Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सैंट पैट्रिक दिवस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार सैंट पैट्रिक दिवस (Irish: Lá Fhéile Pádraig, "पैट्रिक के पर्व का दिन") सैंट पैट्रिक की पुण्यतिथि 17 मार्च को मनाया जाने वाला एक सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार है।  सैंट पैट्रिक दिवस के दिन आयरलैंड, उत्तरी आयरलैंड, कनाडा के न्यूफ़ौंडलैंड और लेब्राडोर प्रदेश तथा ब्रिटिश टेरीटोरी मोन्त्सेर्राट में सामूहिक अवकाश घोषित किया जाता है। यह त्योहार दुनियाभर में फैले आयरिश मूल के लोगों द्वारा भी मनाया जाता है।  हाल के कुछ वर्षों में आयरिश लोगों के भद्दे स्टीरियोटाइप को फैलाने के लिए इस त्योहार को मनाने के ढंग की आलोचना की गयी है।  सैंट पैट्रिक  पैट्रिक पाँचवी सदी के रोमन-ब्रिटिश ईसाई मिशनरी और आयरिश बिशप थे। उनके बारे में जो भी ज्ञात है, वह मुख्यतः डिक्लेरेशन से आता है, जिसके बारे में कहा जाता है की वह पैट्रिक द्वारा ही लिखी गयी थी।  ऐसा माना जाता है की पैट्रिक पागन आयरिश लोगों के ईसाई धर्म में धर्मांतरण के लिए आयरलैंड वापस गए। डिक्लेरेशन के अनुसार पैट्रिक ने उत्तरी आयरलैंड में अनेक वशोण तक यही कार्य किया और हजारों लोगों क ईसाई धर्म में प्रवेश कराया।  पारंपरिक मान्यताओं के हिसाब से पैट्रिक की मृत्यु 17 मार्च को हुई और उनके शव को डाउनपैट्रिक में दफनाया गया। मृत्युपरांत पैट्रिक के जीवन से जुड़ी अनेक दंतकथाओं ने जन्म लिया और उन्हें आयरलैंड का सर्वोपरि संत माना जाने लगा।  उत्सव और परम्पराएँ सैंट पैट्रिक दिवस के उत्सव पर उत्तरी अमेरिका में रहने वाले आयरिश मूल के लोगों ने ख़ासी छाप छोड़ी है। 20वीं सदी तक यह त्योहार प्रवासियों के बीच में आयरलैंड से भी अधिक धूम-धाम से मनाया जाता था।  इस दिन को मनाने के लिए अक्सर पारंपरिक आयरिश संगीत के साथ परेड का आयोजन किया जाता है मदिरापान भी इस दिन का एक अनिवार्य भाग माना जाता है।  आयरलैंड में सेंट पैट्रिक दिवस सेलिब्रेशन हवाले 30em श्रेणी:ईसाई त्यौहार श्रेणी:परेड