411 REFERENCE · Wikipedia
ओकापी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
NT iucn3.1 stable IUCN SSC Antelope Specialist Group 2008 15188 Okapia johnstoni 10 अप्रैल 2009 Database entry includes a brief justification of why this species is of near threatened. Okapia johnstoni -Marwell Wildlife, Hampshire, England-8a.jpg 250 px ओकापी जंतु रज्जुकी स्तनपायी द्विखुरीयगण जिराफ़िडे ओकापिया Okapi_distribution.PNG पाये जाने वाले क्षेत्र रे लॅन्कॅस्टर, १९०१ ओ. जॉनस्टॉनी ओकापिया जॉनस्टॉनी पी.एल. स्क्लेटर, १९०१
ओकापी (ओकापिया जॉन्स्टोनी) अफ्री़का के इटुरी वर्षावन, जो कि मध्य अफ्री़का के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में स्थित है, में पाया जाने वाला एक जीव है। यह जिराफ़ का सबसे करीबी रिश्तेदार है। आज यह वन में लगभग १०,०००-२०,००० की संख्या में हैं।
अभिलक्षण
ओकापी का पृष्ठ भाग गहरे कत्थई रंग का होता है और पैरों में अद्भुत सफे़द-काली धारियाँ होती हैं, जिससे दूर से देखने में यह ज़ीब्रा जैसा दीखता है। शायद यह धारियाँ घने वर्षावन में शावक को अपनी माँ पहचानने में या फिर शायद छद्मावरण में मदद करती हैं।http://www.sandiegozoo.org/animalbytes/t-okapi.html San Diego Zoo's Animal Bytes: Okapi Sandiegozoo.org 2010-07-13 https://web.archive.org/web/20120213191116/http://www.sandiegozoo.org/animalbytes/t-okapi.html 13 फ़रवरी 2012 live http://www.zsl.org/conservation/regions/africa/virunga/okapi,1009,AR.html Okapi Zsl.org 2010-07-13 https://web.archive.org/web/20120107044724/http://www.zsl.org/conservation/regions/africa/virunga/okapi,1009,AR.html 7 जनवरी 2012 dead शरीर की बनावट जिराफ़ जैसी ही होती है सिवाय लंबी गर्दन के।
ओकापी और जिराफ़ दोनों की जीभ लंबी होती है"Okapi https://web.archive.org/web/20141021005755/http://www.bristolzoo.org.uk/okapi-0 21 अक्तूबर 2014 " from Bristol Zoo Gardens. Retrieved September 24, 2010. (क़रीब ३५ से.मी.), जो नीले रंग की होती है और जिसकी मदद से वह पेड़ों से कोमल पत्तियाँ और कोपलें खाने में सफल होते हैं।thumb|left|ओकापी अपनी जीभ से मुँह साफ़ करता हुआ ओकापी की जीभ इतनी लंबी होती है कि वह उससे अपनी आँख तथा कान भी साफ़ कर सकता है। तेंदुआ इनका परभक्षी होता है तथा इनके बडे़ कान उससे बचने में मदद करते हैं।
ओकापी की लंबाई लगभग १.९-२.५ मी. और ऊँचाई कन्धों तक लगभग १.५-२.० मी होती है। इनका वज़न २००-३०० कि. होता है। शरीर के हिसाब से इनकी पूँछ छोटी होती है और केवल ३०-४२ से.मी. लम्बी होती है।Burnie D and Wilson DE (Eds.), Animal: The Definitive Visual Guide to the World's Wildlife. DK Adult (2005), ISBN 0-7894-7764-5 हाल तक यह मान्यता थी कि ओकापी आह्निक (दिन में चरने वाले) प्राणी होते हैं, लेकिन अब शोध यह बताते हैं कि वह निशाचर भी हैं। ओकापी समागम के समय के अलावा प्राय: एकाकी जीवन व्यतीत करते हैं। सिर्फ़ माँ और शावक ही साथ रहते हैं। समागम के समय के बर्ताव में सूंघना, चक्कर काटना और चाटना शामिल है।
ओकापी वन में जाने पहचाने रास्ते में भोजन की तलाश करते हैं। इनके इलाके अतिव्यापित होते हैं और औसतन एक वर्ग कि. में ०.६ जीव पाये जाते हैं। ओकापी सामाजिक प्राणी नहीं है और बड़े तथा एकांत इलाके में रहना पसन्द करता है। इसी आदत के कारण इनकी संख्या घट रही है क्योंकि इनके इलाके में मनुष्य भूमि अतिक्रमण कर रहा है।
ओकापी अपने क्षेत्र जताने के लिए विभिन्न तरीके इस्तेमाल करता है, जैसे मूत्र गंध द्वारा। इसके पैरों में गंध ग्रंथियाँ होती हैं जो एक प्रकार का द्रव्य उत्पन्न करती हैं जिसे यह अपने क्षेत्र की सरहद में लगाता है। नर अपने क्षेत्र की रक्षा काफ़ी ज़ोर-शोर से करता है लेकिन मादा को अपने क्षेत्र के बीच में से निकलने देता है।
आवासीय इलाका
ओकापी ५०० से १००० मी. की ऊँचाई पर रहना पसन्द करता है लेकिन अपने आवासीय हद के पूर्वी इलाके में पहाड़ी वर्षावन में १००० मी. से ऊपर भी रह सकता है। इस इलाके में भरपूर वर्षा होने के कारण ओकापी की खाल तेलयुक्त और मखमली होती है जो पानी को उसके बदन में टिकने नहीं देती। उसने इस प्रकार की खाल छद्मावरण के लिए विकसित की है।http://www.sandiegozoo.org/animalbytes/t-okapi.html San Diego Zoo's Animal Bytes: Okapi. 13 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120213191116/http://www.sandiegozoo.org/animalbytes/t-okapi.html 13 फ़रवरी 2012 live
ओकापी के क्षेत्र की सीमाएँ इस प्रकार हैं: पूर्व में ऊँचे पहाड़ी वर्षावन, दक्षिण-पूर्व में दलदली क्षेत्र, पश्चिम में ५०० मी. से नीचे दलदली जंगल, उत्तर में सूडान का साहेल इलाका तथा दक्षिण में खुले जंगली मैदान।
वाम्बा और ऍपुलु इलाकों में यह सबसे अधिक पाया जाता है।
बन्दी अवस्था में
सन्दर्भ
श्रेणी:शाकाहारी पशु
श्रेणी:स्तनधारी
श्रेणी:जीवित जीवाश्म