411 REFERENCE · Wikipedia
प्रेमम्
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रेमम् / പ്രേമം Premam film poster.jpg अल्फोंस पुथरेन अनवर रशीद अल्फोंस पुथरेन निविन पौलीसाई पल्लवी अनुपमा परमेस्वरन मडोना सेबस्टियन राजेश मुरुगेसन आनंद सी. चंद्रन अल्फोंस पुथरेन A&A रिलीज़ ट्राइकलर एंटरटेनमेंट yes 2015 05 28 156 मिनट भारत मलयालम तमिल 4 करोड़Resurgent Film Industry Poised to Flourish http://www.newindianexpress.com/business/2015/jun/29/Resurgent-Film-Industry-Poised-to-Flourish-776299.html द न्यू इंडियन एक्सप्रेस Chandrakanth Viswanath 29 जून 2015 5 जुलाई 2015 76 करोड़
प्रेमम् (പ്രേമം) वर्ष 2015 की मलयालम भाषा की रूमानी फ़िल्म है।बॉक्स ऑफिस नहीं OTT पर भी है साउथ फिल्मों का बोलबाला https://www.abplive.com/web-stories/south-thiller-romance-action-movies-on-ott-2347423 21 जून 2023 एबीपी न्यूज़ hi इसे अल्फोंस पुथरेन ने लिखा, निर्देशित और संपादित किया है।साउथ की 'ब्यूटी क्वीन' साई पल्लवी का खुलासा, अपने लुक्स और चेहरे पर मुहांसों से होती थी इनसिक्योरिटी https://www.india.com/hindi-news/entertainment-hindi/south-beauty-queen-sai-pallavi-revealed-insecurity-was-due-to-her-looks-and-pimples-on-her-face-5974831/ 21 जून 2023 www.india.com hi इसमें निविन पौली और साई पल्लवी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी जॉर्ज (निविन) और उसके दोस्तों की किशोरावस्था से लेकर वयस्कता तक का अनुसरण करती है। उसकी रोमांटिक यात्रा उसे कई चरणों से गुज़ारती है। फिल्म में मडोना सेबेस्टियन, अनुपमा परमेस्वरन, शबरीश वर्मा, कृष्णा शंकर, सिजू विल्सन, अनंत नाग, विनय फोर्ट, सौबिन शाहिर और अन्य कलाकारों की टुकड़ी भी शामिल है।
₹4 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म ₹76 करोड़ की कमाई के साथ व्यावसायिक रूप से सफल रही। फ़िल्म ने अपने निर्देशन, पटकथा, निविन और पल्लवी के प्रदर्शन, संगीत, छायांकन और संपादन के लिए विशेष रूप से प्रशंसा पाई। इसके साथ इसने कई श्रेणियों में पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए। यह केरल में 175 दिनों और तमिलनाडु में 300 दिनों से अधिक समय तक सिनेमाघरों में बनी रही। फिल्म को 2016 में इसी नाम से तेलुगू में भी बनाया गया था।
कहानी सारांश
2000
जॉर्ज डेविड 16 वर्षीय छात्र है जो अलुवा, केरल में स्कूल में पढ़ता है। वह छोटे से गांव उलियानूर की सबसे सुंदर स्कूली लड़की मैरी (अनुपमा परमेस्वरन) पर मोहित है। जॉर्ज अपने दोस्त, शंभू और कोया के साथ अक्सर मैरी से बात करने की कोशिश में उसका पीछा करता है। लेकिन वह उसके पिता से डरता है। मैरी अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है और उसके दूसरे चाहने वाले भी हैं।
जॉर्ज हर बार मैरी से बात करने की हिम्मत जुटाता है लेकिन सामने कुछ नहीं कह पाता। जॉर्ज का दिल टूट जाता है जब उसे पता चलता है कि मैरी एक दूसरे लड़के के साथ रिश्ते में है। उस लड़के का नाम भी जॉर्ज है। मैरी इस बारे में उससे मदद मांगती है। वह दुखी मन से उसकी मदद करता है। साल के अंत में परीक्षा में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जॉर्ज, शंभू और कोया अपने जीवन की गंभीरता में अंतत: डूब जाते हैं।
2005
जॉर्ज और उसके दोस्तों को यूनियन क्रिश्चियन कॉलेज, अलुवा में प्रवेश मिलता है। एक दिन, जॉर्ज और उसके दोस्त मलार (साई पल्लवी) से मिलते हैं। वह उनके कॉलेज में एक नई प्रोफ़ेसर हैं। जॉर्ज तुरन्त उसके प्यार में पड़ जाता है और प्रतीत होता है कि वह भी उसके बारे में ऐसा ही महसूस करती है। एक दूसरे के लिए उनके प्यार के बारे में आश्वस्त होकर, वह उनके रिश्ते को आगे बढ़ाता है और शादी के बारे में सोचता है। साथ ही, जॉर्ज के कॉलेज शिक्षक, विमल सर भी मलार के प्यार में पड़ जाते हैं और अपने पीटी शिक्षक दोस्त, शिवन की मदद से उसे लुभाने की कोशिश करते हैं।
उस वर्ष के अंत में, मलार अपने कज़िन भाई, अरिवाझगन के साथ कोडैकनाल में अपने परिवार से मिलने जाती है। वह परंपरा के अनुसार उसका होने वाला पति है। सप्ताह बाद, कॉलेज में यह घोषणा की जाती है कि मलार चोटिल हो गई है और इसलिए उसने अपनी नौकरी छोड़ दी है। जॉर्ज और उसके दोस्त मलार को देखने के लिए तुरंत कोडैकनाल चल पड़ते हैं। उन्हें यह पता चलता है कि दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मलार ने अपनी याददाश्त खो दी है। वह जॉर्ज को पहचानने में विफल रहती है और उसके साथ अपने रिश्ते को याद नहीं कर पाती है। नतीजतन, मलार अरिवाझगन से शादी कर लेती है और जॉर्ज अपने दोस्तों के साथ उसकी शादी के रिसेप्शन में शामिल होता है।
2014
जॉर्ज अब 30 वर्ष का है और अपने बचपन के दोस्त जोजो के साथ एक कैफे चलाता है। वहां, वह 22 वर्षीय सेलिन (मडोना सेबेस्टियन) से मिलता है और उसके प्रति आकर्षण महसूस करता है। बाद में उसे पता चलता है कि वह मैरी को जानती थी और वे जल्दी ही दोस्त बन जाते हैं। उम्र के अंतर के बावजूद, जॉर्ज सेलीन को विवाह-प्रस्ताव देने का फैसला करता है।
हालाँकि, वह रॉनी वर्गीज नाम के एक व्यक्ति से सगाई करने वाली होती है। रॉनी अपनी सगाई के दौरान लगातार सेलीन का अपमान करता है, जिसके परिणामस्वरूप उनकी शादी टूट जाती है। अंत में, जॉर्ज सेलीन से शादी कर लेता है। उसकी शादी के रिसेप्शन के दौरान, मलार अपने पति के साथ आती है। उसे सेलीन ने आमंत्रित किया था। मलार की याददाश्त वापस आ गई है लेकिन उसने जॉर्ज को यह नहीं बताया है। वह उसे सेलीन के साथ खुश देखकर संतुष्ट है।
मुख्य कलाकार
निविन पौली — जॉर्ज डेविड
साई पल्लवीजब फेयरनेस क्रीम के एड को इस एक्ट्रेस ने किया रिजेक्ट, करोड़ों के ऑफर को मारी लात, बनीं असली हीरोइन https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/south-cinema-when-south-actress-sai-pallavi-rejects-fairness-cream-ad-deal-worth-rs-2-crore-read-her-reply-5544243-page-5.html न्यूज़ 18 21 जून 2023 hi 15 मार्च 2023 21 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230621062321/https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/south-cinema-when-south-actress-sai-pallavi-rejects-fairness-cream-ad-deal-worth-rs-2-crore-read-her-reply-5544243-page-5.html dead — मलार, एक शिक्षिका
मडोना सेबस्टियन — सेलिन जॉर्ज
ईवा प्रकाश — युवा सेलीन
अनुपमा परमेस्वरन'Million Dollar Smile' है 'Premam' फेम अनुपमा परमेश्वरन की मुस्कुराहट, तस्वीरें देख हार बैठेंगे दिल! https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/south-indian-actress-premam-fame-anupama-parameswaran-smile-called-millions-dollar-smile-many-heart-will-lose-after-seeing-these-pics-south-bhojpuri-mogi-3468949-page-7.html 21 जून 2023 न्यूज़ 18 16 फरवरी 2021 hi 21 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230621062323/https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/south-indian-actress-premam-fame-anupama-parameswaran-smile-called-millions-dollar-smile-many-heart-will-lose-after-seeing-these-pics-south-bhojpuri-mogi-3468949-page-7.html dead — मैरी जॉर्ज
कृष्ण शंकर — कोया
शबरीश वर्मा — शंभु
सिजु विल्सन — जोजो
अनंत नाग — अरिवाझगन, मलार का कज़िन जो बाद में उसका पति बन गया
विनय फोर्ट — विमल "मावा" सर
सौबिन शाहिर — पीटी शिक्षक शिवन सर
अंजू कुरियन — अंजू, जॉर्ज की बहन
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
4679210
श्रेणी:2015 की फ़िल्में
श्रेणी:मलयालम फ़िल्में