411 REFERENCE · Wikipedia
दीवाने हुए पागल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दीवाने हुए पागल दीवाने हुए पागल.jpg दीवाने हुए पागल का पोस्टर फ़िरोज़ नाडियाडवाला विक्रम भट्ट अनु मलिक अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, शाहिद कपूर, रिमी सेन, परेश रावल, ओम पुरी, जॉनी लीवर विवेक ओबेरॉय 25 नवंबर, 2005 भारत हिन्दी
दीवाने हुए पागल 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित और फ़िरोज़ ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। इसमें अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, सुनील शेट्टी, रिमी सेन, परेश रावल और जॉनी लीवर हैं।
साथ ही इसमें आफ़ताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय अतिथि भूमिका में हैं। कुछ बदलावों के साथ यह 1998 की अमेरिकी फिल्म देयर्स समथिंग अबाउट मैरी की अनौपचारिक रीमेक है।http://www.rediff.com/movies/2005/nov/25dhp.htm Deewane Hue Paagal: Good fun www.rediff.com 2018-05-29 फिल्म को 25 नवंबर 2005 को सकारात्मक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया के साथ जारी किया गया था।
संक्षेप
करण (शाहिद कपूर) कॉलेज की लोकप्रिय लड़की तान्या (रिमी सेन) से प्यार करता है। लेकिन वह उसे बताने में बहुत घबराता है। जब वह उसके सौतेले भाई को कुछ गुंडों से बचाता है, तो वह उसका ध्यान आकर्षित कर लेता है। अब वह अंततः उसे एक जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित कर पाता है। वहां जाते समय, तान्या अंडरवर्ल्ड डॉन महबूब द्वारा अपने वैज्ञानिक जुड़वाँ भाई खुराना की हत्या का गवाह बनती है। परिणामस्वरूप उसे अपनी जान बचाने के लिए देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वैज्ञानिक ने एक खिलौने वाले तोते में एक गुप्त कोड डाला हुआ था। उसे ही महबूब द्वारा खोजा जा रहा था। अनजान होकर, तान्या देश से भागने से पहले खिलौना घर पर छोड़ देती है और बाद में करण उस खिलौने को उठा लेता है।
तीन साल बाद, करण अभी भी तान्या से प्यार करता है। उसे पता चलता है कि तान्या दुबई में है। वह एक स्थानीय गुंडे रॉकी (अक्षय कुमार) की सहायता लेता है। रॉकी दुबई जाता है, जहां उसका दोस्त बबलू पहले ही तान्या को ढूंढ चुका है। वह अब एक सफल गायिका और कलाकार नताशा बन चुकी है। रॉकी और बबलू ने नताशा के बंगले पर नज़र रखना शुरू किया। लेकिन जैसे ही रॉकी ने नताशा को देखा, उसे वह पसंद आ गई। अब करण और मुरुगन (जॉनी लीवर) भारत से दुबई हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं। नताशा को लुभाने के लिए, रॉकी तान्या के बारे में झूठ बोलकर करण को वापिस भेजने का प्रयास करता है। वह अपनी फ्लाइट में चढ़ने ही वाला होता है, तभी आखिरी क्षण में उसे एक क्लब के विज्ञापन में नताशा के रूप में तान्या की तस्वीर दिखती है। वह बहुत खुश होता है और मानता है कि रॉकी ने गलती की है।
हालाँकि, दो अन्य लोग भी हैं जिनके मन में नताशा के लिए भावनाएँ हैं। स्थानीय प्लंबर, संजू मालवानी (सुनील शेट्टी) बैसाखी के सहारे लकवाग्रस्त होने का नाटक करके नताशा की सहानुभूति ले रहा है। जब भी नताशा किसी ऐसे व्यक्ति से मिलती है जिसे वह पसंद करती है, संजू कोई अनोखी चाल का उपयोग करके प्रतिद्वंद्वी को खत्म करवा देता है। इसके अलावा तान्या का शारीरिक रूप से विकलांग दोस्त टॉमी (परेश रावल) भी है। तान्या के विकलांग भाई की मौत के बारे में सुनने के बाद, टॉमी ऐसा व्यवहार करता है जैसे वह खुद विकलांग और मानसिक रूप से अक्षम है। बहरहाल, रॉकी वास्तुकार होने का नाटक करते हुए नताशा को लुभाने का प्रयास शुरू कर कर देता है।
मुख्य कलाकार
अक्षय कुमार — रणबीर "रॉकी" हिरानंदानी
सुनील शेट्टी — संजय "संजू" मालवानी
शाहिद कपूर — करन
रिमी सेन — तान्या मूलचंदानी / नताशा
परेश रावल — टॉमी
ओम पुरी — महबूब/वैज्ञानिक खुराना
जॉनी लीवर — मुरुगन
विजय राज़ — बबलू
सुरेश मेनन — वीरप्पन "सनी" खुराना
सुप्रिया पिलगांवकर — स्वीटी आंटी
असरानी — अंधा आदमी
राकेश बेदी — गुल्लू मूलचंदानी
विवेक ओबेरॉय — सूत्रधार
आफ़ताब शिवदासानी — राज (विशेष उपस्थिति)
संगीत
समीर अनु मलिक गायक मार सुटिया अनु मलिक 5:50 मेरी जाने जिगर अनु मलिक 5:43 तू है तू है शान, सुनिधी चौहान 6:15 सूत्रधार — 1 अनु मलिक 8:56 चकले चकले अनु मलिक 5:00 ऐसी उमर में कुणाल गांजावाला, शान, कृष्णा 11:34 सूत्रधार — 2 अनु मलिक 1:58
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0444781 दीवाने हुए पागल
श्रेणी:2005 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:भारतीय कॉमेडी फ़िल्में