411 REFERENCE · Wikipedia
काज़ीगुंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काज़ीगुंड Qazigundقاضی گُنڈ Qazigund railway station.jpg काज़ीगुंड रेलवे स्टेशन काज़ीगुंड India Jammu and Kashmir 33.592 75.165 inline, title जम्मू और कश्मीर में स्थिति देश प्रान्त जम्मू और कश्मीर ज़िला अनन्तनाग ज़िला तहसील 9871 2011 भाषा प्रचलित कश्मीरी भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड
काज़ीगुंड (Qazigund), भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश के अनंतनाग ज़िले में एक नगर है। जम्मू से श्रीनगर के मुख्य मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग १ए) में पीर पंजाल पर्वतमाला को बनिहाल दर्रा द्वारा पार करा जाता है, जिसमें बनिहाल जम्मू विभाग का अंतिम और काज़ीगुंड कश्मीर विभाग का पहला पड़ाव है। इसलिए इसे कश्मीर घाटी का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है।"Jammu, Kashmir, Ladakh: Ringside Views," Onkar Kachru and Shyam Kaul, Atlantic Publishers, 1998, ISBN 9788185495514"District Census Handbook, Jammu & Kashmir https://web.archive.org/web/20160512072405/https://books.google.com/books?id=cb7UAAAAMAAJ 12 मई 2016 ," M. H. Kamili, Superintendent of Census Operations, Jammu and Kashmir, Government of India"Restoration of Panchayats in Jammu and Kashmir," Joya Roy (Editor), Institute of Social Sciences, New Delhi, India, 1999"Land Reforms in India: Computerisation of Land Records," Wajahat Habibullah and Manoj Ahuja (Editors), SAGE Publications, India, 2005, ISBN 9788132103493
चश्में
काज़ीगुंड के पास कई प्रसिद्ध पानी के चश्में हैं, जिन्हें कश्मीरी भाषा में "नाग" कहा जाता है। पूरे ज़िले में असंख्य चश्में होने के कारण ही इसका नाम "अनंतनाग" पड़ा है। शहर से १० किमी दूर वेरीनाग है, जो वितस्ता नदी (झेलम नदी का स्थानीय व प्राचीन वैदिक नाम) का स्रोत है। लगभग ३ किमी दूर पन्ज़थ नाग है।
यातायात
सड़क
सन् १९५६ में खोली गई २.८५ किमी लम्बी जवाहर सुरंग पीर पंजाल शृंख्ला को चीरकर बनिहाल को काज़ीगुंड से जोड़ती है और कश्मीर वादी और देश के अन्य भागों के बीच के सड़क यातायात की मुख्य सूत्र है। यहाँ से श्रीनगर से कन्याकुमारी जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ गुज़रता है।
रेल
काज़ीगुंड रेलवे स्टेशन से उत्तर की ओर श्रीनगर तक रेल चलती है जिसकी दिन में चार बार सेवा है। अब बनिहाल-काज़ीगुंड के बीच एक ११ किमी लम्बी पीर पंजाल रेल सुरंग द्वारा बनिहाल तक भी रेल चलती है, जिस से इन दोनों के बीच का रास्ता केवल १७ किमी रह गया है।India's longest railway tunnel unveiled in Jammu & Kashmir http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-10-14/india/30278754_1_jawahar-tunnel-tunnel-excavation-baramulla The Times of India October 14, 2011 October 14, 2011 https://web.archive.org/web/20131203062640/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-10-14/india/30278754_1_jawahar-tunnel-tunnel-excavation-baramulla 3 दिसंबर 2013 live बनिहाल से दक्षिण की ओर रेलमार्ग बढ़ाने का कार्य जारी है, जो पूरा होने पर देश के किसी भी भाग से कश्मीर घाटी के किसी भी भाग तक रेल सेवा सक्षम कर देगा।
इन्हें भी देखें
काज़ीगुंड रेलवे स्टेशन
पीर पंजाल पर्वतमाला
बनिहाल
अनंतनाग ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:अनंतनाग ज़िला
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर के शहर
श्रेणी:अनंतनाग ज़िले के नगर