411 REFERENCE · Wikipedia
सागर की विधि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|ह्यूगो ग्रोटियस की मेयर लिबरम (1609) सागर की विधि पर लिखी गई सबसे पुरानी रचनाओं में से एक है।
सागर की विधि (या महासागरीय विधि) अंतरराष्ट्रीय विधियों का एक समूह है जो समुद्री इलाकों में देशों के अधिकारों और कर्तव्यों को नियंत्रित करता है।Harrison James Making the Law of the Sea: A Study in the Development of International Law ResearchGate 14 अप्रैल 2011 10.1017/CBO9780511974908 https://www.researchgate.net/publication/287460150_Making_the_law_of_the_sea_A_study_in_the_development_of_international_law?__cf_chl_tk=h_Xkwdny8pnjgQPMKsU8q.YaA_6whvhh6LNCSOtZDDA-1782409210-1.0.1.1-ZsXtWxlcMSsi3YNDGXpR3wZ86dM286yLVMCcaEjXk9A 25 जून 2026 यह नौवहन अधिकार, समुद्री खनिज दावों और तटीय जल क्षेत्राधिकार जैसे मामलों से संबंधित है। महासागरीय विधि का दायरा कुछ हद तक व्यापक है लेकिन सागर की विधि संयुक्त राष्ट्र समुद्र विधि समझौता पर आधारित है जो इतना विस्तृत है कि इसमें महासागर कानून के सभी क्षेत्र भी शामिल हैं (जैसे समुद्री पर्यावरण कानून, समुद्री कानून)।
इतिहास
समुद्री मामलों से जुड़े कानूनी नियमों के शुरुआती उदाहरणों में से एक है बाइजेंटाइन लेक्स रोडिया जिसे भूमध्य सागर में व्यापार और नौवहन को नियंत्रित करने के लिए 600 और 800 ईस्वी के बीच लागू किया गया।Rhodian Sea Law Maritime Trade, Commercial Law & Maritime Law Britannica https://www.britannica.com/event/Rhodian-Sea-Law Encyclopedia Britannica 27 जून 2026 en यूरोपीय मध्य युग के दौरान समुद्री कानून संहिताएँ भी बनाई गईं जैसे कि रोल्स ऑफ़ ओलेरॉन जो लेक्स रोडिया और विस्बी के कानूनों से प्रेरित थे जिन्हें हंसेटिक लीग के व्यापारिक नगर-राज्यों के बीच अधिनियमित किया गया।
समुद्री कानून
सागर की विधि को समुद्री कानून से अलग समझा जाना चाहिए। समुद्री कानून का संबंध निजी पक्षों जैसे कि व्यक्तियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों या निगमों के बीच समुद्री मामलों और विवादों से होता है। हालाँकि अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है जो समुद्र से जुड़े कानूनों को लागू करने में अहम भूमिका निभाती है समुद्री कानून के कुछ नियमों और मानकों को विकसित करने उन्हें व्यवस्थित करने और उनके लिए नियम बनाने में भी मदद करती है।Law of the Sea Definition, Explanation, UN Convention, & History Britannica https://www.britannica.com/topic/Law-of-the-Sea Encyclopedia Britannica 27 जून 2026 en
इन्हें भी देखें
समुद्री कानून
समुद्र विज्ञान
सन्दर्भ
श्रेणी:अन्तरराष्ट्रीय विधि
श्रेणी:समुद्री कानून
श्रेणी:समुद्रगामी इतिहास