411 REFERENCE · Wikipedia
मटोच्किन जलडमरूमध्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px|right|thumb| मटोच्किन जलडमरूमध्य को दर्शाता नोवाया ज़ेमल्या का मानचित्र।
मटोच्किन जलडमरूमध्य या मटोच्किन शार (रूसी: Шар Маточкин), नोवाया ज़ेमल्या के सेवेर्नी और यूझनी द्वीपों के बीच स्थित एक जलडमरूमध्य या जलसंयोजी है जिसका क्षेत्रफल लगभग 323 वर्गकिमी है। यह बेरिंट सागर को कारा सागर से जोड़ता है। इसकी लंबाई लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) है और इसके संकीर्णतम भाग में इसकी चौड़ाई लगभग 600 मीटर है। वर्ष के अधिकांश समय यह बर्फ से ढका रहता है। इसके किनारों पर मछली पकड़ने की बस्तियां हैं।
यही वो स्थल है, जहां पर 1963 से लेकर 1990 तक, रूस ने 39 भूमिगत परमाणु परीक्षण, सुरंगों और कूपकों की एक विशाल सरणी में किये गये थे। 2000 के बाद से, रूस ने इस परीक्षण स्थल को पुन: सक्रिय करने के लिए इन पुरानी सुरंगों के विस्तार के लिए निर्माण कार्य शुरू किया है और कई नये परीक्षण किये हैं।
सन्दर्भ
73 23 19 N 55 12 56 E title