleindia.org 19 दिसम्बर 2020 11 मई 2021 https://web.archive.org/web/20210511123840/https://www.incredibleindia.org/content/incredibleindia/en/destinations/leh-ladakh/khardung-la-pass.html dead
पहुँच
यहाँ सबसे निकटतम शहर लेह है। लेह मनाली और श्रीनगर से सड़क द्वारा जुड़ा हुआ है और दिल्ली से वायुयान की सुविधा भी यहाँ से जुड़ी है। लेह से नुब्रा घाटी के लिए एक दैनिक बस सेवा खारदुंग ला से होकर गुजरती है। साथ ही यहाँ एक अनुभवी ड्राइवर या बाइक से किराए की कार से भी पहुँचा जा सकता है।
इनर लाइन परमिट (आईएली), जिसे लेह में जिला आयुक्त कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है, यहाँ जाने वाले पर्यटकों के लिए आवश्यक है (लद्दाख के नागरिकों के लिए आवश्यक नहीं)। लोगों को एन(ईएन) रूट में जाँच करवाना आवश्यक है और प्रत्येक चेकपॉइंट पर जमा किए जाने वाले परमिट की प्रतिलिपि प्रदान करनी भी आवश्यक है। यहाँ बर्फ के कारण सड़क लगभग अक्टूबर से मई तक बंद रहती है।
आसपास के आकर्षण
खारदुंग ला के आस-पास कई प्रमुख स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह क्षेत्र न केवल अपनी ऊँचाई और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
लेह शहर – खारदुंग ला से लगभग 39 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ लेह पैलेस, शांति स्तूप और स्थानीय बाजार प्रमुख आकर्षण हैं।
नुब्रा घाटी – यह दर्रा नुब्रा घाटी का प्रवेश द्वार है, जो अपने रेत के टीलों, ऊँट सफारी और Diskit मठ के लिए जानी जाती है।
डिस्किट मठ (Diskit Monastery) – यह नुब्रा घाटी का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है जहाँ 32 मीटर ऊँची मैत्रेय बुद्ध प्रतिमा स्थापित है।
हुंदर गाँव (Hunder Village) – अपने दो-कूबड़ वाले बैक्ट्रियन ऊँटों और रेत के टीलों के कारण यह गाँव साहसिक यात्रियों के बीच लोकप्रिय है।
श्योक नदी (Shyok River) – खारदुंग ला से होकर नुब्रा घाटी में बहने वाली यह नदी अपनी शांत धारा और फोटोग्राफी के लिए प्रसिद्ध है।
खलसर (Khalsar) – यह छोटा गाँव खारदुंग ला मार्ग पर स्थित है और यहाँ से नुब्रा व तुर्तुक की दिशा में रास्ता विभाजित होता है।
यह क्षेत्र मोटरसाइकिल यात्राओं, फोटोग्राफी, ट्रेकिंग और स्थानीय संस्कृति के अनुभव के लिए उपयुक्त माना जाता है। गर्मियों के महीनों में यहाँ आने वाले पर्यटक आसपास के इन स्थलों को एक-दिवसीय यात्रा के रूप में भी शामिल करते हैं। https://thedreamridersgroup.com/India/Ladakh.php Leh Ladakh Bike Trip The Dream Riders Group 30 अक्टूबर 2025
दीर्घा
जलवायु
Yes Yes खारदुंग ला -19 -18 -14 -11 -5 1 7 7 1 -8 -14 -18 -36 -34 -31 -25 -15 -9 -6 -6 -10 -18 -25 -31 29 41 53 38 28 9 9 8 8 8 13 22 https://www.meteoblue.com/en/weather/forecast/modelclimate/khardūng-la_india_1266938
महत्व
यह लेह से नुब्रा घाटी जाने का मार्ग प्रदान करता है। यह विश्व का सबसे ऊंचा मोटर वाहन चलाने योग्य दर्रा है।विश्व की सबसे ऊंची सड़क पर बाइक से पहुंचीं उत्तराखंड की बेटी सुचेता, बनाया नया रिकॉर्ड https://www.amarujala.com/dehradun/uttarakhand-girl-sucheta-reached-world-highest-khardung-la-pass-by-bike Amar Ujala 19 दिसम्बर 2020 hi परिवहन, व्यापार, युद्ध अभियान तथा मानवीय प्रवास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
इन्हें भी देखें
काराकोरम दर्रा
रोहतांग दर्रा
बड़ालाचा दर्रा
बुर्जिला दर्रा
जोजिला दर्रा
पीर पंजाल दर्रा
शिपकिला दर्रा
निति दर्रा
माना दर्रा
बनिहाल दर्रा
नाथूला दर्रा
अगहिल दर्रा
मिन्टेल दर्रा
लिपुलेख दर्रा
थाले घाट
पालघाट
भोरघाट
शेनकोट्टा
सन्दर्भ
श्रेणी:हिमालय के प्रमुख दर्रे
श्रेणी:लद्दाख़ के पहाड़ी दर्रे
श्रेणी:भौतिक भूगोल