411 REFERENCE · Wikipedia
अपतानिका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अपतानिका या टिटैनी (Tetany) मांसपेशियों के अनैच्छिक संकुचन से युक्त एक चिकित्सा संकेत है। यह उन विकारों के कारण हो सकता है जो मांसपेशियों की कोशिकाओं के क्रिया विभव आवृत्ति को बढ़ाती हैं या उन्हें पैदा करने वाली तंत्रिकाओं को बढ़ाते हैं।
धनुस्तम्भ (टेटनस) रोग के कारण मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन को टिटैनी के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाता। वास्तव में सतततानी संकुचन (शरीरक्रियात्मक टेटनस) मांसपेशी संकुचन के अनेक प्रकारों में से एक है, जिनमें से टिटैनी भी एक है।
संकेत और लक्षण
अपतानिक की समस्या होने पर हाथ और पाँव की बाहर की मांसपेशियों का संकुचन होता है। मुख के चारों ओर झुनझुनी होना भी इसका लक्षण है।
सन्दर्भ
श्रेणी:रोग