411 REFERENCE · Wikipedia
भारत ज्ञान विज्ञान समिति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
परिचय ~
भारत ज्ञान विज्ञान समिति (BGVS) एक पंजीकृत समिति (society) है। यह राष्ट्रीय साक्षरता मिशन अधिकरण के द्वारा प्रायोजित समिति है। यह श्री साम पित्रोदा एवं अनिल बोर्डिया के प्रयत्नों के फलस्वरूप स्थापित हुई।
कार्यक्षेत्र-
इसका कार्य क्षेत्र अखिल भारतीय स्तर का है। इसकी इकाइयों का विस्तार मुख्यतः राजस्थान के 12 जिलों में है। जिनमें अलवर, अजमेर, बारां, सवाई माधोपुर, कोटा,जयपुर, झालावाड़ आदि प्रमुख हैं।
इसका राज्य केंद्र जयपुर में है एवं बारां में भी कई प्रकोष्ठ कार्यरत हैं जैसे ही बालमंच, युवामंच, किशोरीमंच एवं बाल मेला आदि।
ये प्रकोष्ठ श्री विष्णु प्रसाद तिवारी, बलराम मेहता, राजू श्रीवास्तव, सुधीर शर्मा एवं चम्पालाल हाडौतया द्वारा संचालित किए जाते हैं।
बाहरी कड़ियाँ
भारत ज्ञान विज्ञान समिति का जालघर
भारत ज्ञान विज्ञान समिति के श्री अरविन्द गुप्ता का हिन्दी एवं अंग्रेजी पुस्तकों का आनलाइन संग्रह
श्रेणी:संस्था