411 REFERENCE · Wikipedia
किबूत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|300px|thumb|किबूत कफर मसार्यक
किबूत, इज़राइल में एक प्रकार का संगठित ग्रामजीवन जिसमें सैकड़ों नर-नारी एक साथ रहकर अन्नादि उपजाते हैं। उनके आहार-विहार सामान और एकस्थ हैं, लेन देन एकस्थ। उनकी भूमि जायदाद बँटी हुई न होकर एकजाई होती है। एक ही साथ सैकड़ों लोग जमीन का पट्टा लेकर खेती आदि करते हैं और आवश्यकता के अनुसार अन्न आदि बाँट लिया करते हैं। वे रुपए-पैसे या जरूरत से अधिक वस्त्रादि भी नहीं रखते हैं। जिनके पास धन अथवा आधुनिक सभ्यता के उपकरण रेडियो आदि होते हैं वे उनको सर्वार्थ अपर्ण कर देते हैं।
किबूत आदिम साम्यवाद की दिशा में संकेत करते हैं। किबूतों में पति-पत्नी तो साथ रहते और काम करते हैं पर बच्चे नर्सरियों में रख दिए जाते हैं जहाँ भली प्रकार उनकी देखभाल होती है। आठ नौ वर्ष के हो जाने के बाद यदि वे चाहें तो, अपने माता-पिता के साथ रहकर उनके काम में हाथ बँटा सकते हैं या स्वयं अपनी मेहनत का लाभ अपने प्रिय किबूत को दे सकते हैं। इसी परंपरा पर आधारित इज़्रायल में एक और संस्था है, मोशाब। मोशाब में ऐसे लोग रहते हैं जो खेती आदि तो सामूहिक रूप से करते हैं पर परिणाम में उपज या लाभ अन्नादि अपने पावने के अनुपात के अनुसार बाँट लेते हैं। उन्हें अपना धन आदि वैयक्तिक रूप से बढ़ाने का अधिकार और अवसर होता है। इज़्रायल में इसी प्रकार का एक तीसरा संगठन और है जिसे कुसा कहते हैं। यह किबूत और मोशाब के बीच का संगठन है।
center|650px|thumb|किबुत्ज़ बरकाई का विहंगम दृष्य
बाहरी कड़ियाँ
किबुत्ज
Video report on Changes in Kibbutzim - Dec 2009
Kibbutz Network
Official Website of the Kibbutz Movement
Interview with Gary Brenner and Jo-Ann Mort on Kibbutzim in Israeli Society
Institute for Advanced Strategic and Political Studies
Kibbutz Program Center
Kibbutzim of Israel list with contact info
Kibbutz Diary: Socialism for the 21st Century by Davod Dagan, The Huffington Post
Israel's Utopian Communes give in to modern stresses, March 1, 2007 edition of The Christian Science Monitor
Hanaor Hatzioni UK One of the remaining Zionist Youth Movements that believe in the function and operation of the Kibbutz Movement
श्रेणी:समाज
श्रेणी:इज़राइल
श्रेणी:सहकारी कृषि