411 REFERENCE · Wikipedia
संडे (2008 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संडे Sunday 2008 film poster.jpeg संडे का पोस्टर कुमार मंगत पाठक सुनील लुल्ला रोहित शेट्टी के. सुबाशतुषार हीरानंदानीरॉबिन भट्टसाजिद-फ़रहाद (संवाद) चंद्र शेखर येलेटी अजय देवगन आयशा टाकिया अरशद वारसी इरफ़ान ख़ान एरोस इंटरटेनमेंट असीम बजाज अनुकोकुंडा ओका रोजू चंद्र शेखर येलेटि 25 जनवरी, 2008 भारत हिन्दी 130 मिनट
संडे 2008 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।ईशा और तुषार फ़िल्म में विशिष्ट उपस्थिति में नज़र आएंगे http://entertainment.oneindia.in/bollywood/news/2007/esha-tusshar-item-song-210607.html Oneindia.in 10 मार्च 2012 2 जून 2021 https://web.archive.org/web/20210602214451/http://entertainment.oneindia.in/bollywood/news/2007/esha-tusshar-item-song-210607.html dead
संक्षेप
सेहर (आयशा टाकिया) की जिंदगी से एक संडे मिसिंग है और इसी के आधार पर सस्पेंस का ताना-बाना बुना गया है। इस कहानी में बल्लू (अरशद वारसी), टैक्सी ड्राइवर और उसका दोस्त कुमार (इरफान खान), रितु (अंजना सुखानी) के चरित्र भी शामिल रहते हैं और एसीपी राजवीर (अजय देवगन) इस रहस्य को सुलझाता है।
मुख्य कलाकार
अजय देवगन – एसीपी राजवीर रंधावा
आयशा टाकिया – सेहर थापर
अरशद वारसी – बल्लू
इरफान खान – कुमार मंगत
मुकेश तिवारी – हवलदार अनवर
अंजना सुखानी – रितु
व्रजेश हीरजी – चक्की (मार्शल आर्ट प्रशिक्षक)
मुरली शर्मा – पीछा करने वाला रहस्यमय व्यक्ति
अली असगर – राज खुराना का बेटा
दीपक काज़िर – राज खुराना
शेरवीर वकील – असीम बजाज
तुषार कपूर – "मंज़र" गीत में विशिष्ट उपस्थिति
ईशा देओल – "कश्मकश" गीत में विशिष्ट उपस्थिति
रॉबिन भट्ट – डॉक्टर
फरीद अमीरी – परदुनम ओम कुमार उर्फ पी.ओ.के.
गुलशन राणा – वत्सल सेठ
रवि गोसाईं – हिरेन
स्वप्निल किरन – पत्रकार
फ़िल्म-निर्माण
शूटिंग 10 मार्च 2007 को शुरू हुई, पहले कुछ दिनों की शूटिंग मुंबई में हुई और फिर 18 मार्च से दिल्ली में 30 दिनों तक शूटिंग चली। दूसरा और आखिरी शेड्यूल 22 मई 2007 से दिल्ली में शुरू हुआ और फिर मुंबई में और बाद में हैदराबाद में जारी रहा। अंत में, एक गाना ऑस्ट्रेलिया में शूट किया गया था और शूटिंग 13 जुलाई 2007 तक पूरी हो गई थी।
फ़िल्म को भारत के लोकप्रिय स्थानों जैसे प्रगति मैदान, लाल किला, इंडिया गेट और कनॉट प्लेस में शूट किया गया था।
संगीत
गीत गायक समय संगीत बोल कलाकार मिसिंग संडे महुआ कामत, अर्ल एडगर 3:54 संदीप चौटा साजिद-फ़रहाद आयशा टाकिया, अजय देवगन, अरशद वारसी, इरफान खान, अंजना सुखानी प्यार तो होना ही है कामरान बरी, मोहम्मद अली(सुरूर बैंड) 4:53 सुरूर बैंड कामरान बरी अजय देवगन, आयशा टाकिया लूट लिया दलेर मेंहदी, सुनिधि चौहान 4:41 दलेर मेंहदी साजिद-फ़रहाद, दलेर मेंहदी आयशा टाकिया, इरफान खान, अरशद वारसी कश्मकश शिबानी कश्यप 5:31 शिबानी कश्यप विराग मिश्रा ईशा देओल मंज़र राघव सच्चर 3:50 राघव सच्चर साजिद-फ़रहाद आयशा टाकिया, अंजना सुखानी, तुषार कपूर संडे थीम जॉय-क्लिंट 3:50 अमर मोहिले जॉय
तथ्य
फ़िल्म संडे की प्रेरणा तेलुगु फ़िल्म अनुकोकुंडा ओका रोजू (2005) से ली गई है।दक्षिण भारतीय फिल्मों के बॉलीवुड रीमेक http://www.ndtv.com/album/listing/entertainment/bollywood-remakes-of-south-indian-films-8551/slide/5 एनडीटीवी 10 मार्च 2012
परिणाम
बौक्स ऑफिस
इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर "औसत" प्रदर्शन किया।
समीक्षाएँ
फ़िल्म को मिश्रित समीक्षा मिली और कई लोगों ने मूल फ़िल्म को सफल बनाने वाले तत्वों को शामिल नहीं करने के लिए फ़िल्म की आलोचना की।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
1039989 संडे
श्रेणी:2008 में बनी हिन्दी फ़िल्म