Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्राथमिक चिकित्सा किट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़रवरी 2008 thumb|फ़्रांसीसी सेना की प्राथमिक- चिकित्सा किट प्राथमिक चिकित्सा किट, आपूर्ति और उपकरणों का संग्रह है, जो प्राथमिक चिकित्सा के लिए प्रयुक्त होता है।Windale Rose Saving lives with Emergency Medicine healthzine.org http://www.healthzine.org/Medicine/emergency-medicine 2008-12-19 https://web.archive.org/web/20131002112645/http://www.healthzine.org/medicine/emergency-medicine 2 अक्तूबर 2013 dead प्राथमिक चिकित्सा किट विभिन्न सामग्रियों का बना होता है, जो इस पर निर्भर करता है कि किट को किसने संग्रहित किया और किस प्रयोजन से. सरकार और संगठनों द्वारा सुझाए गए विभिन्न परामर्शों या क़ानूनों के कारण भी इसमें प्रादेशिक विभिन्नताएं पाई जाती हैं। आपके कार्य-स्थल में अपेक्षित प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं निम्न द्वारा निर्धारित होंगी: आपके आवासीय प्रदेश या क्षेत्र के कानून और विनियम; आप जिस प्रकार के उद्योग में काम करते हैं (खनन उद्योग के अपने उद्योग विशिष्ट विनियम होते हैं जिसमें अनुदेशों का विशेष उल्लेख होता है); आपके कार्य-स्थल में मौजूद खतरों के प्रकार; आपके कार्य-स्थल में मौजूद कर्मचारियों की संख्या; विभिन्न प्रकार के ठिकानों की संख्या, जिसमें आपका कार्य-स्थल फैला हुआ है: स्थानीय सेवाओं की निकटता (डॉक्टर, अस्पताल, एंबुलेंस). प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं द्वारा आपके कार्य-स्थल की ज़रूरतें पूरी होनी चाहिए. सुविधाओं में प्राथमिक चिकित्सा किट और रोगियों के लिए कमरा शामिल हो सकता है। अगर आपके कार्य-स्थल में आवर्ती शिफ़्ट हों, तो प्रत्येक शिफ़्ट के लिए अपना एक प्राथमिक चिकित्सा निर्दिष्ट व्यक्ति होना चाहिए. यह और भी अच्छा होगा, यदि आपके कार्य-स्थल में किसी एक शिफ़्ट के लिए एक से अधिक प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी हों, ताकि कार्य-स्थल अनुपस्थितियों की भरपाई हो सके. सामान्य सामग्रियों में रक्तस्राव रोकने में सहायक पट्टियां, CPR (हृत्फुफ्फुसीय पुनर्जीवन) को क्रियान्वित करने के लिए श्वसनरोध जैसी सामग्री और कुछ दवाइयां शामिल हो सकती हैं। प्रारूप प्राथमिक चिकित्सा किट को किसी भी तरह के बक्से में रखा जा सकता है और वह इस बात पर निर्भर करता है कि उसका उत्पादन व्यावसायिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा है या किसी व्यक्ति विशेष द्वारा जमा किया गया है। मानक किट अक्सर टिकाऊ प्लास्टिक बक्सों, कपड़े की थैलियों या दीवारों पर टंगे छोटे बक्सों के रूप में मिलते हैं। बक्से की किस्म, उसके उद्देश्य पर निर्भर करती है और उनका आकार बटुए से लेकर किसी बड़े झोले जितना विशाल हो सकता है। यह सलाह दी जाती है कि किट को स्वच्छ, जलरोधी बक्से में रखा जाए, ताकि सामग्री सुरक्षित और अपूतित रहे.First Aid Manual 8th Edition https://archive.org/details/firstaidmanualau0000unse_s7a8 St John Ambulance, St Andrews First Aid, British Red Cross 2002 0-7513-3704-8 किट की नियमित रूप से जांच की जानी चाहिए और यदि कोई सामग्री क्षतिग्रस्त या पुरानी हो, तो उन्हें बदल देना चाहिए. रूप अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) ने प्राथमिक चिकित्सा किट के लिए सफ़ेद रंग के क्रॉस के निशान सहित हरा रंग मानक निर्धारित किया है, ताकि प्राथमिक चिकित्सा के ज़रूरतमंद उसे आसानी से पहचान सकें. जहां ISO ने हरी पृष्ठभूमि और सफ़ेद क्रॉस के उपयोग की सलाह दी है, वहीं कुछ लोग या संगठन सफ़ेद पृष्ठभूमि पर लाल रंग के क्रॉस का उपयोग करते हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC) या उससे संबद्ध संस्थाओं के अतिरिक्त अन्य किसी के द्वारा इस प्रतीक का उपयोग, नियमों के तहत अवैध हो सकता है, क्योंकि जेनिवा सम्मेलन ने रेड क्रॉस को एक संरक्षित प्रतीक निर्दिष्ट किया है और वह दुनिया के समस्त राष्ट्रों द्वारा हस्ताक्षरित है। इसके कुछ अपवादों में उत्तरी अमेरिका शामिल है, जहां जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास इस प्रतीक को ट्रेड मार्क के रूप में अपने उत्पादों पर उपयोग करने की अनुमति है और जिसने इस प्रतीक के इस्तेमाल को 1887 में पंजीकृत करवाया था। कुछ प्राथमिक चिकित्सा किटों पर जीवन का सितारा चित्रित पाया जाता है, जो कि सामान्यतः आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से जुड़ा है, लेकिन इनका इस्तेमाल यह भी इंगित करने के लिए होता है कि इन सेवाओं का उपयोग करने वाले उपयुक्त समय पर उचित देखभाल भी कर सकते हैं। सामग्रियां thumb|right|प्राथमिक चिकित्सा किट में चिपकने वाली पट्टी सर्वाधिक प्रयुक्त वस्तुओं में एक है। thumb|प्लास्टिक चिमटी thumb|right|आधुनिक प्राथमिक-चिकित्सा किटों में निस्तारणीय दस्ताने अक्सर पाए जाते हैं। सामान्य खुदरा दुकानों में व्यावसायिक रूप से उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा किट परंपरागत रूप से मामूली चोटों के इलाज के लिए बनाए जाते हैं। विशिष्ट सामग्रियों में शामिल हैं, चिपकने वाली पट्टियां, नियमित शक्तिवर्धक दर्द की दवाएं, जालीदार कपड़े की पट्टी और निम्न दर्जे का रोगाणुनाशक. विभिन्न क्षेत्रों, वाहन या गतिविधियों के लिए विशिष्ट प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध हैं, जो क्रियाकलाप से जुड़े विशेष जोखिम या चिंताओं पर केंद्रित होते हैं। उदाहरण के लिए, समुद्री आपूर्ति दुकानों द्वारा जलपोतों में बेचे जाने वाले प्राथमिक चिकित्सा किट में समुद्री-बीमारियों को ठीक करने के साधन होते हैं। === वायु-पथ, श्वास और परिसंचरण === प्राथमिक चिकित्सा ABC को उत्तम उपचार की बुनियाद मानती है। इसी कारण सबसे आधुनिक व्यावसायिक प्राथमिक चिकित्सा किट में (हालांकि ज़रूरी नहीं कि वे घर पर संग्रहित हों) हृत्फुफ्फुसीय पुनर्जीवन के अंग के रूप में कृत्रिम श्वसन क्रियान्वित करने के लिए उपयुक्त संक्रमण रोधी शामिल होगा, उदाहरणों में शामिल हैं: पॉकेट मास्क फेस शील्ड उन्नत प्राथमिक चिकित्सा किट में निम्न वस्तुएं भी शामिल हो सकती हैं: मुख-ग्रसनी संबंधी वायु-मार्ग नाक-ग्रसनी संबंधी वायु-मार्ग बैग वाल्व मास्क हस्तचालित चूषित्र या चूषण इकाई आघात चोट अधिकांश प्राथमिक चिकित्सा किटों का केंद्र बिंदु रक्तस्राव, अस्थि-भंग या जलना जैसे आघात चोट होते हैं, जहां लगभग सभी किटों में मरहम-पट्टी की मदें अधिक संख्या में पाई जाती हैं। चिपकने वाली पट्टियों (बैंड-एड्स, चिपकने वाले प्लास्टर)- में शरीर के विशिष्ट अंगों के आकार में पट्टियां शामिल हो सकती हैं, जैसे उंगली की पोर के लिए. मोलस्किन- छाले के उपचार और रोक-थाम के लिए मरहम-पट्टी(रोगाणुरहित, सीधे ज़ख्म पर लगाने के लिए) रोगाणुरहित नेत्र पैड रोगाणुरहित जालीदार कपड़े के पैड रोगाणुरहित न चिपकने वाले पैड, जिसमें नॉनस्टिक टेफ़लन परत शामिल हो पेट्रोलेटम जालीदार कपड़े की पट्टियां, छाती के ज़ख्मों को सोखने के लिए अवरोधक (वायुरुद्ध) मरहम-पट्टी, साथ ही न चिपकने वाली मरहम-पट्टी. पट्टियां(मरहम-पट्टी करने के लिए, ज़रूरी नहीं कि रोगाणुरहित हों) जालीदार रोलर पट्टियां - अवशोषक, श्वसन-योग्य और अक्सर लचीली लचीली पट्टियां - मोच में प्रयुक्त और दबाव पट्टियां चिपकाऊ, लचीली रोलर पट्टियां (आम तौर पर 'vet wrap' कहलाने वाली)- बहुत प्रभावी दबाव पट्टियां या टिकाऊ, जलरोधी पट्टियां त्रिकोणीय पट्टियां - गलपट्टी, रक्तबंध के रूप में प्रयुक्त, खपच्चियां बांधने के लिए और कई अन्य तरीक़े से इस्तेमाल तितलीबंद पट्टियां- घाव को बंद करने के लिए टांके की तरह प्रयुक्त, आम तौर पर केवल उच्च स्तरीय प्रतिक्रिया में शामिल, क्योंकि अस्वच्छ जख्मों में संक्रमण को अंदर ही सील कर सकता है। लवणयुक्त घोल, जख्मों को साफ़ करने के लिए तथा आंखों से बाहरी संक्रमण को धोने के लिए साबुन- रक्तस्राव के रुकने के बाद, सतही जख्म को धोने के लिए पानी के साथ प्रयुक्त रोगाणुरोधक पोंछ या स्प्रे, खरोंच या ज़ख्म के आस-पास संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए. रोगानुरोधकों को और भी अधिक प्रभावी बनाने के लिए गंदे ज़ख्मों को साफ़ करना ज़रूरी है। बर्न ड्रेसिंग, जो आम तौर पर ठंडे जेल में भींगा जीवाणुहीन पैड है चिपकाऊ पट्टी, हाईपोएलर्जेनिक रक्तस्तंभक पदार्थों को भी, गंभीर रक्तस्राव को रोकने के लिए, प्राथमिक चिकित्सा किट में शामिल किया जा सकता है, विशेष रूप से सैन्य या सामरिक किटों में. व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण या PPE का प्रयोग किट के साथ परिवर्तित होता जाता है, जो इसके प्रयोग और संक्रमण के अनुमानित जोखिम पर निर्भर करता है। कृत्रिम श्वसन के योजक ऊपर आवृत हैं, लेकिन अन्य सामान्य संक्रमण नियंत्रक PPE में शामिल हैं: दस्ताने, जिनका केवल एक बार उपयोग हो सकता है और जो पार संक्रमण को रोकने के लिए निस्तारणीय हैं। धूप के चश्मे या अन्य नेत्र सुरक्षा सर्जिकल मास्क या N95 मुखौटा, वायुवाहित संक्रमण की संभावना को कम करने के लिए (कभी-कभी देख-रेख करने वालों की जगह मरीज़ को पहनाया जाता है। इस प्रयोजन के लिए मास्क में उच्छवसन छिद्र नहीं होना चाहिए) एप्रन औज़ार और उपकरण आघात कैंची, कपड़े काटने के लिए और सामान्य उपयोगार्थ कैंची कम उपयोगी होते हैं, पर अक्सर उन्हें शामिल किया जाता है। चिमटी लाइटर, चिमटी या प्लायर आदि को जीवनुरोधक बनाने के लिए अल्कोहल पैड, उपकरण या स्वस्थ त्वचा को रोगाणुरहित करने के लिए. इनका उपयोग कभी-कभी ज़ख्मों के क्षतशोधन में होता है, हालांकि कुछ प्रशिक्षण अधिकारी ऐसा न करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे कुछ कोशिकाएं मर सकती हैं, जिनका बाद में बैक्टीरिया भक्षण कर सकते हैं। तर करने वाला सिरिंज- नालशलाका नोक के साथ ज़ख्मों को जीवनुरहित जल, लवणयुक्त घोल या मंद आयोडीन घोल से धोने के लिए. पानी की तेज धार, गंदगी के कणों और कचरे को धो डालती है। टॉर्च (फ़्लैशलाइट के नाम से भी जानी जाती है) तुंरत काम करने वाला ठंडा रासायनिक पैक अल्कोहल लेपन (हस्त प्रक्षालक) या रोगाणुरोधक हाथ पोंछा थर्मामीटर स्पेस ब्लैंकेट (हल्के वज़न वाला प्लास्टिक फ़ाइल ब्लैंकेट, जो "आपातकालीन कंबल" के नाम से भी जाना जाता है) पेनलाइट दवा प्राथमिक चिकित्सा किट में दवा एक विवादस्पद संयोजन हो सकता है, विशेषतः यदि उसका इस्तेमाल जन-साधारण के लिए हो. तथापि, व्यक्तिगत या परिवारिक प्राथमिक चिकित्सा किट में कुछ दवाओं का होना सामान्य है। अभ्यास की गुंजाइश पर निर्भर, मुख्य प्रकार की दवाओं में जीवन रक्षक दवाएं, जो सामान्यतः जनता या कर्मचारियों के लिए सवेतन या नियुक्त प्राथमिक उपचार करने वाले चिकित्सकों द्वारा प्रयुक्त प्राथमिक चिकित्सा किट में पाई जाती हैं, दर्द-निवारक दवाएं, जो अक्सर व्यक्तिगत किट में पाई जाती हैं, पर जो सार्वजनिक दुकानों में भी मिल जाती हैं और अंततः रोगसूचक राहत दवाएं, जो आम तौर पर केवल निजी किट में पाई जाती हैं। जीवन रक्षक एस्प्रिन मूलतः प्रतिरोधी-स्कंदक के रूप में केंद्रीय चिकित्सा छाती दर्द में प्रयुक्त एपिनेफ़्रिन अन्तःक्षेपक (एपीपेन मार्का)- तीव्रग्राही आघात के उपचार के लिए, अक्सर निर्जन स्थानों और ग्रीष्म-कालीन शिविरों में प्रयुक्त किटों में शामिल. दर्द निवारक पैरासिटमॉल (एसीटमाइनोफ़िन के नाम से भी जाना जाता है) दर्द-निवारक दवाओं में सबसे आम दवा है, जो गोली या सिरप के रूप में उपलब्ध. जलनरोधी दर्द-निवारक जैसे इबुप्रोफ़ेन, नेपरोक्सेन या दूसरे NSAID का इस्तेमाल मोच या तनाव के उपचार में किया जा सकता है कोडीन, जो दर्द-निवारक और दस्तरोधी दोनों है लक्षणात्मक राहत दस्तरोधी दवा जैसे लोपेरमाइड- सुदूर या तीसरी दुनिया के लिए विशेष महत्वपूर्ण, जहां दस्त के कारण निर्जलीकरण, बच्चों के लिए प्रमुख जानलेवा कारक है ओरल रिहाइड्रेशन लवण एंटीहिस्टमाइन, जैसे डाइफ़ीनहाइड्रमाइन ज़हर का उपचार अवशोषण, जैसे सक्रिय काठ-कोयला उल्टी करवाने के लिए वमनकारी औषध, जैसे इपीकैक की सिरप, हालांकि अब प्राथमिक चिकित्सा संबंधी नियम-पुस्तिकाएं उल्टी ना कराने की सलाह देती हैं गंधयुक्त लवण (अमोनियम कार्बोनेट) स्थानिक औषधि रोगाणुरोधक मलहम, तरल, भींगी पट्टी या स्प्रे, जिनमें बेन्ज़ाल्कोनियम क्लोराइड, नियोमाइसिन, पॉलीमैक्सिन B सल्फ़ेट या बैसीट्रेसिन ज़िंक शामिल हैं। पोवीडोन आयोडीन, द्रव, फाहाछड़ी या तौलिये के रूप में एक प्रकार का रोगाणुरोधक घृतकुमारी लेप- जिसका प्रयोग विभिन्न किस्म के चर्म रोगों के लिए किया जाता है, जिनमें धूप-दाह, खुजली और शुष्क चर्म शामिल हैं; तिहरा-रोगाणुरोधक लेप के विकल्प के रूप में प्रयुक्त, इसका प्रयोग ज़ख्मों को गीला रखने के लिए और पट्टियों को चिपकने से रोकने के लिए होता है। दाह लेप- एक जल-आधारित लेप, जो शीतलन पदार्थ के रूप में काम करता है और जिसमें लीडोकैन जैसे संज्ञाहारी की थोड़ी मात्रा और कभी-कभी, चाय के पेड़ की तेल के समान जीवणुरोधक शामिल होते हैं। खुजली-रोधी मलहम हाइड्रोकॉर्टीसोन लेप एंटीहिस्टमाइन लेप जो डाइफ़ीनहाइड्रमाइन से युक्त हो कैलमाइन लेप कवक-रोधी मलहम बेनज़ोइन का मूलार्क- बहुधा अलग से सीलबंद फाहाछड़ी को रूप में, चमड़े को बचाता है और तितलीदार पट्टी या चिपकाऊ पट्टियों को चिपकाने में सहायता करता है। == तात्कालिक उपयोग == प्राथमिक उपचार में इसके नियमित उपयोग के अलावा, जीवन-मरण की स्थिति में कई प्राथमिक चिकित्सा उपकरणों का कामचलाऊ उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, अल्कोहल पैड और पेट्रोलियम जेल्ली -आधारित मल्हमों का उपयोग आपातकाल में अग्नि-प्रज्वलित करने के लिए और बाद में यांत्रिक उपकरणों के लिए कामचलाऊ चिकनाई के रूप में किया जा सकता है और चिपकाऊ टेप और पट्टियां, मरम्मत कार्यों में प्रयुक्त किए जा सकते हैं। किट की वस्तुओं को चुनते समय. इन वैकल्पिक उपयोगों के महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान दिया जा सकता है, ताकि निर्जन स्थान या जीवन-मरण की स्थिति में इनका उपयोग किया जा सके. सरवाईवल किट्स और मिनी सरवाईवल किट्स जैसे उपकरणों से युक्त अतिरिक्त किट का भी वैकल्पिक उपयोग हो सकता है। == अभिघात थैला/प्रथम अनुक्रियक थैली == आपातकालीन अनुक्रियकों द्वारा ट्रॉमा बैग या फ़र्स्ट रेस्पॉन्डर बैग नामक अधिक उन्नत चिकित्सा किट का उपयोग किया जाता है, जिनमें व्यावसायिक रूप से उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा किटों की तुलना में उच्च गुणवत्ता की अधिक मात्रा में सामग्री होती है। कार्य-स्थल में प्राथमिक चिकित्सा किट संयुक्त राज्य अमेरिका में, व्यावसायिक सुरक्षा और स्वस्थ प्रशासन (OSHA) द्वारा सभी कार्य स्थानों और कार्य-स्थलों में घायल कर्मचारियों के प्रयोगार्थ प्राथमिक चिकित्सा उपकरणों को उपलब्ध कराने की अपेक्षित है। 29 CFR 1910.151 Occupational Safety and Health Standards: Medical services and first aid. 1998-06-10 2006-08-28 http://www.osha.gov/pls/oshaweb/owadisp.show_document?p_table=STANDARDS&p_id=9806 https://web.archive.org/web/20091116002010/http://www.osha.gov/pls/oshaweb/owadisp.show_document?p_table=STANDARDS&p_id=9806 16 नवंबर 2009 live काष्ठ जैसे कतिपय उद्योगों के लिए नियम प्रदान करते हुए 29 CFR 1910.266 App A Occupational Safety and Health Standards: First-aid Kits (Mandatory). 1995-09-08 2006-08-28 http://www.osha.gov/pls/oshaweb/owadisp.show_document?p_table=STANDARDS&p_id=9863 https://web.archive.org/web/20090815222455/http://www.osha.gov/pls/oshaweb/owadisp.show_document?p_table=STANDARDS&p_id=9863 15 अगस्त 2009 live सामान्य रूप से नियमों में प्राथमिक चिकित्सा किटों की विषय-सामग्री के विवरणों की कमी रही है। यह समझने योग्य है, क्योंकि नियमों में सभी प्रकार के रोज़गार शामिल होते हैं और भिन्न-भिन्न कार्यों में भिन्न प्रकार की चोटें लगती हैं और उनके लिए अलग-अलग प्रकार की प्राथमिक-चिकित्सा आवश्यकताएं होती हैं। तथापि, एक ग़ैर-अनिवार्य अनुभाग में 29 CFR 1910.151 App A Occupational Safety and Health Standards: Appendix A to § 1910.151 -- First aid kits (Non-Mandatory). 2005-01-05 2006-08-28 http://www.osha.gov/pls/oshaweb/owadisp.show_document?p_table=STANDARDS&p_id=9807 https://web.archive.org/web/20091223184530/http://www.osha.gov/pls/oshaweb/owadisp.show_document?p_table=STANDARDS&p_id=9807 23 दिसंबर 2009 live , OSHA नियमों में ANSI/ISEA विनिर्देश Z308.1 का उल्लेख पाया जाता है, ANSI/ISEA ANSI/ISEA Z308.1-2009, American National Standard - Minimum Requirements for Workplace First Aid Kits and Supplies. 2009-05-12 2009-08-25 http://www.safetyequipment.org/firstaid.htm https://web.archive.org/web/20090918041334/http://www.safetyequipment.org/firstaid.htm 18 सितंबर 2009 dead जो प्राथमिक चिकित्सा किट में सुझाई गई न्यूनतम सामग्री का आधार है। आधुनिक प्राथमिक चिकित्सा किट की जानकारी का दूसरा स्रोत है संयुक्त राज्य वन सेवा विनिर्देश 6,170-6 U.S. Department of Agriculture Forest Serivce 6170-6H, Kits, First Aid 2006-01-25 2009-08-25 http://www.fs.fed.us/t-d/programs/fire/documents/0006/6170_6H.pdf https://web.archive.org/web/20110813064454/http://www.fs.fed.us/t-d/programs/fire/documents/0006/6170_6H.pdf 13 अगस्त 2011 live, जिसमें अलग आकार के किटों में निहित सामग्रियों का उल्लेख है, जिसका उद्देश्य विभिन्न आकार के समूहों की सेवा करना है। यह इस तरह होना चाहिए.... ऐतिहासिक प्राथमिक चिकित्सा किट जैसे-जैसे प्राथमिक चिकित्सा और जीवन-रक्षक उपायों में तरक्की हुई है और सार्वजानिक स्वास्थ्य जोखिमों की प्रकृति में बदलाव आया है, प्रचलित ज्ञान और परिस्थितियों को प्रतिबिंबित करने के लिए प्राथमिक चिकित्सा किटों की सामग्रियों में भी परिवर्तन आया है। उदाहरण के लिए, प्रारंभिक US संघीय विनिर्देशों ने GG-K-391A Kit (Empty) First-Aid, Burn-Treatment and Snake Bite, and Kit Contents (Unit-Type). 1954-10-19 2009-08-24 http://assist.daps.dla.mil/quicksearch/basic_profile.cfm?ident_number=50116 https://web.archive.org/web/20110722222811/https://assist.daps.dla.mil/quicksearch/basic_profile.cfm?ident_number=50116 22 जुलाई 2011 dead GG-K-392 Kit, First Aid (Commercial Types), and Kit Contents. 1957-04-25 2009-08-24 http://assist.daps.dla.mil/quicksearch/basic_profile.cfm?ident_number=50118 https://web.archive.org/web/20110722222933/https://assist.daps.dla.mil/quicksearch/basic_profile.cfm?ident_number=50118 22 जुलाई 2011 dead प्राथमिक चिकित्सा किटों में चीरा/चूषण-जैसे सर्प दंश किट और मरक्यूरक्रोम रोगाणुरोधक शामिल किया था। जैसा कि सर्पदंश वाले लेख में स्पष्ट किया गया है, इस प्रकार के सर्पदंश किट की सिफारिश अब नहीं की जाती है। मरक्यूरक्रोम को पारा विषाक्तता के प्रति चिंता के कारण US FDA द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया है। अन्य उदाहरणों में शामिल हैं, CPR फेस शील्ड्स और विशिष्ट अस्थि-द्रव्य अवरोधक, जिन्हें आधुनिक किटों में CPR में सहयोग करने के लिए और HIV जैसे रक्तजनित रोगाणुओं की रोकथाम के लिए शामिल किया गया है। आधुनिक CPR को 1960 के बाद तक लोकप्रियता नहीं मिली और HIV को 1983 तक पहचाना नहीं गया। इन्हें भी देखें First Aid प्राथमिक चिकित्सा बग-आउट बैग सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ अपने लिए प्राथमिक चिकित्सा किट कैसे बनाएं [https://web.archive.org/web/20080823112105/http://www.ohsonline.com/articles/45020/ प्राथमिक चिकित्सा अनुपालन संबंधी क्या करें और क्या ना करें ] श्रेणी:प्राथमिक चिकित्सा श्रेणी:शिविर उपकरण श्रेणी:बैकपैकिंग श्रेणी:गूगल परियोजना