411 REFERENCE · Wikipedia
पार्क होटल नई दिल्ली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
The Park Hotels
200px|The Park Hotels Logo
Anything But Ordinary TM
Private Limited Company
Kolkata, India (November 01, 1967)
Late Surrendra Paul
Kolkata
India
Bangalore, Chennai, Hyderabad, India Hyderabad, Kolkata, Navi Mumbai, नई दिल्ली, Visakhapatnam and Goa
India
Priya Paul (Chairperson) Vijay Dewan (Managing Director)
Hospitality, Tourism
Luxury Boutique Hotels, Resorts, Spa, Restaurants
Apeejay Surrendra Group
www.theparkhotels.com
yes
thumb|The Park Hotel in Delhi with Jantar Mantar, नई दिल्ली|Jantar Mantar in front.
होटल पार्क नई दिल्ली, शहर के सबसे प्रसिद्ध लग्ज़री 5 सितारा होटलों में से एक है। इस होटल का स्वामित्व एपीजे सुरेंद्र ग्रुप के पास हैं जिसका मुख्यालय कोलकाता मे हैं। इस समूह के अन्य होटल बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, विशाखापट्टनम और गोवा में स्थित हैं। भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित होने के चलते इस होटल का एक अपना अलग ही महत्व हैं।The Park Hotels buys second hotel in Maharashtra http://www.business-standard.com/india/news/the-park-hotels-buys-second-hotel-in-maharashtra/314279/ Business Standard 19 February 2008 25 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20121002165340/http://www.business-standard.com/india/news/the-park-hotels-buys-second-hotel-in-maharashtra/314279/ 2 अक्तूबर 2012 live
इतिहास
सुरेंद्र पॉल द्वारा शुरू किये गए पार्क होटल समूह का पहला होटल कोलकाता में फैशनेबल पार्क स्ट्रीट पर, 1 नवंबर 1967 को उद्घाटन किया गया था। जबकि पार्क नई दिल्ली ने 1987 से अपना संचालन शुरू किया। सुरेंद्र पॉल की मृत्यु के बाद उनकी बेटी प्रिया पॉल ने 1990 से इस होटल का संचालन का भर संभाला।Priya Paul, the force behind Park Hotels http://inhome.rediff.com/money/2005/jul/23spec3.htm 23 July 2005 रीडिफ Money 25 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20181224170600/http://inhome.rediff.com/money/2005/jul/23spec3.htm 24 दिसंबर 2018 live
पार्क नई दिल्ली ने 2000 में जंतर-मंतर (१७२४ में निर्मित) की पुनरुधार के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई)के साथ एक समझौता किया था।Reviving the magic of Jantar Mantar http://www.expressindia.com/news/fe/daily/20001022/fco22005.html Indian Express 22 October 2000 25 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20121004135302/http://www.expressindia.com/news/fe/daily/20001022/fco22005.html 4 अक्तूबर 2012 live
अवस्थति
यह होटल नई दिल्ली शहर के दिल माने जाने वाले जाने कनॉट प्लेस में स्थित हैं।https://www.cleartrip.com/hotels/info/the-park-new-delhi-41188 Information about The Park नई दिल्ली cleartrip.com 25 November 2016 https://web.archive.org/web/20160710153815/http://www.cleartrip.com/hotels/info/the-park-new-delhi-41188 10 जुलाई 2016 live
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दूरी: 20 किलोमीटर / 40 मिनट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दूरी: 3 किलोमीटर / 20 मिनट
इस होटल के आस पास अन्य कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जैसे इंडिया गेट, पुराना किला (लगभग 6 किमी) और दिल्ली हाट हैं। कनॉट प्लेस में स्थित होने के चलते यह होटल बिज़नस यात्रियों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
पार्क होटल की सूची में भारत
शहर/स्थान होटल का नाम कमरे उद्घाटन की तिथि बैंगलोर पार्क बैंगलोर 109 2001 चेन्नई पार्क चेन्नई 214 15 May 2002 चेन्नई पार्क पॉड चेन्नई 20 2009 हैदराबाद द पार्क हैदराबाद 268 2010 कोलकाता द पार्क कोलकाता 149 1 November 1967 नई दिल्ली द पार्क नई दिल्ली 220 1987 नवी मुंबई द पार्क नवी मुंबई 80 2007 विशाखापत्तनम द पार्क विशाखापत्तनम 66 1968 गोवा द पार्क कलंगुता गोवा 30 2011
कमरे
पार्क होटल, नई दिल्ली कुल 220 कमरे हैं जो 11 मंजिलों में फैले हैं। प्रत्येक कमरे बहुत ही आकर्षक तरीके से डिजाईन किये गए हैं।
इस होटल के मशहूर रेस्टोरेंट का नाम अग्नि हैं। यह इतालवी, भूमध्यसागरीय एवं एशियाई व्यंजनों के लिए प्रसिद हैं। यह लगातार 3 साल के लिए 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय रेस्तरां' के रूप में भी सम्मानित होता रहा हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Official Website
Trailblazing the boutique segment
श्रेणी: होटल