411 REFERENCE · Wikipedia
धोरीमन्ना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
धोरीमन्ना Dhorimanna आलम नगरी India Rajasthan right राजस्थान में स्थिति 25.2037 N 71.4369 E inline,title देश राज्य राजस्थान जिला बालोतरा (पूर्व में बाड़मेर) नगरपालिका गठन 7 नवंबर 2024 नगरपालिका प्रशासन उपखंड अधिकारी (SDM) Metric 102 6513 2011 auto पिन कोड 344704 टेलीफोन कोड +91-2988
धोरीमन्ना (Dhorimanna), जिसे आलम नगरी भी कहा जाता है, भारत के राजस्थान राज्य के बालोतरा जिले में स्थित एक प्रमुख शहर और नगरपालिका https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/chohtan-and-dhorimanna-converted-into-municipalities-notification-issued-133931094.html चौहटन व धोरीमन्ना नगरपालिका में क्रमोन्नत दैनिक भास्कर 2024-11-07 hi है। यह पूर्व में बाड़मेर जिले का हिस्सा था।
राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर स्थित यह शहर एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है, लोकदेवता आलमजी के प्रति गहरी आस्था के कारण 'आलम नगरी के नाम से विख्यात है।
प्रशासन
प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत, 31 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना के माध्यम से इसे बाड़मेर से अलग कर बालोतरा जिले में शामिल किया गया। https://drive.google.com/file/d/19KFaYPewrwc7ySPmZqiReDu7ixt_imNn/view?usp=drivesdk राजस्थान राजस्व विभाग अधिसूचना: बाड़मेर और बालोतरा जिलों का पुनर्गठन 31 December 2025 राजस्व विभाग, राजस्थान सरकार
यह एक पंचायत समिति , उपखंड और तहसील मुख्यालय है। स्थानीय स्वशासन की दृष्टि से, 7 नवंबर 2024 को राजस्थान सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर इसे ग्राम पंचायत से चतुर्थ श्रेणी नगरपालिका में क्रमोन्नत किया। https://lsg.urban.rajasthan.gov.in/content/dam/raj/udh/lsgs/lsg-jaipur/Notification/2024/4896%20dated%207.11.2024%20dhorimanna.pdf अधिसूचना: धोरीमन्ना नगरपालिका गठन स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार 2024
भौगोलिक परिदृश्य
धोरीमन्ना थार मरुस्थल के दक्षिणी आंचल में 25.2037 N 71.4369 E पर बसा हुआ है। यहाँ का धरातल मुख्य रूप से रेतीला है, जिसमें जगह-जगह विशाल रेत के टीले पाए जाते हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में "धोरे" कहा जाता है।
यहाँ की जलवायु 'शुष्क' है, जहाँ गर्मियों में तापमान 48°C तक पहुँच जाता है और सर्दियों में कड़ाके की ठंड पड़ती है।
संस्कृति और पर्यटन
धोरीमन्ना के प्रमुख आकर्षण :
श्री आलम पशु मेला
प्रतिवर्ष जनवरी-फरवरी में 'श्री आलम पशु मेले' का भव्य आयोजन धोरीमन्ना पंचायत समिति (स्थानीय प्रशासन) द्वारा किया जाता है। मेले में बाड़मेर, सांचोर और जालोर सहित राज्य भर से व्यापारी, किसान और सैन्य जवान उन्नत नस्ल के ऊंटों और घोड़ों (विशेषकर मालाणी नस्ल) की खरीद-फरोख्त के लिए आते हैं।https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/alam-animal-fairs-trumpet-decorated-stalls-132503754.html आलम पशु मेला जहां ऊंट खरीदने आते हैं सैन्य जवान दैनिक भास्कर hi
आलमजी का मंदिर
शहर के निकट स्थित रेतीले टीले पर 'आलमजी का मंदिर' स्थापित है। लोक मान्यताओं में इसे "घोड़ों का तीर्थ" कहा जाता है। प्रतिवर्ष भाद्रपद माह की बीज (द्वितीया) को यहाँ एक विशाल मेले का आयोजन होता है।
लवकुश वाटिका
पर्यावरण संरक्षण और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, राज्य सरकार ने धोरीमन्ना में 'लवकुश वाटिका' का निर्माण कराया जो लगभग 10 हेक्टेयर भूमि पर फैली है। इसमें स्थानीय वनस्पति का संरक्षण, पैदल पथ और विश्राम स्थल विकसित किए गए हैं, जो इसे एक पिकनिक स्थल बनाते हैं।https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/lavkush-garden-is-ready-in-10-hectares-at-a-cost-of-2-crore-in-dhorimanna-135501681.html धोरीमन्ना में 2 करोड़ की लागत से 10 हैक्टेयर में लवकुश वाटिका तैयार दैनिक भास्कर 2023-08-10
धुंधलेश्वर महादेव धाम
धोरीमन्ना शहर के समीप स्थित पहाड़ी पर धुंधलेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। हाल के वर्षों में जनसहयोग और प्रशासन के प्रयासों से यहाँ श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है।https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-dhundleshwar-dham-being-developed-on-hill-in-dhorimanna-will-provide-great-relief-to-devotees-20160094 धोरीमन्ना में पहाड़ी पर विकसित हो रहा धुंधलेश्वर धाम राजस्थान पत्रिका
गुरु जम्भेश्वर मंदिर
धोरीमन्ना शहर में स्थित गुरु जम्भेश्वर भगवान का मंदिर अपनी भौगोलिक स्थिति के लिए अनूठा है; यह पश्चिमी राजस्थान में पहाड़ी पर स्थित बिश्नोई संप्रदाय के गिने-चुने मंदिरों में से एक है। प्रतिवर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर यहाँ विशेष धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, जिनमें रात्रि जागरण और प्रातः '120 शब्दों के पाहल' (पवित्र जल) के साथ हवन किया जाता है। इस आयोजन में बिश्नोई समाज और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।
आवागमन
धोरीमन्ना की कनेक्टिविटी इसे व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाती है :
सड़क मार्ग: यह शहर NH-68 पर स्थित है। यह राजमार्ग धोरीमन्ना को उत्तर में बाड़मेर और जैसलमेर से, तथा दक्षिण में सांचोर और गुजरात के शहरों से जोड़ता है।
रेल मार्ग: यहाँ का निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन बाड़मेर और बालोतरा है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
बालोतरा ज़िला
जाणियों का मगरा
गुड़ामालानी
श्रेणी:राजस्थान की तहसीलें
श्रेणी:राजस्थान के शहर
श्रेणी:राजस्थान के मेले
श्रेणी:बिश्नोई
श्रेणी:बालोतरा जिले के शहर एवं कस्बे