411 REFERENCE · Wikipedia
आवर्न
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px|right|thumb|फ्रांस का आर्वन प्रशासनिक क्षेत्र
आवर्न (Auvergne) (फ्रांसीसी उच्चारण : [ovɛʁɲ]) फ्रांस से 27 प्रशानिक क्षेत्रों में से एक क्षेत्र है। इसमें चार डिपार्टमेन्त आते हैं - अलिर (Allier), पुई-डी-डोम (Puy de Dome), कैंटल (Cantal) और हौट ल्वायर (Haute Loire)।
आवर्न पूर्वकाल में फ्रांस का एक प्रांत था। वर्तमान आवर्न क्षेत्र, ऐतिहासिक आवर्न प्रान्त से बड़ा है जिसमें अब वे भी क्षेत्र मिला लिये गये हैं जो पूर्व में इससे अलग थे।
इसकी प्राचीन और वर्तमान राजधनियां क्रमश: क्लेरमांट और क्लेरमांट-फेरंड हैं। 'आवर्न' शब्द की उत्पत्ति आवर्नी से हुई है। आवर्नी रोमन काल में एक जातिसमुदाय था, जिसकी प्रभुता अक्वीटानिया के अधिकांश पर फैली हुई थी। इस समुदाय ने जूलिएस सीज़र के विरुद्ध युद्ध में भाग लिया था। आवर्न 1532 ई. में स्थायी रूप से फ्रांसीसी राजसत्ता के अधीन आ गया।
यहाँ स्थित पर्वत अधिकतर ज्वालामुखी हैं। महत्वपूर्ण पर्वतशिखर मांट डोर (ऊँचाई 6,188 फुट), प्लंब डी कैंटल (ऊँचाई 6,096) फुट और पुई-डी-डोम (ऊँचाई 4,806 फुट) हैं। यहां के सुप्त ज्वालामुखियों की संख्या लगभग 300 हैं। यहाँ विस्तृत चरागाह और औषधीय सोते (धाराएँ) भी हैं।
बाहरी कड़ियाँ
Auvergne regional council website fr
Regional/Europe/France/Regions/Auvergne Auvergne en
Auvergne Web Tourist and general information about the Auvergne region. en and fr
Regordane Info Independent portal for the Regordane Way or St Gilles Trail. The Regordane Way starts in Auvergne en and fr
Auvergne-tourism fr
श्रेणी:फ्रांस के क्षेत्र