411 REFERENCE · Wikipedia
सोनगढ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोनगढ़ Songadhસોનગઢ दुर्ग वाला नगर सोनगढ़ India Gujarat 21.167 73.564 inline, title गुजरात में स्थिति देश प्रान्त गुजरात ज़िला तापी ज़िला तालुका नगर निगम भारतीय जनता पार्टी 112 26515 2011 भाषा प्रचलित गुजराती भामस +5:30 पिनकोड 394670 दूरभाष कोड 02624 GJ-26
सोनगढ़ (Songadh) भारत के गुजरात राज्य के तापी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तालुका का मुख्यालय भी है।"Gujarat, Part 3," People of India: State series, Rajendra Behari Lal, Anthropological Survey of India, Popular Prakashan, 2003, ISBN 9788179911068"Dynamics of Development in Gujarat," Indira Hirway, S. P. Kashyap, Amita Shah, Centre for Development Alternatives, Concept Publishing Company, 2002, ISBN 9788170229681"India Guide Gujarat," Anjali H. Desai, Vivek Khadpekar, India Guide Publications, 2007, ISBN 9780978951702
इतिहास
सोनगढ़ पर मूलतः भील शासकों को का शासन रहा सन 1719 में पीलाजीराव गायकवाड़ ने सोनगढ़ पर कब्जा कर लिया । सोनगढ़ के मूल किले का निर्माण भील राजाओं ने कराया था https://www.divyabhaskar.co.in/news/DGUJ-MAT-latest-songadh-news-071536-2956751-NOR.html સોનગઢના કિલ્લાની ઉપેક્ષાથી લોકોમાં રોષ
पीलाजीराव गायकवाड़ ने सोनगढ़ किले का पुनः निर्माण सन 1728-29 के दौरान कराया , इस किले पर समय समय पर भील और गायकवाड़ रियासत का वर्चस्व बन रहा https://www.patrika.com/surat-news/the-victim-of-neglect-historical-sonagadh-fort-3746437/ 390 साल पुराना सोनगढ़ किला www.google.com 2022-08-21।
भूगोल
फ़ोर्ट सोनगढ़ की भौगोलिक स्थिति 21.17 N 73.57 E पर है। यहां की औसत ऊंचाई ११२ मीटर (367 फ़ीट) है। यह कस्बा एक अकेली पहाड़ी पर बसा है और निकटवर्ती क्षेत्र को ३० पत्थरों की कटाई क्षेत्रोंके कारण लगभग सपाट कर दिया गया है। इसी पाषाण कटाई व्यापार के कारण एक क्षेत्र ने राज्य की अर्थ व्यवस्था में योगदान दिया है।
आवागमन
सोनगढ़ की मुख्य आबादी क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बसा है, जिसके पूर्व में नन्दुरबार एवं पश्चिम में व्यारा (ज़िला मुख्यालय) है। यहाँ से निकटवर्ती बड़ा शहर सूरत है, जो यहाँ से 85 किमी दूर बसा है। सूरत के तेज़ी से विस्तार एवं विकास के चलते सूरत ज़िले से तापी ज़िला काट कर निकाला गया और इसका जिला मुख्यालय व्यारा में बनाया गया। सोनगढ़ वडोदरा से 259 किमी है। सोनगढ़ के निकटवर्ती क्षेत्र में सघन वनों का फ़ैलाव है और लोग एकमात्र सड़क द्वारा सोनगढ़ से जुड़े हुए हैं।
दर्शनीय स्थल
सोनगढ़ दुर्ग
उकाई बांध - १३ कि.मी
रोकड़िया हनुमान मन्दिर - ३ कि.मी
परशुराम मन्दिर - ५ कि.मी
गौमुख - १३ कि.मी
दोस्वाड़ बांध - आनी महल - ५ कि.मी
जनसांख्यिकी
2001 भारतीय जनगणनुसार, सोनगढ़ की जनसंख्या २२,४२६ है। इसमें ५१% पुरुष एवं ४९% स्त्रियां हैं। यहां की औसत साक्षरता दर ६५% है जो राष्ट्रीय दर ५९.५% से अधिक है। पुरुष साक्षरता दर ७२% एवं स्त्री दर ५८% है। यहां की १४% जनसंख्या ६ वर्ष से नीचे की है।http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 https://web.archive.org/web/20040616075334/http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 16 जून 2004 Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional) 2008-11-01 Census Commission of India live
इन्हें भी देखें
तापी ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:गुजरात के शहर
श्रेणी:तापी ज़िला
श्रेणी:तापी ज़िले के नगर