Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

थीबी (उपग्रह)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|सन् १९९६-९७ में गैलिलेओ यान द्वारा ली गयी थीबी की झलकी थीबी (यूनानी: Θήβη, अंग्रेज़ी: Thebe) बृहस्पति ग्रह का चौथा सब से अंदरूनी उपग्रह है। इस उपग्रह की खोज ५ मार्च १९७९ को स्टीफ़न सायनोट (Stephen Synnott) नामक अमेरिकी खगोलशास्त्री ने वॉयजर प्रथम द्वारा ली गयी तस्वीरों का अध्ययन कर के की थी। यह उपग्रह बृहस्पति के छल्लों में स्थित है और थीबी गोसेमर छल्ले के बाहरी किनारे पर स्थित है। यह छल्ला इसी उपग्रह से उभरी हुई धुल का बना है। यह बृहस्पति की परिक्रमा उस ग्रह से २,१८,००० किमी की दूरी पर करता है। थीबी बृहस्पति के इतना पास होने से और उस ग्रह की तुलना में बहुत छोटा होने से बृहस्पति की स्थिरमुखी परिक्रमा करता है, यानि परिक्रमा करते हुए थीबी का एक ही रुख़ हमेशा बृहस्पति की ओर होता है।Jupiter odyssey: the story of NASA's Galileo mission, David M. Harland, Springer, 2000, ISBN 978-1-85233-301-0 अकार और रंग-रूप ऐमलथीया का अकार बेढंगा है और उनका माप ११६ - ९८ - ८४ कीमी है (लम्बाई, चौड़ाई, गहराई)। इसका रंग काफ़ी लाल है। वैज्ञानिक अंदाज़ा लगते हैं कि यह अधिकतर पानी की बर्फ का बना हुआ है और इसमें लालीमा प्रदान करने वाले कुछ तत्व मिले हुए हैं।The grand tour: a traveler's guide to the solar system, Ron Miller, William K. Hartmann, Workman Pub., 1993, ISBN 978-1-56305-031-2 जब गैलिलेओ यान ने इसका अध्ययन किया तो इसपर पहाड़ियाँ और क्रेटर नज़र आये थे। इन्हें भी देखें बृहस्पति उपग्रही छल्ले सन्दर्भ 2 श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:बृहस्पति के प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:सौर मंडल