411 REFERENCE · Wikipedia
बंडी संजय कुमार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बंडी संजय कुमार Sanjay Bandi Bjp.png करीमनगर सांसद, लोकसभा मई 2019 अध्यक्ष, तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी 11 मार्च 2020 डाॅ. के. लक्ष्मण yes 1971 07 11 करीमनगर, तेलंगाना बी नरसिम्हा - बी शंकुन्तला India भारतीय जनता पार्टी श्रीमती अपर्णा 2 करीमनगर, तेलंगाना एम.ए. मदुरई कामराज विश्वविद्यालय व्यापार
बंडी संजय कुमार (जन्म 11 जुलाई 1971) तेलंगाना राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वर्तमान में वह तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।https://hindi.sakshi.com/news/telangana/bandi-sanjay-appointed-telangana-bjp-president-74778 तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष बनाए गए बंडी संजय 2020-03-11 Sakshi Samachar en 2020-05-24 https://web.archive.org/web/20200412225234/https://hindi.sakshi.com/news/telangana/bandi-sanjay-appointed-telangana-bjp-president-74778 12 अप्रैल 2020 dead वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में भारतीय आम चुनाव 2019 में करीमनगर, तेलंगाना से भारत की संसद के निचले सदन लोकसभा के लिए चुने गए थे।https://www.amarujala.com/election/lok-sabha-elections/telangana/candidates/bandi-sanjay-kumar-bjp-2019-karimnagar-3-telangana Bandi Sanjay Kumar bjp Candidate 2019 लोकसभा चुनाव परिणाम Karimnagar Amar Ujala 2020-05-24https://khabar.ndtv.com/elections/lok-sabha-election-candidates-list-2019/bandi-sanjay-kumar-53003-2 Bandi Sanjay Kumar News: जानिए बंदी संजय कुमार के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के बारे मैं - NDTV India khabar.ndtv.com 2020-05-24 12 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20191212171310/https://khabar.ndtv.com/elections/lok-sabha-election-candidates-list-2019/bandi-sanjay-kumar-53003-2 dead
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
बंडी संजय का जन्म 11 जुलाई 1971 को बी. नरसैय्या और बी. शकुंन्तला के घर हुआ था। उन्होंने 1986 में करीमनगर में श्री सरस्वती शिशुमन्दिर उन्नात पाठशाला में अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की। बंडी संजय 12 वर्ष की उम्र में संगठन में शामिल होने के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय रहे। बाद में उन्होंने 2014 में तमिलनाडु में स्थित मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
राजनीतिक जीवन
बंडी संजय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , आरएसएस के छात्र संघ से जुड़े थे। और अंततः शहर अध्यक्ष और संगठन के एक राज्य कार्यकारी सदस्य बने। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा की युवा शाखा में भी शामिल थे। उन्होंने इस संगठन में नेतृत्व के पद प्राप्त कर लिये थे। वह नगर सचिव, नगर अध्यक्ष, केरल के राष्ट्रीय सचिव और तमिलनाडु के प्रभारी भी बने। 1996 में, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की सुराज रथ यात्रा के दौरान, जिसमें उन्होंने 35 दिनों तक पूरे भारत में अभियान चलाया। बंडी संजय ने "आडवाणी के वाहन के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने" के लिए जिम्मेदार निभाई थी।
बंडी संजय 2005 में करीमनगर के 48 वें डिवीजन के लिए एक नगर निगम के पार्षद चुने गए थे। और 2019 में उनके इस्तीफे तक इस भूमिका में थे, जब वह लोकसभा के लिए चुने गए थे। बंडी को भी 2014 और 2018 में भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने दोनों ही बार करीमनगर सीट से चुनाव लड़ा। हालाँकि वे दोनों चुनावों में असफल रहे और तेलंगाना राष्ट्र समिति के गंगुला कमलाकर से हार गए।
भारतीय आम चुनाव 2019 में बंडी संजय को भाजपा ने करीमनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने तत्कालीन सांसद तेलंगाना राष्ट्र समिति के बी. विनोद कुमार और कांग्रेस के पोन्नम प्रभाकर के खिलाफ चुनाव लड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के पक्ष में समर्थन की लहर पर सवार होकर बंडी संजय 89,508 मतों के अंतर से चुने गए।
सन्दर्भ
श्रेणी:1971 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:तेलंगाना
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी
श्रेणी:लोक सभा सदस्य
श्रेणी:करीमनगर