411 REFERENCE · Wikipedia
हिन्दी रूसी भाई भाई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|भारतीय तिरङ्गे और रूसी द्वि-मुखी गरुड़ के प्रतीकों को समाहित करता हुआ यह संयुक्त ध्वज रूसी-भारतीय समुदाय तथा रूस में भारतीय मूल के लोगों की साझा सांस्कृतिक विरासत और भ्रातृत्व का प्रतीक है
हिन्दी रूसी भाई भाई (रूसी: Индийцы и русские — братья, अङ्ग्रेज़ी: Indians and Russians are brothers) एक राजनीतिक नारा था, जिसका प्रयोग भारत में १९५० के दशक से लेकर १९८० के दशक तक किया गया।https://www.rbth.com/articles/2011/08/19/hindi-russi_bhai_bhai_celebrating_40_years_of_the_friendship_treaty_12888 Hindi-Russi Bhai Bhai: Celebrating 40 years of the Friendship Treaty Anand Aanchal 19 August 2011http://www.bricsforum.in/in-india-formed-the-national-preparatory-committee-for-the-xix-world-festival-of-youth-and-students-in-russia/ In India- Formed, the National Preparatory Committee for the XIX World Festival of Youth and Students in Russia – BRICS International Forum www.bricsforum.in https://web.archive.org/web/20180622194258/http://www.bricsforum.in/in-india-formed-the-national-preparatory-committee-for-the-xix-world-festival-of-youth-and-students-in-russia/ 2018-06-22 2018-06-22 deadhttps://www.reddit.com/r/PropagandaPosters/comments/7igk9w/soviet_poster_in_russian_and_hindi_saying_hindi/ r/PropagandaPosters - Soviet Poster in Russian and Hindi Saying "Hindi Rusi Bhai Bhai" Translation- "Russians and Indians are brothers" Post 1962 reddit यह नारा भारत और सोवियत सङ्घ दोनों में आधिकारिक रूप से प्रचारित किया गया था। इसे २६ नवम्बर १९५५ (हिन्दू पञ्चाङ्ग अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष सप्तमी, विक्रम संवत् २०१२) को बेङ्गळूरु में एक सभा के समय निकिता ख़्रुश्चेव द्वारा उद्घोषित किया गया था।
अंगूठाकार|रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के बीच चाय और नाश्ते के साथ हल्की-फुल्की बातचीत का दृश्य। जुलाई २०२४ (आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी, विक्रम संवत् २०८१)
इतिहास
यह शब्दावली एक समान नारे "हिन्दी चीनी भाई भाई" से प्रेरित थी, जो १९५४ से १९६२ (विक्रम संवत् २०११–२०१९) के मध्य नवगठित गणराज्य भारत और चीन के बीच भ्रातृत्व की भावना को दर्शाने हेतु प्रयुक्त हुई थी।https://books.google.com/books?id=TXIsX2mNaXgC&dq=hindi+rusi+bhai+bhai&pg=PA339 Indian Freedom Fighters: Struggle for Independence Bakshi S. R. 1 January 1994 Anmol 9788170417033 Google Books यह "पञ्चशील सिद्धान्तों" के अन्तर्गत आया, परन्तु १९६२ के भारत-चीन युद्ध के साथ इसका अन्त हो गया। इसी प्रकार, सोवियत सङ्घ में "रूसी और चीनी सदा के लिए भाई हैं" का नारा प्रचलित था, जो "मॉस्को-पेकिङ्ग" नामक गीत से प्रेरित था। यह भावना अन्ततः सोवियत-चीनी विभाजन के साथ समाप्त हो गई।ru Серов, Вадим. Энциклопедический словарь крылатых слов и выражений. «Локид-Пресс», 2003.
यह नारा सोवियत साहित्य में भी प्रयुक्त हुआ, जैसे लाज़ार लागिन द्वारा रचित पुस्तक "ओल्ड् मैन् होत्ताब्यच्" तथा इसी पर आधारित चलचित्र में।ru Л. Лагин. Старик Хоттабыч यह नारा लेव कास्सिल की चलचित्र "बि प्रिपेयर्ड्, योर् मैजेस्टी" में भी प्रमुखता से दिखाई देता है। सोवियत सङ्घ के विघटन के पश्चात् भी इसका प्रयोग जारी रहा, जैसे एलदार रियाज़ानोव की १९९१ (विक्रम संवत् २०४८) की चलचित्र "प्रॉमिस्ड हेवन" में।
अंगूठाकार|गोवा, भारत में स्थित एक औषधि विक्रय केन्द्र, जिसका संकेत पट्ट रूसी और अङ्ग्रेज़ी भाषाओं में है, यह क्षेत्र रूसी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है
"भाई" शब्द हिन्दी में "सहोदर" या "बन्धु" के अर्थ में आता है, और व्युत्पत्तिशास्त्र की दृष्टि से यह रूसी शब्द "брат" (brat) से मेल खाता है। यह अन्य हिन्द-यूरोपीय भाषाओं में भी समरूप शब्दों के रूप में मिलता है: अंग्रेज़ी में "brother", लातिन में "frāter", और यूनानी में "φράτηρ"।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के चुनावी नारे
श्रेणी:हिंदी शब्द