Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य का दृश्य गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य भारत के उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी ज़िले में स्थित है। सन् 1955 में यह एक वन्यजीव अभयारण्य के तौर पर स्थापित किया गया था लेकिन बाद में इसे राष्ट्रीय उद्यान में बदल दिया गया। इसका नाम भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर रखा गया है।Govind Wildlife Sanctuary & National Park https://gwsandnp.in/ gwsandnp.in 1 सितम्बर 2026 गोविंद वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान यह उद्यान गढ़वाल हिमालय के ऊंचे क्षेत्रों में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 958 वर्ग किलोमीटर (370 वर्ग मील) है। विशेषता भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया स्नो लेपर्ड प्रोजेक्ट इस अभयारण्य में चलाया जा रहा है।Govind Pashu Vihar - Utttarakhand - INDIA http://intowild.webs.com/govindpashuvihar.htm 31 अगस्त 2026 गोविंद पशु विहार - उत्तराखंड - भारत 23 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121023083059/http://intowild.webs.com/govindpashuvihar.htm dead इसके अलावा यह हिमालय में दाढ़ी वाले गिद्ध के बचे हुए गढ़ों में से एक है जो पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उत्प्रेरक है। इस उद्यान के भीतर हर की दून घाटी है जो ट्रैकिंग के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है। वनस्पति और जीव-जंतु इस उद्यान में पाए जाने वाले वन्यजीवों में हिम तेन्दुआ, हिमालयी काला भालू हिमालय भूरा भालू, कस्तूरी मृग, सराव, थार, भड़ल, हिमालयी तहर, घोरल, साम्भर, जंगली सूअर आदि शामिल हैं। यहाँ पाए जाने वाले पक्षियों में हिमालयी मोनाल, हिमालय का रामचकोर और कोयल शामिल हैं। इस अभयारण्य में बड़े स्तनधारियों की लगभग पंद्रह और पक्षियों की लगभग डेढ़ सौ प्रजातियाँ पाई जाती हैं।Govind Wildlife Sanctuary http://www.trekkingingarhwal.com/govind-wildlife-sanctuary.html 31 अगस्त 2026 गोविंद वन्यजीव अभयारण्य 22 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151222093922/http://www.trekkingingarhwal.com/govind-wildlife-sanctuary.html bot: unknown इस उद्यान में पाए जाने वाले वनस्पतियों में चीड़ पाइन, देवदार, बाँज, बुरांस और अन्य पर्णपाती प्रजातियाँ शामिल हैं। इन्हें भी देखें गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान राजाजी राष्ट्रीय उद्यान सन्दर्भ श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:भारत के वन्य अभयारण्य श्रेणी:उत्तरकाशी ज़िले का भूगोल श्रेणी:आईयूसीएन श्रेणी II श्रेणी:उत्तराखण्ड के वन्य अभयारण्य