Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आईएनएस कमोर्टा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आईएनएस कमोर्टा भारतीय नौसेना का स्‍टेल्‍थ पनडुब्‍बीरोधी कॉर्वेट युद्धपोत है जिसे 23 अगस्त 2014 को नौसेना में शामिल किया गया। http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=29880 देश में बने पहले स्‍टेल्‍थ पनडुब्‍बी-रोधी लड़ाकू जहाज आईएनएस कामोर्ता का जलावतरण पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 23 अगस्त 2014 25 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140826115328/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=29880 26 अगस्त 2014 live पृष्ठभूमि आईएनएस कमोर्टा भारतीय नौसेना के नौसेना डिज़ाइन निदेशालय द्वारा परियोजना 28 के अंतर्गत बनाए जा रहे 4 स्‍टेल्‍थ पनडुब्‍बीरोधी कॉर्वेट्स में से पहला है। इसमें प्रयोग किए गए लगभग 90% साज़ोसामान स्वदेशी है। इस पोत का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड ने किया है। http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx?relid=109004 First Indigenously Built Stealth Anti-Submarine Warfare Ship- INS Kamorta- Commissioned पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 23 अगस्त 2014 25 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140826115619/http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx?relid=109004 26 अगस्त 2014 live विशेषताएँ 110 मी० लंबाई तथा 14 मी० की चौड़ाई वाले इस पोत में दो डीज़ल इंजन लगे हैं। इसकी विस्थापन क्षमता 3500 टन है तथा यह 25 नॉट तक की गति से चल सकता है। इसमें 15 अधिकारीगण एवं 180 नाविकों के रहने की व्यवस्था है। आयुध इस पोत में पनडुब्‍बीरोधी रॉकेट तथा टॉरपीडो तैनात किए गए हैं। मध्यम व अति-निकट (Medium and Close-in) आयुध प्रणाली से भी यह पोत लैस है। स्वदेश में विकसित रेवती राडार इस पोत पर लगा है। यह पोत पनडुब्‍बीरोधी युद्धक से युक्त हेलीकॉप्टर को ले जाने में भी सक्षम है। इन्हें भी देखें आईएनएस कदमट्ट आइएनएस किलतान सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय नौसेना श्रेणी:भारतीय नौसेना के कॉर्वेट युद्धपोत‎