411 REFERENCE · Wikipedia
नीकोला बूरबाकी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
१९३० के दशक में नीकोला बूरबाकी (Nicolas Bourbaki) के नाम से गणित पर बहुत सारी फ्रांसीसी किताबें आयीं। इस तरह की २० किताबें (३००० पन्ने) थीं और इन किताबों ने गणित को नयी दिशा दी। नीकोला बूरबाकी नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं था। कुछ फ्रांसीसी गणितज्ञों ने मिल कर यह कार्य किया। किताबों में लेखक का नाम देना जरूरी होता है चार्ल्स डेनिस बूरबाकी फ्रांसीसी सेना के एक प्रसिद्ध अधिकारी थे। फ्रांसीसी गणितज्ञों ने, बस उसी के नाम पर एक काल्पनिक नाम नीकोला बूरबाकी चुन लिया और लगे लिखने गणित पर किताबें। किताबें इतनी अच्छी थीं कि उसने गणित को नयी दिशा ही दे दी। न ही उसमे किसी ने अपने नाम के बारे में सोचा, न ही किसी ने कॉपीराईट के बारे में - गणित को आगे बढ़ाना ही उनका ध्येय था। बूरबाकी के बारे में एक अच्छा लेख साईंटिफिक अमेरिकन के मई १९५७ के अंक में छपा है। इस लेख को पौल हेलमौस ने लिखा है जो कि स्वयं एक जाने माने गणितज्ञ हैं।
स्रोत
उन्मुक्त - शून्य, जीरो और बूरबाकी
श्रेणी:गणित