411 REFERENCE · Wikipedia
एस्कारियासिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एस्कारियासिस Ascaris_lumbricoides.jpeg Ascaris lumbricoides B 77 b 65 127.0 604291 934 000628 article 212510 D001196
एस्कारियासिस गोल कृमिएस्कारिस लम्ब्रीकॉइड्स परजीवी के कारण होने वाली बीमारी है। 85% से अधिक मामलों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं होते हैं, विशेष रूप से यदि कृमि का आकार छोटा हो। Dold C Holland, CV Ascaris and ascariasis. Microbes and infection / Institut Pasteur Jul 2011 13 7 632–7 20934531 10.1016/j.micinf.2010.09.012 कृमियों की संख्या के साथ ही लक्षण भी बढ़ जाते हैं और बीमारी की शुरुआत में सांस की तकलीफ तथा बुखार हो सकता है। इनके पश्चात पेट की सूजन, पेट दर्द तथा डायरिया के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। बच्चे इनसे सर्वाधिक प्रभावित हो जाते हैं, तथा इस आयुवर्ग में संक्रमण के कारण उचित रूप से वज़न न बढ़ना, कुपोषण तथा सीखने की क्षमता में कमी आ जाती है। Soil-transmitted helminth infections Fact sheet N°366 http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs366/en/ World Health Organization June 2013 15 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20140221013137/http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs366/en/ 21 फ़रवरी 2014 live
संक्रमण ‘'एस्केरिस'’ के 'अंडे', जो मल द्वारा आते हैं, से दूषित भोजन या पेय खाने से होता है। अण्डों से कृमि आँतों में निकलते हैं, पेट की दीवार के माध्यम से छिद्र करके निकलते हैं, तथा रक्त के माध्यम से फेफड़ों की और बढ़ जाते हैं। वहाँ वे ऐल्वेली में प्रविष्ट हो कर ट्रेकीआ की और बढ़ जाते हैं, जहाँ से खांसने के कारण वे मुंह में आकर पुनः निगल लिए जाते हैं। इसके पश्चात लार्वा पेट से होते हुए पुनः आँतों में पहुँच जाते हैं, जहाँ वे वयस्क कृमि बन जाते हैं।
रोकथाम के लिए स्वच्छता के स्तर को बढ़ाना आवश्यक है, जिसमें शौचालयों की संख्या तथा उन तक पहुँच को बढ़ाना तथा मल का उचित निस्तारण शामिल है। Ziegelbauer K Speich, B Mäusezahl, D Bos, R Keiser, J Utzinger, J Effect of sanitation on soil-transmitted helminth infection: systematic review and meta-analysis. PLoS medicine Jan 2012 9 1 e1001162 22291577 10.1371/journal.pmed.1001162 3265535 साबुन से हाथ धोना भी सुरक्षा प्रदान करता है। Fung IC Cairncross, S Ascariasis and handwashing. Transactions of the Royal Society of Tropical Medicine and Hygiene Mar 2009 103 3 215–22 18789465 10.1016/j.trstmh.2008.08.003 ऐसे क्षेत्रों में जहाँ 20% से अधिक जनसँख्या प्रभावित है, प्रत्येक व्यक्ति को निश्चित अवधि पर उपचारित करने की संस्तुति की जाती है। संक्रमण की पुनरावृत्ति सामान्य है। Jia TW Melville, S Utzinger, J King, CH Zhou, XN Soil-transmitted helminth reinfection after drug treatment: a systematic review and meta-analysis. PLoS neglected tropical diseases 2012 6 5 e1621 22590656 10.1371/journal.pntd.0001621 3348161 इसके लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सुझाई गयी दवाएं हैं एल्बेन्डोज़ोल, मीबेंडाज़ोल, लेवामीसोल अथवा पाईरैन्टेल पैमोट.Hagel I Giusti, T Ascaris lumbricoides: an overview of therapeutic targets. Infectious disorders drug targets Oct 2010 10 5 349–67 20701574 10.2174/187152610793180876 अन्य प्रभावी एजेंटों में शामिल हैं ट्राईबेंडीमाईडाईन और नाईटाज़ोक्सैनाइड.
वैश्विक रूप से लगभग 0.8 से 1.2 बिलियन लोग एस्कारियासिस के ग्रस्त हैं जिसमें से सर्वाधिक प्रभावित जनसँख्या उप-सहारन अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, और एशिया में है। Fenwick A The global burden of neglected tropical diseases. Public health Mar 2012 126 3 233–6 22325616 10.1016/j.puhe.2011.11.015 इसके कारण एस्कारियासिस सबसे आम मिट्टी द्वारा स्थानांतरित होने वाली हेल्मिनथाईसिस हो गयी है। Keiser J Utzinger, J The drugs we have and the drugs we need against major helminth infections. Advances in parasitology 2010 73 197–230 20627144 10.1016/s0065-308x(10)73008-6 2010 तक इसके कारण होने वाली मौतों की संख्या घट कर लगभग 2,700 हो गयी थी जो कि 1990 में 3,400 थी। Lozano R Global and regional mortality from 235 causes of death for 20 age groups in 1990 and 2010: a systematic analysis for the Global Burden of Disease Study 2010. https://archive.org/details/sim_the-lancet_december-15-2012-january-4-2013_380_9859/page/2095 Lancet Dec 15, 2012 380 9859 2095–128 23245604 10.1016/S0140-6736(12)61728-0 एक अन्य प्रकार का एस्कारिस सुअरों को प्रभावित करता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:परजीवी रोग