411 REFERENCE · Wikipedia
मेरा सुल्तान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|दाएँ|मेरा-सुल्तान
मेरा सुल्तान (میرا سُلطان) या मुह्तेशेम यूज़्यिल (तुर्कीयाई: Muhteşem Yüzyıl) ऐतिहासिक तुर्कीयाई धारावाहिक है जो उस्मानी शासक सुलेमान प्रथम की हरम की ज़िन्दगी पर आधारित है। शुरूआत में यह धारावाहिक टीवी तुर्की चैनल पर प्रसारित हो रहा था जो बाद में स्टार टीवी चैनल पर हस्तान्तरित हो गया।
सुलेमान प्रथम उस्मान साम्राज्य के दसवें सुल्तान थे, उनके ज़माने में ख़िलाफ़त में उस्मानी सल्तनत अपने चरम पर जा पहुँची थी। इस धारावाहिक में वास्तविक इतिहास को बदल करके सुलेमान प्रथम और एक कनीज़ रॉक्सिलाना जो बाद में ख़ुर्रम सुल्तान के नाम से सुलेमान की बीवी बनी, की निजी ज़िन्दगी को बदनुमा अंदाज़ में दिखा गया है। इस कारण से इस धारावाहिक को दुनिया-भर में आलोचना का सामना करना पड़ा।
इस सीरियल का नाम मुह्तेशेम यूज़्यिल का अर्थ "स्वर्ण युग" या "महान सदी" है जिसे मेरा सुल्तन के नाम से जियो कहानी ने पाकिस्तान में प्रसारित किया।
श्रेणी:तुर्की के टेलीविज़न धारावाहिक