411 REFERENCE · Wikipedia
बादामी गुफा मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बादामी गुफा मंदिर Badami cave templesಬಾದಾಮಿ ಗುಹಾಲಯಗಳು Vishnu image inside cave number 3 in Badami.jpg बादामी गुफा न. 3 में विष्णु प्रतिमा। 15 55 06 N 75 41 3 E dms inline,title छठी शताब्दी India Karnataka बादामी, बागलकोट ज़िला, कर्नाटक, भारत yes बलुआ पत्थर छह गुफाएँ सरलतम कन्नड़ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल उम्मीदवारhttp://whc.unesco.org/en/tentativelists/5972/ Evolution of Temple Architecture – Aihole-Badami- Pattadakal 2004 21 October 2015 UNESCO https://web.archive.org/web/20151108225124/http://whc.unesco.org/en/tentativelists/5972/ 8 नवंबर 2015 live
बादामी गुफा मन्दिर भारत के कर्नाटक राज्य के उत्तरी भाग के बागलकोट ज़िले के बादामी ऐतिहासिक नगर में स्थित एक हिन्दू और जैन गुफा मन्दिरों का एक परिसर है। यह भारतीय शैलकर्तित वास्तुकला का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जिसमें विशेषकर बादामी चालुक्य वास्तुकला देखी जा सकती है। इस परिसर का निर्माण छठी शताब्दी में आरम्भ हुआ था। बादामी नगर का प्राचीन नाम "वातापी" था, और यह आरम्भिक चालुक्य राजवंश की राजधानी था, जिसने 6ठी से 8वीं शताब्दी तक कर्नाटक के अधिकांश भागों पर राज करा। बादामी गुफा मन्दिर दक्कन पठार के प्राचीनतम मन्दिरों में से हैं। इनके और ऐहोले के मन्दिरों के निर्माण से मलप्रभा नदी के घाटी क्षेत्र में मन्दिर वास्तुकला तेज़ी से विकसित होने लगी, और इसने आगे जाकर भारत-भर के हिन्दू मन्दिर निर्माण को प्रभावित करा।Prasanna Kumar Acharya An encyclopaedia of Hindu architecture 2010 Oxford University Press (Republished by Motilal Banarsidass) https://archive.org/stream/encyclopaediaofh07achauoft#page/n9/mode/2up 978-81-7536-534-6Prasanna Kumar Acharya A Dictionary of Hindu Architecture: Treating of Sanskrit Architectural Terms with Illustrative Quotations https://books.google.com/books?id=rbayQwAACAAJ 1997 Oxford University Press (Reprinted in 1997 by Motilal Banarsidass) 978-81-7536-113-3Vinayak Bharne Krupali Krusche Rediscovering the Hindu Temple: The Sacred Architecture and Urbanism of India https://books.google.com/books?id=CGukBgAAQBAJ 2014 Cambridge Scholars Publishing 978-1-4438-6734-4Alice Boner Principles of Composition in Hindu Sculpture: Cave Temple Period https://books.google.com/books?id=doQLZ21CGScC 1990 Motilal Banarsidass 978-81-208-0705-1
स्थानीय तथ्य
यह नगर अगस्त्य झील के पश्चिमी तट पर स्थित है, जो एक मानवकृत जलाशय है। झील एक मिट्टी की दीवार से घिरी है, जिस से पत्थर की सीढ़ीयाँ जल तक जाती हैं। झील उत्तर और दक्षिण में बाद के काल में बने दुर्गों से घिरी हुई है। शहर के दक्षिण-पूर्व में नरम बादामी बलुआ पत्थर से बने गुफाओं की संख्या 1 से 4 तक है। गुफा न. 1 में, हिंदू देवी-देवताओं और प्रसंगों की विभिन्न मूर्तियों के बीच, नटराज के रूप में तांडव-नृत्य करने वाले शिव की एक प्रमुख नक्काशी है। गुफा न. 2 ज्यादातर अपने अभिन्यास और आयामों के संदर्भ में गुफा न. 1 के समान है, जिसमें हिंदू प्रसंगों की विशेषता है, जिसमें विष्णु की त्रिविक्रम के रूप में उभड़ी हुई नक्काशी सबसे बड़ी है। गुफा न. 3 सबसे बड़ी है, जिसमें विष्णु से संबंधित पौराणिक कथाएं बनाई गई हैं, और यह परिसर में सबसे जटिल नक्काशीदार गुफा भी है। गुफा न. 4 जैन धर्म के प्रतिष्ठित लोगों को समर्पित है। झील के चारों ओर, बादामी में अतिरिक्त गुफाएँ हैं जिनमें से एक बौद्ध गुफा हो सकती है। 2015 में चार मुख्य गुफाओं से लगभग 500 मीटर (1,600 फीट), 27 हिंदू नक्काशियों के साथ एक अन्य गुफा की खोज हुई थी।
इन्हें भी देखें
बादामी, कर्नाटक
भूतनाथ मन्दिर समूह, बादामी
बादामी शिवालय
बागलकोट ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
true no Category:Badami Cave Temples Q825236 no no no no no no
बादामी के गुफा मन्दिरों की छवियाँ
गुफा का मानचित्र
बादामी गुफाओं की यात्रा, फ्लोरिडा विश्वविद्यालय (2002)
बादामी गुफा मन्दिर छववियाँ, पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय पुस्तकालय
बादामी गुफा मन्दिर - चार प्राचीन तक्षित-शिला मन्दिर
चालुक्य गुफा मन्दिरों का कालक्रम और विकास, गेरी टार (1970), आर्स ओरिएनटालिस, वोल्यूम. 8, पृष्ठ155-184
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दू मन्दिर
श्रेणी:वास्तुकला शैलियाँ
श्रेणी:भारत में बौद्ध मंदिर
श्रेणी:कर्नाटक की गुफाएँ
श्रेणी:चालुक्य राजवंश
श्रेणी:भारतीय वास्तुशास्त्र
श्रेणी:कर्नाटक में जैन मंदिर
श्रेणी:बागलकोट ज़िला
श्रेणी:भारतीय तक्षित-शिला वास्तुकला
श्रेणी:गुप्तवंश कला
श्रेणी:बागलकोट ज़िले में हिन्दू मन्दिर