Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (अंग्रेजी -Central Institute of Mining and Fuel Research) धनबाद, झारखण्ड में स्थित है। यह भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की एक अंगीभूत प्रयोगशाला है। यह खनन से खपत तक अर्थात सम्पूर्ण कोयला ऊर्जा श्रृंखला को अनुसंधान व विकास से संबंधित निवेश उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है। सीएफआरआई (केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान) तथा सीएमआरआई (केंद्रीय खनन अनुसंधान संस्थान) के एकीकरण के बाद सीआईएमएफआर (केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान) का गठन हुआ। राँची, बिलासपुर (मध्य प्रदेश), नागपुर व रुड़की में इस संस्थान के यूनिट हैं।http://www.cmriindia.nic.in/hindi/hindex.html संग्रहीत प्रति 24 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20110806093615/http://www.cmriindia.nic.in/hindi/hindex.html 6 अगस्त 2011 dead केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीएफआरआई) की स्थापना सन 1946 में हुई। यह एक अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त कोयला अनुसंधान व विकास प्रयोगशाला थी। इसे संसाधन गुणवत्ता मूल्यांकन, कोयला विनिर्माण, कार्बनीकरण, प्रदहन तथा निम्न गुणवत्ता वाले कोयले के गैसीकरण, पर्यावरण प्रबंधन तथा उड़नशील राख के प्रयोग के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त थी। इसके अतिरिक्त इसे कोयला, सिन्थेटिक ईंधन एवं रसायनों पर मौलिक अनुसंधान करने का भी अनुभव प्राप्त था। केंद्रीय खनन अनुसंधान संस्थान केन्द्रीय खनन अनुसंधान केन्द्र (सीएमआरएस) की स्थापना 1956 में हुई थी। 1994 में इसका नाम केन्द्रीय खनन अनुसंधान संस्थान (सीएमआरआई) कर दिया गया। यह प्रयोगशाला कोयला एवं खनिज उद्योगों को पूरी सुरक्षा एवं मित्तव्ययिता के साथ लक्ष्यबध्द उत्पादन प्राप्त करने के लिए अनुसंधान व विकास समर्थन, तकनीकी सेवा, प्रौद्योगिकी उत्क्रमण में सहायता, प्रौद्योगिकी अनुकूलन आदि उपलब्ध कराने वाला देश का एक अग्रणी संस्थान था। विभाग इस संस्थान में निम्न विभाग हैं: भूयांत्रिकी एवं खान अभिकल्प खान प्रणाली अभियांत्रिकी बोर्ड तथा पिलर अभिकल्प लांगवाल खनन मोटी परत का खनन खान थम्हाल ढलान स्थिरता खान सर्वेक्षण एवं धसान खान भरण लघु खनन विस्फोटन आपदा प्रबंधन विस्फोटक अनुसंधान विस्फोटन एवं प्रस्फोटन खनि अग्नि खान वायुसंचार कोयला तल मिथेन एवं निर्गैसीकरण जल विज्ञान समुद्र तटीय प्लेसर खनन छत थम्हाल परीक्षण सामग्री परीक्षण विद्युत परीक्षण धातुकर्म सुरक्षा पोशाक खनन इलेक्ट्रानिकी उपकरणन अंशाकन (केलिब्रेशन) ऊर्जा अंकेक्षण प्रकोष्ठ व्यवसाय विकास, सूचना एवं संपर्क विज्ञान संचार एवं प्रकाशन एकक भूमि पर्यावरण जल पर्यावरण परीक्षण प्रकोष्ठ पर्यावरण विधायन सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र मानव संसाधन विकास मानक प्रकोष्ठ (आईएसओ) कर्मशाला ग्रंथालय जैव पर्यावरण बाहरी कड़ियाँ केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान का जालघर सन्दर्भ श्रेणी:भारत में अनुसंधान संस्थाएँ