Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अनचार्टेड (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अनचार्टेड (अंग्रेज़ी: Uncharted) वर्ष 2022 की अमेरिकी एक्शन-एडवेंचर फ़िल्म है। इसे रूबेन फ्लेचर द्वारा निर्देशित किया गया है। यह नॉटी डॉग द्वारा विकसित और सोनी कंपनी द्वारा प्रकाशित इसी नाम के वीडियो गेम पर आधारित है। इसमें टॉम हॉलैंड ने नाथन ड्रेक की भूमिका निभाई है और मार्क वाह्लबर्ग ने विक्टर सुलिवन की भूमिका निभाई है। जबकि सोफिया अली, ताती गैब्रिएल और एंटोनियो बैंडेरस सहायक भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म में, ड्रेक को मैगलन के प्रसिद्ध खजाने का पता लगाने के लिए विक्टर सुलिवन अपने साथ लेता है। जबकि भ्रष्ट अरबपति सैंटियागो मोनकाडा (बैंडेरस) और उसके भाड़े के सैनिक जो ब्रैडॉक (गेब्रियल) उनसे पहले उस खजाने तक पहुँचना चाहते हैं। टॉम हॉलैंड को मई 2017 में ड्रेक के रूप में लिया गया था और फ्लेचर को 2020 की शुरुआत में निर्देशक के रूप में नियुक्त किया गया था। फिल्मांकन मार्च 2020 में शुरू हुआ, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे रोकना पड़ा। जुलाई में इसे फिर से शुरू से किया गया और अक्टूबर में बोस्टन, बार्सिलोना, न्यूयॉर्क शहर और किम्बा सहित स्थानों पर फ़िल्म को फ़िल्माया गया। मूल रूप से 18 दिसंबर, 2020 को रिलीज़ होने वाली फ़िल्म को कोविड-19 महामारी के कारण बड़ी देरी का सामना करना पड़ा। अंततः इसको 18 फरवरी, 2022 को सोनी पिक्चर्स इंटरटेंन्मेंट द्वारा भारत में जारी किया गया। इसे अंग्रेज़ी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू में जारी किया गया। फिल्म को आलोचकों से मिश्रित समीक्षा मिली, जिन्होंने इसे कई विभागों में कमज़ोर पाया। फ़िल्म ने दुनिया भर में $40.1 करोड़ की कमाई की। यह किसी वीडियो गेम पर आधारित अब तक की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी। == मुख्य कलाकार == टॉम हॉलैंड — नाथन ड्रेक मार्क वाह्लबर्ग — विक्टर "सुली" सुलिवन एंटोनियो बैंडेरस — सैंटियागो मोनकाडा के रूप में सोफिया अली — क्लो फ्रेज़र टाटी गैब्रिएल — जो ब्रैडॉक रूडी पैंको — सैमुअल "सैम" ड्रेक, नाथन का खोया हुआ भाई == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == औपचारिक जालस्थल अनचार्टेड इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर