411 REFERENCE · Wikipedia
मार्गरेट अल्वा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्गरेट अल्वा File:Margaret Alva.png मार्गरेट अल्वा yes 1942 4 14 मैंगलूर भारतीय अधिवक्ता राजस्थान की राज्यपाल 12 मई 2012 2014 माउंट कार्मेल कॉलेज और राजकीय लॉ कॉलेज, बेंगलुरू शिवराज पाटिल कल्याण सिंह 3 पुत्र और 1 पुत्री
मार्गरेट अल्वा (जन्मः 14 अप्रैल 1942), भारत के राजस्थान राज्य की राज्यपाल रही हैं। उन्होंने 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखण्ड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक वरिष्ठ सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की आम सचिव हैं। वे मर्सी रवि अवॉर्ड से सम्मानित हैं।
प्रारंभिक जीवन
मारग्रेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल 1942 को मैंगलूर के पास्कल एम्ब्रोस नजारेथ और एलिजाबेथ नजारेथ के यहाँ हुआ। अल्वा को अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाने के लिए बंगलौर ले जाया गया, जहां माउंट कार्मेल कॉलेज और राजकीय लाँ कॉलेज में इनकी शिक्षा-दीक्षा हुई। 24 मई 1964 में उनकी शादी निरंजन अल्वा से हुई। उनकी एक बेटी और तीन बेटे हैं। दोनों बेटे क्रमश: निरेत अल्वा और निखिल अल्वा ने मिलकर 1992 में मेडिटेक नामक कंपनी की स्थापना की, जो कि एक टेलीविज़न सॉफ्टवेयर कंपनी है। .http://www.business-standard.com/india/news/miditech-moves-on/190046/ Miditech moves on 29 सितंबर 2004 Business Standard 26 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20121007200829/http://www.business-standard.com/india/news/miditech-moves-on/190046/ 7 अक्तूबर 2012 live निरंजन अल्वा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी और भारतीय संसद की पहली जोड़ी जोकिम अल्वा और वायलेट अल्वा के पुत्र हैं।A stamp in memory of Joachim and Violet Alva https://web.archive.org/web/20131029192811/http://www.rediff.com/news/2008/nov/20stamp-released-of-joachim-alva-and-violet.htm 29 अक्तूबर 2013 रेडिफ़ डॉट कॉम, 20 नवम्बर 2008.
अल्वा ने चढ़ती वय में ही एक एडवोकेट के रूप में विशिष्ट पहचान बना ली थी। सुखद आश्चर्य तो यह है कि कानूनी लड़ाई के पेशे में रहते हुए उन्होंने तैल चित्र बनाने जैसी ललितकला में और गृह-सज्जा के क्षेत्र में भी हस्तक्षेप किया। वे अपनी सुरूचि पूर्ण जीवन शैली और सौन्दर्य बोध के लिए भी सुपरिचित रही हैं।http://manoharprabhakar.blogspot.in/2012/05/blog-post_10.html राजभवन को नई बंगिमा देंगी मारग्रेट अल्वा 26 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131029213745/http://manoharprabhakar.blogspot.in/2012/05/blog-post_10.html 29 अक्तूबर 2013 dead
राजनीतिक जीवन
कांग्रेस पार्टी की महासचिव रहने और तेजस्वी सांसद के रूप में पाँच पारियाँ (1974से 2004) खेल चुकने के साथ-साथ वे केन्द्र सरकार में चार बार महत्वपूर्ण महकमों की राज्यमंत्री रहीं। एक सांसद के रूप में उन्होंने महिला-कल्याण के कई कानून पास कराने में अपनी प्रभावी भूमिका अदा की। महिला सशक्तिकरण संबंधी नीतियों का ब्लू प्रिन्ट बनाने और उसे केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा स्वीकार कराये जाने की प्रक्रिया में उनका मूल्यवान योगदान रहा। केवल देश में में ही नहीं, समुद्र पार भी उन्होंने मानव-स्वतन्त्रता और महिला-हितों के अनुष्ठानों में अपनी बौद्धिक आहुति दी। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने तो उन्हें वहाँ के स्वाधीनता संग्राम में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई लड़ने में अपना समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। वे संसद की अनेक समितियों में रहने के साथ-साथ राज्य सभा के सभापति के पैनल में भी रहीं। Alva given ceremonial send-off Garhwal Post en मई 10, 2012 26 अक्टूबर 2013
वे 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखण्ड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में कार्य किया। तत्पश्चात 12 मई 2012 से वे राजस्थान राज्य की राज्यपाल हैं।http://www.samaylive.com/regional-news-in-hindi/rajasthan-news-in-hindi/149587/margaret-alva-rajasthan-governor-high-court-shivraj-patil.html समय लाइव, समाचार, शीर्षक: मारग्रेट अल्वा ने राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली, दिनांक 12 मई 2012 26 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131029191315/http://www.samaylive.com/regional-news-in-hindi/rajasthan-news-in-hindi/149587/margaret-alva-rajasthan-governor-high-court-shivraj-patil.html 29 अक्तूबर 2013 dead http://indiatoday.intoday.in/story/margaret-alva-governor-of-rajasthan-ashok-gehlot-rajasthan/1/291909.html No One Messes with Margaret इंडिया टुडे Living Media India Limited जुलाई 29, 2013 26 अक्टूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131028020604/http://indiatoday.intoday.in/story/margaret-alva-governor-of-rajasthan-ashok-gehlot-rajasthan/1/291909.html 28 अक्तूबर 2013 live
सम्मान
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किसी महिला की ओर से किए गए अहम योगदान के लिए 2012 में उन्हें मर्सी रवि अवॉर्ड प्रदान किया गया था।http://hindi.webdunia.com/news-regional/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%9F-%E0%A4%85%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BF-%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A5%89%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1-1120902031_1.htm वेब दुनिया हिन्दी: मारग्रेट अल्वा को मर्सी रवि अवॉर्ड 26 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131029192957/http://hindi.webdunia.com/news-regional/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%9F-%E0%A4%85%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BF-%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A5%89%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1-1120902031_1.htm 29 अक्तूबर 2013 dead
विवाद
नवम्बर 2008 में उन्होंने जब अपनी पार्टी पर ही कांग्रेस सीटों के लिए टिकिटों के क्रय-विक्रय का आरोप लगाया, तो उन्हें अपनी स्पष्टवादिता की भारी कीमत चुकानी पड़ी और कांग्रेस पार्टी की महासचिव के पद से तथा सैन्ट्रल इलैक्शन कमेटी और महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा तथा मिजोरम राज्यों के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रभारी पद से भी मुक्त होना पड़ा।http://www.thestatesman.net/index.php?option=com_content&view=article&id=262855:Cong%20cuts%20Alva%20down%20to%20size&catid=36:india&from_page=search Cong cuts Alva down to size The Statesman The Statesman Ltd 13 नवम्बर 2008 26 अक्टूबर 2013 https://web.archive.org/web/20120531151816/http://www.thestatesman.net/index.php?option=com_content&view=article&id=262855:Cong%20cuts%20Alva%20down%20to%20size&catid=36:india&from_page=search 31 मई 2012 dead
सन्दर्भ
2
बाहरी कडियाँ
Articles about Margaret Alva - Times Of India
Lobo Michael Michael Lobo Camelot Publishers Distinguished Mangalorean Catholics, 1800–2000: a historico-biographical survey of the Mangalorean Catholic community 2000 978-81-87609-01-8 harv.
श्रेणी:1942 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:राजस्थान के राज्यपाल
श्रेणी:भारतीय महिला राजनीतिज्ञ