Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

.com

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

.com #FC1 250px|.com 1985 वेरीसाइन कोई नहीं वाणिज्यिक (कमर्शियल) संगठन (विश्वव्यापी) इसे मानक शीर्ष-स्तर डोमेन के तौर पर स्वीकार किया जाता है और किसी भी वाणिज्यिक या गैरवाणिज्यिक जालस्थल के लिए प्रयोग किया जाता है। कोई नहीं दूसरे स्तर पर पंजीकरण की अनुमति RFC 920; RFC 1591; ICANN registry agreement UDRP Verisign COM NET Registry हां इंटरनेट या अंतरजाल की डोमेन नाम प्रणाली में com (कॉम) एक शीर्ष-स्तर डोमेन (TLD) है। मूलत: यह अंग्रेजी शब्द commercial कमर्शियल यानि वाणिज्यिक का संक्षिप्तीकरण है और इसका मूल उद्देश्य वाणिज्यिक संगठनों द्वारा पंजीकृत डोमेनों के लिए प्रयुक्त किया जाना था, हालांकि यह विशिष्टता जल्द ही समाप्त हो गयी जब .com, .org और .net जैसे शीर्ष- स्तर डोमेनों को अप्रतिबंधित पंजीकरण के लिए खोल दिया गया। शुरुआत में इस डोमेन का प्रबंधन संयुक्त राज्य अमेरिका रक्षा विभाग द्वारा किया जाता था, लेकिन आज इसे वेरीसाइन Verisign द्वारा संचालित किया जाता है और अमेरिकी कानून के अंतिम अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कॉम में किये जाने वाले सभी वेरीसाइन पंजीकरणों का प्रक्रमण ICANN (आईसीएएनएन) द्वारा मान्यता प्राप्त पंजीकर्ताओं (रजिस्ट्रार) के मार्फत किया जाता है। रजिस्ट्री अंतर्राष्ट्रीयकृत डोमेन नामों को स्वीकार करती है। इंटरनेट डोमेन नाम प्रणाली जिसे जनवरी 1985 में लागू किया गया था में com (कॉम) मूल शीर्ष स्तर डोमेनों (TLDs) में से एक था, जबकि अन्य शीर्ष स्तर डोमेन थे edu, gov, mil, net, org और apra। आज com (कॉम) दुनिया का सबसे बड़ा शीर्ष स्तर डोमेन बन गया है। सन्दर्भ श्रेणी:इंटरनेट शब्दावली